Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धनंजय चटर्जी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 धनंजय चटर्जी अथवा धन्नजय चटर्जी (जन्म १४ अगस्त १९६५, कुलुड़ीही, पश्चिम बंगाल, भारत - १४ अगस्त २००४, अलीपोर जेल, कोलकाता (कलकत्ता), भारत) बंगाली हिन्दू कुलीन ब्राह्मण परिवार में पैदा हुआ (आरोपित बलात्कार और हत्या था) (जोकि संदेह के घेरे मे ही था बस क्योंकि जाँच सही तरह नही हुई बहुत सारे तथ्य अनदेखे ही रह गए) वो एक सिक़्योर्टी गार्ड सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। उसे 15 साल की किशोरी हेतल पारिख के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में फांसी की सजा दी गयी थी। उसने इस दुष्कर्म को ५ मार्च १९९० को भवानीपुर में हेतल के निवास पर अंजाम दिया था। चटर्जी, जिसकी दया याचिका को ४ अगस्त को खारिज कर दिया गया था, को लगभग 14 वर्षों के लिए अलीपुर(Alipore Jail) में रखा गया था। उनकी सजा का दिन २५ जून निर्धारित किया गया था लेकिन उनके परिवार द्वारा भारत के उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने के बाद इसे रोक दिया गया और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ॰ एपीजे अब्दुल कलाम के साथ एक दया याचिका दायर की। परिवार के निष्पादन में भाग लेने और शव लेने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्हें केवल जिन्दा चाहिए। राष्ट्रपति कलाम द्वारा दया याचिका ठुकराने की रिपोर्ट जब उसके घर वालो को सौंपी गयी तो उन्होंने वह रिपोर्ट भी लेने से मना कर दिया , तब पुलिस ने नोटिस को उनके घर के आगे चिपका दिया। चटर्जी की फांसी का दिन जेल अधिकारी बिश्वनाथ चौधरी के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक में निर्धारित किया गया। 14 अगस्त, 2004 को सुबह 6 बजे फांसी की खबर रेडियो पर सुनकर घर वालो ने मातम और रोना धोना चालू कर दिया, शव लेने से साफ़ इंकार कर दिया। १९९३ के बाद अलीपुर में प्रथम फांसी थी। इससे पूर्व हत्या के आरोपी कार्तिक सिल और सुकुमार बर्मन को वहां लटकाया गया था। भारत में १९९५ के बाद यह प्रथम फांसी थी, २७ अप्रैल १९९५ को ऑटो शंकर को फांसी की सजा  दी गयी थी। चूंकि दोषी के साथ लगभग पूरा कलकत्ता खड़ा था , तब भी उसे बुरे तरिके से फांसा कर फाँसी दे दी गई । इन्हें भी देखें धनंजय (२०१७ फ़िल्म) बाहरी कड़ियाँ [https://www.india-hanged-innocent.org/PDFs/dhananjoy-report.pdf The case of Dhananjoy Chatterjee : a noteworthy lesson for the judiciary https://pudr.org/sites/default/files/2019-01/Dhananjay_Report.pdf https://web.archive.org/web/20220630130812/https://pudr.org/sites/default/files/2019-01/Dhananjay_Report.pdf 30 जून 2022 "Dhananjoy may once again appeal to SC" – article in Mid-day dated 4 अगस्त 2004 "Dhananjoy to be hanged" – article in the Indian Express dated 5 अगस्त 2004 referring to his mercy petition being rejected by the President of India "Dhananjoy's parents plan last-ditch appeal" – article in sify.com dated 5 अगस्त 2004 "Dhananjoy to be hanged on August 14" – article in sify.com dated 10 अगस्त 2004 "Dhananjoy Chatterjee to be hanged on Aug 14" – article in indiainfo.com dated 10 अगस्त 2004 "Rapist-murderer to be hanged in India" – MSNBC article dated 10 अगस्त 2004. "Dhananjoy Chatterjee to be hanged on Saturday" – article in the Deccan Herald on 11 अगस्त 2004 "On death row Chatterjee gets a reprieve" – article in HTTabloid.com dated 11 अगस्त 2004 "Dhananjoy Chatterjee cremated" – article in Indian Express dated 14 अगस्त 2004 "Dhananjoy Chatterjee hanged in Kolkata jail" – article in indolink.com dated 14 अगस्त 2004 श्रेणी:बलात्कार श्रेणी:भारत के हत्याकांड श्रेणी:भारत में हत्याकांड