411 REFERENCE · Wikipedia
राव शेखा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2020
महाराव शेखा जी का जन्म गढ़ त्योनदा खेतड़ी मैं अपने नाना लूणकरणजी निर्बाण चौहान के यहां 1433 में हुआ था । शेखा जी भगवान श्रीरामचन्द्र जी के वंशज थे । उनके
पिता कुँवर मोकल जी थे । जो आमेर छोड़ कर अमरसर में आके बसे थे । शेखा जी ने 16 वर्ष की आयु में राज गदी पर बैठे गए थे । और वह न्याय प्रिय सर्वधर्म का सम्मान करने वाले थे । उन्होंने अपने जीवन मे अनेक युद्ध लड़े और हर युद्ध मे विजय हुए । उन्होंने एक छत्र राज किया और आज उनके नाम से शेखावाटी भूभाग जाना जाता है । महाराव शेखा जी ने अपना अंतिम युद्ध भी स्त्री सम्मान के लिए लड़ा था। और सच्चे शासक की भांति युद्ध जीतने के बाद अपने प्राण त्याग दिये । उन्ही के वंशजों को शेखावत कहा जाता है । इनकी मृत्यु के बाद शेखावाटी के सिंहासन पर राव रायमालजी बैठे थे जो इनके सबसे छोटे पुत्र थे।