411 REFERENCE · Wikipedia
कटहरी चम्पा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Artabotrys hexapetalus (504206567).jpg Plantae Angiosperms Magnoliids Magnoliales Annonaceae Artabotrys A. odoratissimus Species
कटहरी चम्पा एनोनेसिई (Annonaceae) कुल का पौधा है। इसे हरा, अथवा कटहरी, चंपा कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम चंपा आर्टाबोट्रिस ओडोराटिसियम (Artabotrys odoratissimus) है। यह अरटाबोट्रिस वर्ग के पौधे अफ्रीका तथा पूर्वी एशिया के देशों में पाए जाते हैं। भारत में इस वर्ग की १० जातियाँ पाई जाती हैं।
इसका पेड़ झाड़ी जैसा, तीन से लेकर पाँच मीटर तक ऊँचा होता है। पत्तियाँ सरल तथा चमकीली हरी होती हैं। फूल अर्धवृत्ताकार डंठल पर लगते हैं। ये डंठल अन्य वृक्षों की डालियों के ऊपर चढ़ने में उपयोगी होते हैं। शुरू में फूल हरे होते हैं, परंतु बाद में इनका रंग हलका पीला हो जाता है। इन फूलों से पर्याप्त सुगंध निकलती है, जो पके कटहल के गंध जैसी होती है। इससे इनका पता पेड़ पर आसानी से लग जाता है।
चंपा के पेड़ सजावट एवं सुगंध के लिये बगीचों में प्राय: लगाए जाते हैं।
इन्हें भी देखें
चंपा
श्रेणी:पौधे
श्रेणी:फूलों वाले वृक्ष
श्रेणी:उद्यान विज्ञान और बाग़बानी