Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माधोपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

माधोपुर Madhopurਮਾਧੋਪੁਰ Church in Madhopur of british era.jpg माधोपुर में ब्रिटिश काल का एक गिरजा माधोपुर India Punjab 32.361 75.594 inline, title पंजाब में स्थिति देश राज्य पंजाब ज़िला पठानकोट ज़िला 2265 2011 भाषा प्रचलित पंजाबी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 145024 दूरभाष कोड 01870 PB-35 माधोपुर (Madhopur) भारत के पंजाब राज्य के पठानकोट ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह जम्मू और कश्मीर की राज्य सीमा पर है और सीमा के पार कठुआ ज़िला है। गाँव से उत्तर में रावी नदी बहती है।"Economic Transformation of a Developing Economy: The Experience of Punjab, India," Edited by Lakhwinder Singh and Nirvikar Singh, Springer, 2016, ISBN 9789811001970"Regional Development and Planning in India," Vishwambhar Nath, Concept Publishing Company, 2009, ISBN 9788180693779"Agricultural Growth and Structural Changes in the Punjab Economy: An Input-output Analysis," G. S. Bhalla, Centre for the Study of Regional Development, Jawaharlal Nehru University, 1990, ISBN 9780896290853"Punjab Travel Guide," Swati Mitra (Editor), Eicher Goodearth Pvt Ltd, 2011, ISBN 9789380262178 विवरण माधोपुर पंजाब के अंतिम उत्तरी छोर पर स्थित है और यहाँ से रावी नदी को पार करके जम्मू एवं कश्मीर राज्य प्रारंभ हो जाता है। व्यापारिक, सामरिक और भौगोलिक रूप से इसका महत्व और भी ज्यादा हो जाता है, क्योंकि भारत को जम्मू और कश्मीर से जोड़ने वाला एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतीय रेल यहीं से होकर गुज़रती है। इस कारण इसे पंजाब के प्रवेशद्वार के रूप से जाना जाता है। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से एक अच्छा स्थान है। हिमालय की शिवालिक पहाड़ियो और रावी के किनारे किनारे बनी सड़क का नजारा अत्यंत ही मनमोहक है। इतिहास माधोपुर पहले पहाड़ी राज्यों के शासन के अधीन था। महाराजा रणजीत सिंह ने भी माधोपुर पर शासन किया है इसके परमाण महाराजा रणजीत सिंह के राज्यकाल का महल आज भी यहाँ से ५ किलोमीटर दूर शाहपुर कंडी में स्थित है। अंग्रेजो के काल के गिरिजाघर, परियों का बाग, लाल कोठी, ऊपरी बारी दोआब नहर, निचली बारी दोआब नहर और अन्य कई इमारतें आज भी यहाँ मौजूद है। माधोपुर से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 11 मई 1953 को जम्मू और कश्मीर के शेख़ अब्‍दुल्‍ला ने हिरासत में ले लिया था। पंजाब सरकार ने उनकी स्मृति में एक मूर्ती यहाँ स्थापित की है। इन्हें भी देखें पठानकोट ज़िला थरियाल सन्दर्भ श्रेणी:पंजाब के गाँव श्रेणी:पठानकोट ज़िला श्रेणी:पठानकोट ज़िले के गाँव