Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोकामा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मोकामा Mokama मोकामा India Bihar 25.3898 N 85.9191 E inline, title बिहार में स्थिति देश प्रान्त बिहार ज़िला पटना ज़िला 202411 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, मगही मोकामा (Mokama) भारत के बिहार राज्य के पटना ज़िले में स्थित एक नगर है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ यहाँ से गुज़रता है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect https://web.archive.org/web/20170118113423/https://books.google.com/books?id=dSZ987-0Fb8C 18 जनवरी 2017," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810 विवरण मोकामा कोलकाता से 283 मील उत्तर-पूर्व तथा पटना से 51 मील पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा में है। मोकामा एक व्यापारिक केंद्र है, जहाँ धान, चना, गेहूँ, तिलहन, मक्का, चीनी और ज्वार बाजरा का व्यापार होता था। यहाँ गंगा नदी पर एक पुल भी बनाया गया है जिसके द्वारा यह सड़क एवं रेलमार्गों द्वारा प्रदेश एवं देश के अन्य भागों से संबद्ध है। मोकामा का प्रशासन नोटीफाइड एरिया कमेटी द्वारा होता है। धार्मिक स्थल परशुराम स्थान यहाँ बाबा परशुराम का मंदिर है जिसके बारे में मान्यता है कि परशुराम ने इस स्थान पर एक मरी हुई गाय को पुनः जीवित कर दिया था। तब से ही बाबा परशुराम मोकामा के कुल देवता माने जाते हैं।जनवरी 2016 भगवती स्थान मोकामा थाना के अंतर्गत मोर नामक गांव में मां भगवती का विशाल मंदिर है। गंगा के किनारे बरहपुर गांव में माता बिशहरी का मंदिर है जिसके बारे में मान्यता है कि यहाँ विषदंश पीड़ित व्यक्ति ठीक हो जाता है। भगवती मंदिर (मोर) के आसपास के लोग शादी के बाद यहाँ आशीर्वाद लेने आते हैं और जब लड़की की शादी होती है तो लड़की यंहा मंगरोड़ (एक प्रकार की मिठाई जो आटा, मैदा, गुड़,चीनी इत्यादि से बनाया जाता है) चढाने जाती है।{ इन्हें भी देखें पटना ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:पटना जिला श्रेणी:बिहार के शहर श्रेणी:पटना ज़िले के नगर