411 REFERENCE · Wikipedia
पैराग्वे का संस्कृति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संस्कृति
पैराग्वे का संस्कृति
पैराग्वे की संस्कृतियां और परंपराएं यूरोपीय और गुआरानी का मिश्रण हैं। स्वदेशी गुआरानी महिलाओं के साथ बसने वालों स्पेनिश नर के बीच अंतर्जातीय विवाह के परिणामस्वरूप, देश की 90% आबादी मेस्टिज़ो है। अधिकांश आबादी द्विभाषी है जिसमें 80% लोग स्पेनिश और गुआरानी दोनों भाषा बोलने में सक्षम हैं; जोपारा मूल रूप से स्पेनिश और गुआरानी का मिश्रण है, जो कि अधिकांश आबादी द्वारा बोली जाती है।
देश की कढ़ाई और लेस बनाने की कला में सांस्कृतिक मिश्रण देखा जा सकता है। इसके संगीत में पोल्का, गैलोपा और गुआरानी शामिल हैं। गुरानिया शहरों में लोकप्रिय है, जबकि ग्रामीण इलाकों में पसंदीदा संगीत पोल्का या पुरीहे जाहे नामक संगीत शैली है।
इसके पाककला भी संस्कृतियों के अंतःक्रिया को दिखाते हैं, मनीओक जो स्थानीय फसल है, देश के कई प्रसिद्ध व्यंजनों में शामिल किया जाता है।
1950 और 60 के दशक में देश के कई शीर्ष उपन्यासकार और कवियों हुए जिनमें से रोक जोस रिकार्डो माज़ो और ऑगस्टो रोआ बास्टोस को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया था।
पैरागुआयन अपने परिवार के प्रति वफादार और समर्पित होते हैं, असल में उनके सामाजिक जीवन उनके माता-पिता, बच्चों और रक्त संबंधों के चारों ओर घुमता हैं, और ज़रूरत के समय में सुरक्षा और सहायता के लिए खड़े रहते हैं।http://countrystudies.us/paraguay/29.htm Paraguay - Ritual Kinship countrystudies.us https://web.archive.org/web/20161103013443/http://countrystudies.us/paraguay/29.htm 3 नवंबर 2016 30 January 2018 live
पैराग्वे पृथ्वी पर कुछ शेष स्थानों में से एक है जहां मृत्यु तक द्वंद्वयुद्ध को कानूनी मान्यता है, हालांकि उन्हें केवल ऐसा करने की इजाजत, दोनों पक्षों ने स्वयं को अंग दाताओं के रूप में पंजीकृत करने के बाद दी जा जाती है।http://www.happenedfacts.com/fact-284-duelling-is-legal-in-paraguay-as-long-as-both-parties-are-registered-blood-donors.html Duelling is legal in Paraguay as long as both parties are registered blood donors happenedfacts.com https://web.archive.org/web/20180806145720/http://www.happenedfacts.com/fact-284-duelling-is-legal-in-paraguay-as-long-as-both-parties-are-registered-blood-donors.html 6 अगस्त 2018 6 अगस्त 2018 dead