411 REFERENCE · Wikipedia
देवांशु वत्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उल्लेखनीयता संदिग्ध विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/देवांशु वत्सBiographies मई 2025
मई 2025
अंगूठाकार|143x143पिक्सेल|देवांशु वत्स
देवांशु वत्स (Devanshu Vatsa) देश के जाने-माने लेखक, चित्रकथाकार और कार्टूनिस्ट हैं।
अभिनव बालमन में दिए साक्षात्कार के अनुसार इनका जन्म 14 जून 1981 में सुपौल जिला के तुलापट्टी नामक गांव में हुआ था। छोटी उम्र से ही इन्हें कार्टून बनाने और कहानियां लिखने का शौक था।
इनकी सबसे प्रसिद्ध कॉमिक स्ट्रिप 'नताशा' हे। यह कार्टून चरित्र मैथिली भाषा की पहली चित्रकथा श्रृंखला भी है। यह चित्रकथा 17 जुलाई 1999 को अस्तित्व में आई थी। मैथिली में बाल पत्रिकाओं की उस समय कमी होने के कारण, यह सबसे पहले सितंबर 1999 के दूसरे सप्ताह में हिंदी की बाल पत्रिका 'बालहंस' में प्रकाशित हुई थी। बाद से यह हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली भाषा की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं व ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती आ रही है। इसके अलावा गुजरात राज्य शाला पाठ्य-पुस्तक मंडल द्वारा इनकी विज्ञान कथा 'जुंग' भी आठवीं कक्षा में 2004 में शामिल की गईं हैं।
कॉमिक चरित्रों के नाम
नताशा: यह कार्टून चरित्र मैथिली भाषा की पहली चित्रकथा श्रृंखला है। इसकी शुरुआत बच्चों की प्रसिद्ध पत्रिका बालहंस से शुरु हुई थी। तब से यह विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं यथा- जनसत्ता, टिंकल, अभिनव बालमन, दैनिक भास्कर, लोकमत समाचार, पंजाब केसरी ट्विंकल स्टार आदि में प्रकाशित होती रही है।
रोमी: यह कार्टून चरित्र हरिभूमि के परिशिष्ट बालभूमि में 2010 से लगातार कोरोना काल तक प्रकाशित होता रहा। फिर बाद से देवपुत्र के साथ अन्य पत्र-पत्रिकाओं में इसका सफर जारी है।
लाल बुझक्कड़: यह सर्व प्रथम राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित हुआ।
शब्बो: यह हरिभूमि में प्रकाशित होती थी।
डेजी: यह कॉमिक कैरेक्टर सुमन सौरभ में आता था।
पहेलियों में योगदान
अंगूठाकार|109x109px|एरो क्रॉसवर्ड
लीक से हट कर इन्होंने हिंदी भाषा में कई तरह की पहेलियों यथा एरो क्रॉसवर्ड, वर्ड फन, शब्दगोल, बढ़ताक्रम आदि का भी निर्माण किया, जो मुख्य हिंदी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियां
जागरण जोशhttps://www.jagranjosh.com/articles/become-a-cartoon-artist-and-get-success-through-your-creativity-1542194859-2 Jagran Josh /विदेह /लघुकथा.कॉम
/श्रुतिप्रकाशन /अभिनवबालमन
https://www.glpublications.in/PurvanchalPrahari/Guwahati/09-Oct-2026/page-10
श्रेणी:साहित्य
श्रेणी:बाल साहित्य
श्रेणी:कार्टून
श्रेणी:मनोरंजन
श्रेणी:हिन्दी साहित्य
श्रेणी:भारतीय काॅमिक्स