Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विकिरण दाब

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|एक परावर्तक (दर्पण) पर गिरने वाले प्रकाश के फ़ोटोन गिरने से उसपर बल पड़ता है विकिरण दाब (radiation pressure) किसी सतह पर विद्युतचुंबकीय विकिरण पड़ने से पैदा होने वाले दाब को कहते हैं। यह दाब भिन्न प्रकार की वस्तुओं पर विकिरण के अवशोषण, परावर्तन या इनके मिले-जुले प्रभाव के कारण उत्पन्न होता है। क्योंकि प्रकाश भी एक प्रकार का विद्युतचुंबकीय विकिरण है, इसलिए किसी वस्तु पर प्रकाश के गिरने से भी उस वस्तु पर दबाव पड़ता है।Nichols, E.F & Hull, G.F. (1903) The Pressure due to Radiation https://web.archive.org/web/20161203060614/https://books.google.com/books?id=8n8OAAAAIAAJ&pg=RA5-PA327&dq=torsion+balance+radiation 3 दिसंबर 2016 , The Astrophysical Journal,Vol.17 No.5, p.315-351 दैनिक जीवन में यह दाब कम बलवान होने के कारण प्रतीत नहीं होता लेकिन लम्बें अंतराल पर इसका प्रभाव काफ़ी हो सकता है। अनुमान लगाया गया है कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मंगल ग्रह भेजे गये वाइकिंग-१ और वाइकिंग-२ अंतरिक्ष यानों पर सौर किरणों द्वारा बनने वाले विकिरण दाब का हिसाब लगाकर यान की उड़ान को अनुकूल न किया जाता तो यह यान मंगल ग्रह पहुँचने की बजाय उस से १५,००० किलोमीटर की दूरी पर आगे अंतरिक्ष में निकल जाते।Eugene Hecht, "Optics", 4th edition इन्हें भी देखें विद्युतचुंबकीय विकिरण सौर पाल सन्दर्भ श्रेणी:खगोलीय यांत्रिकी श्रेणी:विकिरण प्रभाव श्रेणी:विकिरण