411 REFERENCE · Wikipedia
स्वास्थ्य बीमा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्वास्थ्य बीमा (अंग्रेज़ी:हेल्थ इंश्योरेंस) बीमाधारक या उसके आश्रितों को धारक की स्वास्थ्य समस्या, दुर्घटना या मृत्यु आदि की स्थिति में आर्थिक सहायता देता है।हेल्थ इंश्योरेंस https://web.archive.org/web/20150607192031/http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/mantra/67-76-90703.html 7 जून 2015 । हिदुस्तान लाइव। १२ जनवरी २०१० स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते समय सबसे पहले यह जानकारी लेनी चाहिये कि क्या आपको हेल्थ इंश्योरेंस चाहिए। इसके साथ ही कितनी कीमत के बीमा कवर की आवश्यकता है, इसका भी आकलन कर लेना चाहिये। यदि गंभीर रोग के लिए बीमा कवर लेना हो तो ये अवश्य पता कर लेना चाहिये कि कौन-कौन सी बीमारियों का बीमा होता है।
इस स्थिति में स्पिलिटिंग पॉलिसी लाभदायक होती है। कीमत के लिहाज से, परिवार के सबसे बड़े सदस्य के लिए अलग से पॉलिसी ली जा सकती है। सामान्यत: सभी बीमा कंपनियां बीमाधारक के साथ, उसकी पत्नी व दो बच्चों को एक ही पॉलिसी में कवर करती है। वहीं कुछ पॉलिसी आश्रित माता-पिता को भी कवर करती है।https://www.turtlemint.com/health-insurance Health insurance turtlemint.com 27 December 2016 https://web.archive.org/web/20160828131733/https://www.turtlemint.com/health-insurance 28 अगस्त 2016 live
कीमत
पॉलिसी की कुल कवरेज कीमत का निर्धारण लोगों की संख्या जिनको पॉलिसी के माध्यम से कवर करना चाहते हैं, बीमाधारक की स्वास्थ्य सुरक्षा की गणना, साथ ही वर्तमान में विभिन्न स्रोतों से मिलने वाले कवरेज को ध्यान में रखकर होती है। धारक के लिए यह अत्यावश्यक है कि परिवार के साथ वाली पॉलिसी के साथ, स्वयं की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी भी खरीदे। यहां वेतनभोगियों के लिये ये ज्ञान आवश्यक होता है कि उनके कार्यालय द्वारा की जाने वाली स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी तभी तक मान्य होती है, जब तक उस कार्यालय से जुड़े होते हैं। कार्यालय को छोड़ने के बाद शर्तें बदल जाती हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:बीमा के प्रकार
श्रेणी:स्वास्थ्य