Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आम बजट (2013-14)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वर्ष 2013-2014 का आम बजट वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा 28 फ़रवरी 2013 को प्रस्तुत किया गया था। बजट २०१३-२०१४ की मुख्या विशेषताएँ 8% की संभावित विकास दर को फिर से प्राप्त करने की चुनौती का दिश सामना कर रहा है। आयकर स्‍लैब में कोई बदलाव तो नहीं किया गया, लेकिन अब सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा आयवालों पर 10 फीसदी सरचार्ज लगेगा। 2 से 5 लाख की आय पर आयकर में 2000 की छूट दी गई। 12 फीसदी सेवा कर में कोई बदलाव नहीं किया गया। तीन फीसदी एजुकेशन सेस भी वैसा का वैसा जारी रहेगा। पहली बार घर खरीदने वालों को 25 लाख के होमलोन पर एक लाख की ब्याज छूट मिलेगी। बजट में टैक्‍स रिफॉर्म अथॉरिटी बनाने का प्रस्‍ताव किया गया। बजट 2013-14 में महिलाओं के लिए अक्टूबर में देश का पहला महिला बैंक खुलेगा। इस बैंक का संचालन पूरी तरह से महिलाएं ही करेंगी। दलित लड़कियों को छात्रवृत्ति जारी की जाएगी। चिदंबरम ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के लिए निर्भया फंड शरू होगा जिसमें 1000 c आवंटित करने का प्रस्‍ताव है। महिलाओं के विकास के लिए कुल 97000 c आवंटित किए गए हैं।चिदंबरम के बजट से भारत खुश इंडिया मायूस http://aajtak.intoday.in/story/budget-2013-bharat-vs-india-1-723128.html 1 मार्च 2013 आजतक 28 फ़रवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130302222215/http://aajtak.intoday.in/story/budget-2013-bharat-vs-india-1-723128.html 2 मार्च 2013 live ग्रामीण विकास ग्रामीण आवासीय परियोजना के लिए 600 c का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण बजट में 45 फीसदी का इज़ाफा किया गया है। 50000 c के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड जारी होंगे। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में 47 फीसदी विकास निजी क्षेत्र द्वारा किया जायेगा। बजट 2013-14 में खाद्य सुरक्षा के लिए 10000 c और निवेश भत्ते के लिए 100 c का प्रस्‍ताव किया गया है। वित्तीय एवं राजको‍षीय घाटा केलकर समिति की सिफारिशों को अंशत: अमल किया गया है। अगले साल वित्तीय घाटे का लक्ष्‍य 3.3 फीसदी और राजको‍षीय घाटा 4.8 फीसदी रखा गया है।माननीय वित्त मंत्री का बजट भाषण http://indiabudget.nic.in/ub2013-14/bs/hbs.pdf 1 मार्च 2013 भारत सरकार 28 फ़रवरी 2013 वित्त मंत्रालय (भारत) वित्त मंत्रालय, भारत सरकार https://web.archive.org/web/20131019015513/http://indiabudget.nic.in/ub2013-14/bs/hbs.pdf 19 अक्तूबर 2013 dead सन्दर्भ श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था