411 REFERENCE · Wikipedia
आचार्य नरेन्द्र देव कालेज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Delhi University's official logo दिल्ली विश्वविद्यालय चिह्न
thumb|BBPS|350px| रिचर्ड स्तॉलमॅन ने काॅलेज में भाषण दिया।
आचार्य नरेन्द्र देव काॅलेज 1991 दिल्ली विश्वविद्यालय का महाविद्यालय सेमिस्टर सावित्री सिन्ह पी एच डी नई दिल्ली दिल्लि भारत शहरी andcollege.du.ac.in
आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय का संघटक है, जिसका नाम आधुनिक भारत के महान शिक्षाशास्त्री आचार्य नरेन्द्र देव के नाम पर रखा गया है। दिल्ली सरकार द्वारा 1991 में स्थापित एवं पूर्ण वित्तीय सहायता प्राप्त यह दिल्ली विश्वविद्यालय का एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है जहाँ स्नातक स्तर पर मुख्य रूप से विज्ञान विषयों की शिक्षा दी जाती है। यह महाविद्यालय अपने प्रतिभावान, अनुशासनप्रिय एवं सामाजिक कर्तव्य के प्रति सजग रहने वाले विद्यार्थियों के लिये जाना जाता है।
विषय उपलब्धता :
इस महाविद्यालय में विज्ञान स्नातक (बी. एससी.) के अनेक विशुद्ध (प्योर) एवं अनुप्रयुक्त (एप्लाइड) विषयों की शिक्षा दी जाती है। विज्ञान स्नातक (विषेश) (बी. एससी. ऑनर्स) के विषय हैं - भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रानिकी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, संगणक (कंप्यूटर), एवं गणित।
विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम (बी. एससी. प्रोग्राम) के विषय हैं - भौतिक (फिसीकल) विज्ञान, जीवन विज्ञान, अनुप्रयुक्त भौतिकी, अनुप्रयुक्त्त जीवन विज्ञान दिल्ली विश्वविद्यालय के इसी महाविद्यालय में पहली बार जैव चिकित्सा विज्ञान में स्नातक (विशेष) की शिक्षा दी जानी आरम्भ हुई। यह एकमात्र महाविद्यालय है जहाँ पर अनुप्रयुक्त जीवन विज्ञान के अन्तर्गत रेशमी कीडों के उत्पादन की शिक्षा दी जाती है। विज्ञान विषयों के अतिरिक्त यहाँ पर वाणिज्य स्नातक (विशेष) भी उप्लब्ध है।
श्रेणी:दिल्ली के कॉलेज