411 REFERENCE · Wikipedia
आशिक मस्ताने
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आशिक मस्ताने आशिक मस्ताने.jpg आशिक मस्ताने का पोस्टर एम॰ सी॰ बोकाड़िया महावीर बोकाड़िया अजय कश्यप दिलीप सेन—समीर सेन अभिषेक कपूर, मोनिका बेदी, हरीश, आयशा जुल्का 1995 भारत हिन्दी
आशिक मस्ताने 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन अजय कश्यप ने किया और मुख्य भूमिकाओं में अभिषेक कपूर, मोनिका बेदी और आयशा जुल्का हैं।
संक्षेप
हरि प्रसाद (रज़ा मुराद) एक व्यापारी हैं और अपनी पत्नी और बेटे मोहन के साथ एक अमीर जीवनशैली में रहते हैं। उन्हें पता चलता है कि मोहन (अभिषेक कपूर) एक कामचोर है। वह ना तो पढ़ाई में, ना ही उनके व्यवसाय में दिलचस्पी रखता है। इसलिए वह उसे कुछ अनुशासन सिखाने और कुछ अनुभव पाने के लिए सुंदर कुल्लू मनाली में सेवानिवृत्त मेजर प्रेम सिंह अहलूवालिया (प्रेम चोपड़ा) के पास भेजते हैं। मोहन अनिच्छुक रूप से ऐसा करने के लिए सहमत हो जाता है। लेकिन वह अपने माता-पिता से बिना पूछे अपने दोस्त सोहन (हरीश) को न केवल अपने साथ ले जाता है, बल्कि अपना प्रतिरूपण भी करने के लिये कहता है।
सोहन मोहन बनने के लिए राजी हो जाता है। असली मोहन प्रेम और उसकी आकर्षक बेटी माल्ती (आयशा जुल्का) से मिलता है और दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में पड़ जाते हैं। प्रेम बहुत कड़े किस्म के व्यक्ति होते हैं। जबकि सोहन काजल (मोनिका बेदी) से मिलता है। वह अपनी विधवा मां के साथ रहती है। बाद में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। तब ईशा नाम की एक महिला की हत्या हो जाने पर उनकी जिंदगी पलट जाती है और पुलिस इस अपराध के लिए असली मोहन को गिरफ्तार कर लेती है। जब सोहन को पता चलता है तो वह पुलिस के पास जाता है और ईशा की हत्या करना कबूलता है।
मुख्य कलाकार
अभिषेक कपूर — मोहन प्रसाद
हरीश — सोहन / रोहन
आयशा जुल्का - माल्ती
मोनिका बेदी — काजल
माया अलग — काजल की माता
रज़ा मुराद — हरि प्रसाद
मोहनीश बहल — सनी
बीना बैनर्जी — श्रीमती हरि प्रसाद
प्रेम चोपड़ा — मेजर प्रेम सिंह अहलूवालिया
विकास आनन्द — पुलिस इंस्पेक्टर
विजू खोटे — ठेले
गैविन पैकर्ड — गैविन
उपासना सिंह — ईशा
टीकू तलसानिया — अचानक सिंह
संगीत
गीत गायक दिलीप सेन-समीर सेन आए दिन प्यार के उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 5:48 रानी मलिक गोरी गोरी छोरी सपना मुखर्जी, अभिजीत 4:37 नवाब आरज़ू हम आशिक हैं मस्ताने उदित नारायण, अभिजीत 4:54 रानी मलिक जाने भी दो कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण 6:47 माया गोविन्द प्यार क्या होता है उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 4:37 रानी मलिक सासूजी तेरा लाड़ला ईला अरुण, बाली ब्रह्मभट्ट 6:21 रानी मलिक तेरे दिल की पटरी पर अभिजीत, पूर्णिमा 5:10 दीपक चौधरी
बाहरी कड़ियाँ
0274315 आशिक मस्ताने
श्रेणी:1995 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:दिलीप सेन–समीर सेन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में