411 REFERENCE · Wikipedia
बानू जहाँगीर कोयाजी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बानू जहाँगीर कोयाजी बानू जहाँगीर कोयाजी.jpg 1917 9 7 yes http://www.kemhospital.org/banoo.html Dr. Banoo Coyaji (1917-2004) King Edward Memorial Hospital अगस्त 31, 2013 https://web.archive.org/web/20130808191712/http://www.kemhospital.org/banoo.html 8 अगस्त 2013 dead yes 2004 7 15 1917 9 7 पुणे, महाराष्ट्र, भारत भारतीय पारसी चिकित्सा विज्ञान किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, पुणे ग्रन्ट मेडिकल कॉलेज परिवार नियोजन जनसंख्या नियंत्रण समाज सेवा पद्मभूषण
रेमन मैगसेसे पुरस्कार
बानू जहाँगीर कोयाजी (22 अगस्त 1918 – 15 जुलाई 2004) भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक थीं। इन्होंने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, पुणे की निर्देशिका थीं। उन्होंने समुदाय के स्वास्थकर्मियों के माध्यम से महाराष्ट्र के देही इलाक़ों के लिये कई कार्यक्रम प्रारंभ किये थे। वह अपनी कार्यकुशलता की वजह से केन्द्र सरकार की स्वास्थ सलाकार बन गईं थीं और विश्वस्तर पर अपने कार्यक्षेत्र में प्रसिद्ध थीं।
कोयाजी को कई पुरस्कार प्राप्त हुए थे जिनमें १९८९ में पद्मभूषण और सार्वजनिक सेवा के लिये १९९३ में रेमन मैगसेसे पुरस्कार मुख्य रूप से शामिल हैं। http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2004-07-15/pune/27161484_1_family-planning-ramon-magsaysay-reproductive-health Social worker Banoo Coyaji passes away Times of India August 31, 2013 https://web.archive.org/web/20120806134746/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2004-07-15/pune/27161484_1_family-planning-ramon-magsaysay-reproductive-health 6 अगस्त 2012 live
कार्यकुशलता
कोयाजी एक सकारात्मक और प्रगतिशील सोच रखती थीं। उनकी इसी सोच के कारण किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, पुणे, १९४० में मात्र चालीस पलंगों की क्षमता से बढ़कर १९९९ में ५५० पलंगों तक पहुँच गया। वह इस अस्पताल से ५५ साल जुड़ी रहीं और इसके साथ-साथ इन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण पद सम्भालें थे जिनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानव प्रजनन के वैज्ञानिक और तकनीकी समूह की सदस्यता, विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वास्थ, मानवशक्ति और विकास समूह की सदस्यता, आदि शामिल हैं। इन्होंने महाराष्ट्र सरकार, भारत सरकार और फ़ोर्ड फ़ाउन्डेशन के आलावा कई अन्य संगठनो के लिये सलाहकार के लिए सलाहकार की भूमिका निभाई। इनका महत्वपूर्ण योगदान परिवार नियोजन, बाल स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण रहा जिसमें इन्होंने भारत सरकार को नीतियों के निर्माण और उन्हें क्रियांवित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। http://ia.rediff.com/news/2004/jul/15banoo.htm Social worker Banoo Coyaji dead rediff.com August 31, 2013 https://web.archive.org/web/20160304070616/http://ia.rediff.com/news/2004/jul/15banoo.htm 4 मार्च 2016 dead
समाचारपत्रों के समूह का निर्देशन
कोयाजी चिकित्सा और स्वास्थ के अपने मुख्य कार्यक्षेत्रों के साथ-साथ सकाळ समाचारपत्रों के समूह की निर्देशिका भी थीं।
सन्दर्भ
अधिक पढने के लिये
Indra Gupta, India’s 50 Most Illustrious Women, नई दिल्ली: Icon Publications, 2003, ISBN 81-88086-03-7
बाहरी कड़ियाँ
Obituary Social worker Banoo Coyaji passes away, Times of India, July 15, 2004
Citation for 1993 Ramon Magsaysay Award for Public Service
श्रेणी:1918 में जन्मे लोग
श्रेणी:२००४ में निधन
श्रेणी:१९८९ पद्म भूषण
श्रेणी:भारतीय महिला वैज्ञानिक
श्रेणी:मैगसेसे पुरस्कार विजेता