411 REFERENCE · Wikipedia
रासमंच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रासमंच Rasmanchaরাসমঞ্চ Rasmancha Arnab Dutta 2011.JPG विष्णुपुर रासमंच India West Bengal 23.0684 87.3220 विष्णुपुर पश्चिम बंगाल, भारत बीर हाम्बीर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अज्ञात 1600 ई अज्ञात पिरामिड, बंगाली चाला वास्तुशैली
रासमंच (Rasmancha) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बाँकुड़ा ज़िले के विष्णुपुर नगर में स्थित एक ऐतिहासिक हिन्दू मन्दिर है। इसे सन् 1600 में मल्लभूम शासक बीर हाम्बीर ने निर्मित करवाया था। इसकी लम्बाई और चौड़ाई दोनों 24.5 मीटर है, और ऊँचाई 12.5 मीटर है। इसका निचला आधार भाग लैटेराइट शैल का और ऊपरी भाग ईंट का बना हुआ है।Bishnupur (Bengali), S. S. Biswas, Archaeological Survey of India, New Delhi, p. 23-24"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074
विवरण
यह एक सुंदर चौकोर स्थापत्य है जिसके बीच में एक छोटा मन्दिर है। तीन गलियारे और ऊँची छत इसकी अन्य विशेषता है। स्थापत्य में वैष्णव सम्प्रदाय के रास त्यौहार में विष्णुपुर से श्री राधा कृष्ण की मूर्तियाँ लाई जाती थीं, और यहाँ पूजा आयोजित करी जाती थी। यह वार्षिक उत्सव 1932 तक मनाया गया।
इन्हें भी देखें
मल्लभूम
विष्णुपुर, बाँकुड़ा
बाँकुड़ा ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राधा कृष्ण मन्दिर
श्रेणी:बाँकुड़ा ज़िले में हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:बाँकुड़ा ज़िला
श्रेणी:मल्लभूम मन्दिर