Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

होसकोटे की लड़ाई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

होसकोटे की लड़ाई प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध मराठा–मैसूर युद्ध 22–23 अगस्त 1768 होसकोटे, भारत मराठा विजय मराठा साम्राज्य मैसूर का साम्राज्य मुरारी राव घोरपड़े हैदर अली अज्ञात अज्ञात 36 सैनिक 200 सैनिक होसकोटे की लड़ाई प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान अगस्त 1768 में एक सैन्य संघर्ष था, जिसमें मराठों ने अंग्रेजों की सहायता की ताकि वे मैसूर का साम्राज्य से अपने हारे हुए क्षेत्रों को पुनः प्राप्त कर सकें। Harbottle's Dictionary of Battles second 1979 Granada 0-246-11103-8 188 T. B. Harbottle, George Bruce कर्नल डोनाल्ड कैंपबेल के नेतृत्व में अंग्रेज़ सेना और मुरारी राव घोरपड़े के नेतृत्व में मराठा साम्राज्य की सेनाएँ कूच कर रही थीं, और उन्होंने होसकोटे के पास अपना पड़ाव डाला. अंग्रेज़ टुकड़ी ने मराठों को अपनी रक्षात्मक पंक्तियों के भीतर पड़ाव डालने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन कर्नाटिक के नवाब मुहम्मद अली ख़ान वालाजाह की बीमारी के कारण, राव ने इनकार कर दिया, और उन्होंने थोड़ी दूरी पर अपनी अलग चौकी बना ली. इस बीच, हैदर अली ने, जो पास ही था, रात में मराठा सेनाओं पर हमला करने का निर्णय लिया. युद्ध हैदर अली के युद्ध हाथियों ने मराठा सेना पर सफलतापूर्वक हमला कर के उनके शिविर की सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ दिया और फिर मैसूर की घुड़सवार सेना ने मराठों पर धावा बोल दिया। राव ने अपने घुड़सवारों को घोड़ों पर न चढ़ने का निर्देश दिया और मराठी सेना ने सभी घुड़सवारों पर गोली चलानी शुरू कर दी । इसी दौरान अंग्रेजों के कर्नल डोनाल्ड कैंपबेल का सहायक अधिकारी, जी जाँच करने के लिए मराठा शिविर में घोड़े पर सवार होकर गया और राव के सैनिकों की गोली से ही मारा गया।Mark Wilks Historical Sketches of the South of India, in an Attempt to Trace the History of Mysoor, Etc 1869 Higginbotham and Company 341–342 इस अफरा-तफरी में, राव का राजकीय हाथी बेकाबू होकर छूट गया, और अपनी जंजीर को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए, उसने मैसूर के घुड़सवारों को पीछे धकेल दिया।http://archive.org/details/historyofbritish03fortuoft A history of the British army Fortescue J. W. (John William) 1899-1930 London : Macmillan Robarts - University of Toronto हतोत्साहित होकर, मैसूर की सेना पीछे हट गई, जिसमें उसके लगभग 200 सैनिक मारे गए, जबकि मराठों की हानि केवल 36 सैनिकों की थी। चूँकि अंग्रेजों को हमले की सूचना मिल गई थी और वे मराठों की सहायता के लिए आगे बढ़ रहे थे, इसलिए हैदर अली ने आगे हमले को जारी न रखने का निर्णय लिया और वह पीछे हट गया। सन्दर्भ श्रेणी:मराठा और मैसूर की लड़ाइयाँ श्रेणी:मराठों से जुड़ी लड़ाई श्रेणी:आंग्ल-मैसूर युद्धों की लड़ाइयाँ