411 REFERENCE · Wikipedia
दिगंत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिगंत Digant.jpg 100px दिगंत का मुखपृष्ठ त्रिलोचन राजकमल प्रकाशन 4 मार्च 2006 हिंदी भारत कविता संग्रह सॉनेट पुस्तक 67
दिगंत में कवि त्रिलोचन के कुछ सॉनेट संकलित हैं। हिन्दी में सानेट तो प्रसाद, पन्त, निराला आदि अन्य कवियों ने भी लिखे हैं, लेकिन त्रिलोचन ने सॉनेट के रूप में विविध प्रकार के नये प्रयोग कर सॉनेट को हिन्दी कविता में मानो अपना लिया है। जीवन के अनेक प्रसंगों की मार्मिक और व्यंग्यपूर्ण अभिव्यंजना इन कविताओं में हुई है।
त्रिलोचन के सॉनेटों की भावभूमि छायावाद नहीं है और न प्रयोगवादी ही, यद्यपि भाषा, लय और विन्यास सर्वथा नवीन और चमत्कारपूर्ण हैं। जीवन के वैषम्यों की गहरी चेतना होने के कारण ही त्रिलोचन का दृषटिकोण आशावादी है और उन्होंने अपनी अनुभूतियों को नई भाषा में ढालकर तीखी अभिव्यक्ति दी है जो सीधे ह्रदय पर चोट करती है। http://www.pustak.org/bs/home.php?bookid=3819# दिगंत 10 दिसंबर 2007 पीएचपी भारतीय साहित्य संग्रहजून 2020 InternetArchiveBot
सन्दर्भ