411 REFERENCE · Wikipedia
मेम्फिस डेपे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेम्फिस डेपे (अंग्रेजी़:Memphis Depay; जन्म 13 फरवरी 1994) एक डच पेशेवर फुटबॉलर हैं,जिन्हें मेम्फिस के नाम से भी जाना जाता है । ये ला लीगा क्लब एटलेटिको मैड्रिड और नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं। मेम्फिस ने पीएसवी आइंडहोवन के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। वहां प्रबंधक फिलिप कोकू के प्रभाव में, उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 124 खेलों में 49 गोल करके टीम के अभिन्न अंग बने।
2014-15 में वे 30 खेलों में 22 गोल के साथ इरेडिविसी के शीर्ष स्कोरर थे। 2008 से टीम को पहली बार इरेडिवीसी खिताब जीतने में मदद की । उन्होंने सीजन के दौरान अपने प्रदर्शन के लिए डच फुटबॉलर ऑफ द ईयर भी जीता। 2015 में उनके प्रदर्शन ने उन्हें फ्रांस फुटबॉल द्वारा दुनिया में "सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी" का नाम दिया। मेम्फिस जून 2015 में £25 मिलियन के कथित शुल्क पर अंग्रेज पक्ष मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हो गया।
प्रारंभिक जीवन
मेम्फिस डेपे का जन्म मूरड्रेक्ट के छोटे साउथ हॉलैंड गांव के एक घर में हुआ था। उनके पिता घाना मूल के तथा मां कोरा शेंसेमा डच मूल की महिला थीं। Manchester United's Memphis Depay: the dream chaser who defied the odds https://www.theguardian.com/football/blog/2015/jul/08/manchester-united-memphis-depay-dream-chaser रमेश प्रिया 8 जुलाई 2015 द गर्डियन 13 अगस्त 2016 जब मेम्फिस चार साल के थे,तभी इनके माता-पिता के बीच संबंध टूटने लगे,परिणामस्वरूप उनके पिता परिवार छोड़कर चले गए। https://www.independent.co.uk/sport/football/premier-league/memphis-depay-s-father-pleads-with-son-to-end-17year-rift-and-denies-abandoning-him-10489543.html Memphis Depay's father pleads with son to end 17-year rift and denies abandoning him ऑर जेम्स 7 सितंबर 2015 The Independent 23 मई 2022
2012 के बाद से मेम्फिस ने अपने पिता के साथ संबंधों को तोड़ने के लिए अपना अंतिम नाम छोड़ दिया था। जैसा कि उन्होंने पहले टिप्पणी की थी, "मुझे डिपे मत कहो, मुझे मेम्फिस कहो।"https://www.marca.com/en/football/barcelona/2021/06/19/60ce2bac22601d76568b463b.html Memphis explains why he prefers not to be called Depay MARCA M. Carmen टोरेस, 19 जून 2021 13 अगस्त 2021
क्लब कैरियर
पीएसवी आइंडहोवन
मेम्फिस ने स्पार्टा रॉटरडैम के फुटबॉल स्काउट्स को आठ साल की उम्र में अपने बालपन क्लब मूरड्रेक्ट के मैदान में प्रभावित किया। स्पार्टा के स्काउट्स ने अपने स्थानीय क्लब से मेम्फिस को लेने से पहले केवल तीन सीज़न लिए। क्लब के अध्यक्ष टॉन रेडगेल्ड ने कहा, "मेम्फिस एक युवा खिलाड़ी के रूप में पहले से ही पूर्ण था। वह दो पैरों वाला एक मजबूत खिलाड़ी है। अगर हम 7-0 से जीते, तो उसने पांच बार स्कोर और दो बार सहायता करेगा"।Residents Moordrecht pride in "their" Memphis Depay: "We lived intensely with him ' http://www.omroepbrabant.nl/?news/2291961183/Amateurclub+Depay+krijgt+geen+cent+na+megatransfer+Wij+moeten+het+hebben+van+een+broodje+Memphis.aspx ओमरोएप ब्रैबेंट 13 अगस्त 2016
सन्दर्भ