Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मपु सिनदोक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्री महाराजा राके हलु द्याः सिनदोक श्री ईशानाविक्रम धर्मोत्तुंगदेवविजय (अथवा द्याः सिनदोक, मपु सिनदोक अथवा सिनदोक) मध्य जावा के माताराम साम्राज्य पर शासन करने वाले संजय राजवंश के अंतिम राजा थे। उनका शासनकाल सन् 928 अथवा 929 में आरम्भ हुआ। सिनदोक ने सन् 929 ईस्वी में माताराम साम्राज्य की सत्ता का केन्द्र मध्य जावा से पूर्वी जावा में स्थानान्तरित कर दिया। सम्भवतः इस स्थानान्तरण के कारण मेरापी पर्वत के विस्फोट और/या श्रीविजय के आक्रमण हो सकते हैं।https://books.google.com/books?id=VNgUAAAAIAAJ The Muslim World: A Historical Survey, Part IV Spuler Bertold F.R.C Bagley 1981 Brill Archive 9789004061965 Leiden, The Netherlands 252 श्री महाराजा राके हलु द्याः सिनदोक श्री ईशानाविक्रम धर्मोत्तुंगदेवविजय(गुलुंगगुलंग शिलालेख)राक्र्यन श्री महाराजा मपु सिंदोक संग श्री ईशानोतुंगगविजय(गेवेग शिलालेख) 929 – 947 राकाइ पंगकाजा द्याह वावा राक्र्यं परमेश्वरी दयः वर्धनि मपु कबि माताराम के राजा इशाना तुंगगाविजय इशाना तुंगगाविजय ईशाना द्याः सिनदोक राज्य की नई राजधानी वटुगालुह थी जो ब्रांटास नदी के तट पर स्थित थी, वर्तमान में यह स्थान जोम्बांग रीजेंसी के निकट था। सिनदोक ईशान राजवंश के संस्थापक भी थे और नये राज्य को कभी-कभी "ईशान" भी कहा जाता है। वर्तमान में कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में उपलब्ध एक शिलालेख में 11वीं सदी में एयरलांगा तक सिनदोक के वंशजों का वर्णन किया गया है। सिनद्कोक की दो पत्नियाँ थीं जिनमें से एक पहली पत्नी श्री परमेश्वरी दयाह कबी सम्भवतः मध्य जावा के माताराम के पूर्ववर्ती राजा दयाह वावा की बेटी थी। इसी कारण सिनदोक अपने विवाह के बाद माताराम के राजा बने। उनके शासनकाल के दौरान काकविन रामायण और संघयांग कामहायनिकन काव्य लिखे गये। सिनदोक की उत्तराधिकारी उनकी बेटी श्री इसानतुंगविजया थीं।https://books.google.com/books?id=iDyJBFTdiwoC The Indianized States of Southeast Asia Cœdès George 1968 University of Hawaii Press 9780824803681 Vella Walter F. Honolulu 128–129 Brown Cowing Sue इन्हें भी देखें माताराम राजवंश सन्दर्भ वावा माताराम सम्राट 929–947 इस्याना तुंगगाविजय श्रेणी:इण्डोनेशिया का इतिहास