411 REFERENCE · Wikipedia
बाबा गुलाम मोहम्मद जौला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाबा गुलाम मोहम्मद जौला का जन्म गाँव जौला, जिला मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में सन 1935 को हुआ। इन्होने शुरुआत से ही किसान नेता महेंद्र सिंह टिकेट से तमाम आंदोलनों में भाग लिया तथा अनेको बार जेल भरो आन्दोलन में जेल गए ़
गुलाम मोहम्मद जौला ने महेंद्र सिंह टिकैत के साथ 27 साल तक काम किया था। 1987 में महेंद्र सिंह टिकैत जौला के पास आए थे, उनके कहने पर गुलाम मोहम्मद जौला के साथ मुसलमान किसान भी आंदोलन जुड़ गए थे।
बाबा टिकैत के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह के साथ इतने लंबे वक्त तक काम करने के बाद आखिरकार 2013 में जौला ने भारतीय किसान यूनियन छोड़ दी। उन्होंने अपना गुट बना लिया था।
उसके बाद उन्होंने एक संगठन की घोषणा की जिसका नाम भारतीय किसान मजदूर मंच रखा गया।़
इनकी सरपरस्ती में ही जौला गांव में युवाओ की एक संस्था जौला यूथ क्लब के नाम से वजूद में आई।जिसके अध्यक्ष एडवोकेट गुलरेज व प्रभारी जीशान अहमद बनाये गए।[1]
बाबा गुलाम मोहम्मद जौला का देहांत 16 मई 2022 को उनके आवास जौला में ही हो गया।
== सन्दर्भ ==