411 REFERENCE · Wikipedia
नूरजहां सफ़िया नियाज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नूरजहां सफ़िया नियाज़ भारत की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होने ज़किया सोमन के साथ मिलकर भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन नाम का संगठन बनाया।
आरम्भ
साल 2007 में दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में क़रीब 500 मुस्लिम महिलाओं ने अपने नागरिक और क़ुरान के अंतर्गत दिए गए अधिकारों की मांग रखी, तो उसी का नेतृत्व करते हुए डॉ॰ नूरजहां सफ़िया नियाज़ ने ज़किया सोमन के साथ मिलकर भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की शुरुआत की।
डॉ॰नूरजहां सफिया निआज़ और ज़किया सोमन ने कौमी दंगों, घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
प्रसार
आंदोलन में इस्लाम में महिलाओं के लिए बराबरी के अधिकार, औरतों की शरीयत अदालतें, ज़ुबानी तलाक के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी मुहिम और भारत में मुस्लिम पारिवारिक कानून के विधिकरण के लिए क़ुरान पर आधारित क़ानून का ड्राफ़्ट बनाया गया।
भारत के 13 राज्यों में फैले इस आंदोलन में अब 70,000 से ज़्यादा महिलाएं हैं।
संदर्भ
https://web.archive.org/web/20161211183623/http://www.bbc.com/hindi/india/2015/11/151117_100women_activist_facewall_pk
https://web.archive.org/web/20160509191908/http://www.catchnews.com/india-news/taking-the-sharia-to-court-two-muslim-women-and-a-pushback-you-may-not-have-heard-of-1432819256.html
https://web.archive.org/web/20161117021536/http://india.ashoka.org/fellow/noorjehan-safia-niaz
https://web.archive.org/web/20161129175235/http://www.thehindu.com/features/magazine/Islam%E2%80%99s-feminine-voice/article15421213.ece
https://web.archive.org/web/20180220172305/http://www.merinews.com/mobile/article/Interviews/2014/09/22/meet-one-of-the-brains-behind-muslim-marriage-and-divorce-act--the-draft-law-that-aims-to-abolish-oral-divorce-polygamy/15900772
https://web.archive.org/web/20161211120208/http://scroll.in/article/809530/meet-the-ordinary-muslim-women-fighting-an-extraordinary-case-against-triple-talaq-in-india
https://web.archive.org/web/20161201231955/http://www.firstpost.com/author/zakia-soman-and-noorjehan-niaz
इन्हें भी देखें
भारतीय मुस्लिम महिला आन्दोलन
बाहरी कड़ियाँ
https://www.facebook.com/zakia.soman.7
https://www.facebook.com/noorjehan.niaz
https://twitter.com/zakiasomanbmma
http://noorjehansafianiaz.blogspot.co.uk/
https://web.archive.org/web/20161222090530/https://bmmaindia.com/