Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इको पार्क, न्यू टाउन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इको पार्क (प्रकृति तीर्थ), न्यू टाउन कोलकाता में स्थित एक शहरी पार्क और भारत का अब तक का सबसे बड़ा पार्क है। यह पार्क 480 एकड़ (190 हेक्टेयर) भूखण्ड में फैला हुआ तथा पार्क बीच एक द्वीप के साथ 104 एकड़ (42 हेक्टेयर) वाटर बॉडी से घिरा हैं, जो वहाँ की सुन्दरता को ओर बढ़ा देता है। इस पार्क का निर्माण इको-टूरिज़्म को बढ़ावा देने साथ गैर-प्रदूषण से प्राकृतिक परिदृशय के संरक्षण माध्यम से प्रकृति पर प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए बनाया गया। इस पार्क की परिकल्पना जुलाई 2011 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित कि गयी थी। पश्चिम बंगाल हाउसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉपोरेशन (HIDCO) पार्क के निर्माण के साथ; विभिन्न सरकारी निकाय ने पार्क के अन्दर कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदारी ली है। best nda coaching in dehradun Archived 2024-06-03 at the वेबैक मशीन इको पार्क को तीन भागों में विभाजित किया गया हैं -1) परिस्थितिक क्षेत्र जैसे आर्द्रभूमि, घास का मैदान और शहरी जंगल 2) उद्यान क्षेत्र जैसे थीम गार्डन, खुले क्षेत्र 3) मनोरंजन क्षेत्र। इसके अलावा विभिन्न लगाए गए जीवों के अनुसार इको पार्क को विभिन्न उप-भागों में विभाजित किया गया है। यहाँ दुनिया के सात अजूबों की नकल प्रर्यटको को ओर अधिक अकर्षित करती है। योजना के अनुसार, पार्क में जंगली घास का मैदान, बांस उधान, उष्णकटिबंधीय पेड़ उधान, बोन्साई उधान, चाय बगान, कैक्टस वॉक, हेलिकॉप्टर उधान, तितली उधान जैसे विभिन्न क्षेत्र हैं । इसके अलावा सार्वजनिक, निजी साझदारी द्वारा एक इको-रिसॉट विकसित करने की योजना हैं और इसमें एक ऐसा क्षेत्र भी शामिल होगा जहाँ राज्य के विभिन्न हिस्सों के हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जाएँगे। इस पार्क का उद्घाटन 29 दिसम्बर 2012 को ममता बनर्जी ने किया और 01 जनवरी 2013 को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। == अवस्थिति == इको पार्क कोलकाता के मेजर आटॉरी रोड (बिस्वा बंगला सारनी) एक्शन एरिया 2 न्यू टाउन में स्थित है। पार्क उत्तर में कोलकाता के म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट, पूर्व में केन्द्रीय व्यापार जिला, अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय हब, कोलकाता इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, HIDCO भवन, रवीन्द्र तीर्थ और पश्चिम में हटियारा स्थित है। यह VIP रोड और ईएम बाईपास से जुड़ा हुआ है। इको पार्क यहाँ के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 10 किमी, उल्ट्राडांगा से 13.6 किमी और चिगरीहाटा से 10.8 किमी दूर है। कोलकाता और उसके बाकी हिस्सों से बस, टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सीटी से बस नंबर C8 सीधे इको टूरिज़्म पार्क को जाती है। एस्प्लेनेड के आसपास रहने वाले चिनार पार्क या सिटी सेंटर 2 से बस नंबर 46B और 217B की उपलब्धता है। == आकर्षण केन्द्र == इको पार्क के विशेष तौर पर आकर्षीत केन्द्र यहाँ के उष्णकटिबंधीय वृक्ष उधान, घास का मैदान, रोज गार्डन, टॉपिकल ट्री गार्डन, हर्व गार्डन, बाँस का जंगल, संगीत फव्वारा, फलों का बगीचा, बटरफ्लाई पार्क, फूड पार्क, बांग्लार हाट, चिल्ड्रन पार्क, शिल्पी कुटी, कॉटेज और कॉन्फ्रेस हॉल, शिशु केन्द्र, इसके साथ दुनिया का सात अजुबें- गीजा का पिरामिड (मिस्त्र), जॉडन का पेट्रा, रोम का कोलोसियम, अर्बन म्जूजीयम, चीन की दीवार, ब्रांजील का क्राइस्ट द रिडीमर और भारत का ताजमहल सम्मलित हैा == आमोद-प्रमोद के साधन == पार्क के अन्दर अनेक आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध हैं, जैसे तीरंदाजी, बेबी साइकिलिंग, डुओ साइकिलिंग, ई-वाइक, इको कार्ट, गेमिंग जोन, स्पीड बोट, कयाकिंग, मिकी माउस, पैडल बोटिंग, राइफल सूटिंग, रोलर स्केट्स, एंगलिंग, क्रूज, रिमोट कार, ट्रैम्पोलिन, ट्रॉय ट्रेन की सवारी आदि1 == सुविधाएँ == पार्क में अर्थितीयों के ठहरने के लिए व्यक्तिव किराए के तौर पर कॉटेज और कॉफेन्स हॉल की सुविधा हैा इसके साथ एक बड़ी पार्किंग, भोजन, ऑनलाइन टिकट बुकिंग आदि की उपलब्धता दी जाती हैा == पार्क का समय == ग्रीष्मकालीन ऋत्रु (1 मार्च से 31 अक्टूबर) में मंगलवार से शनिवार दोपहर 2.30 - 8.30 बजे तक खुला रहता हैा रविवार औऱ अवकाश दिन दोपहर 12.00 से 8.30 बजे तक खुला रहता हैा शीतकालिन ऋत्रु (1 नंवबर से 28 फरवरी) में मंगलवार से शनिवार दोपहर 12.00 से 7.30 बजे तक खुला रहता हैा रविवार औऱ अवकाश दिन सुबह 11.00 से 7.30 बजे तक खुला रहता हैा सोमवार को पार्क बंद रहती हैा पार्क के प्रवेश शुल्क 30 रू0 प्रति व्यक्ति हैा यहाँ का टिकट काउंटर शाम 5.30 बजे बंद कर दी जाती हैा == पर्थप्रदशन मानचित्र == == इन्हें भी देखें == निक्को पार्क (कोलकाता) एक्वाटिका (कोलकाता) == सन्दर्भ ==