Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केदाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

केदाहKedah / قدح Kedah in Malaysia.svg अलोर सेतार ९,४२७ २०,७१,९०० २०१५ १९९ ज़िले १२ केदाह मलय thumb|केदाह में चावल का खेत केदाह मलेशिया का एक राज्य है।"The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992 यह मलेशिया के उत्तरी सीमा पर स्थित है। इसके पश्चिम में अंडमान सागर, उत्तर में तथा उत्तरपूर्व में थाइलैंड, दक्षिणपूर्व में पेराक राज्य तथा दक्षिणपश्चिम में पेनांग राज्य हैं। केदाह राज्य के अंतर्गत अनेक द्वीप भी हैं जिनमें प्रमुख उत्तरपश्चिम में स्थित लांगकवी है। राजपरिवार व औपचारिक नाम मलेशिया में अलग-अलग राज्यों के पुराने राजपरिवारों को संवैधानिक दर्जा मिला हुआ है। केदाह का संवैधनिक अध्यक्ष सुल्तान कहलाता है हालांकि इस पद के साथ कोई वास्तविक प्रशासनिक अधिकार नहीं आते। मलेशिया में कुछ राज्यों को औपचारिक अरबी भाषा के नाम भी दिये जाते हैं और केदाह का नाम "केदाह दार-उल-अमन" (قدح در الامن) है, यानि "केदाह, शांति का घर"। मलेशिया के राज्यों में अक्सर राजपरिवारों की राजधानी राज्य की प्रशासनिक राजधानी से अलग होती है और केदाह राज्य की राजसी राजधानी अनक बुकित है। विवरण केदाह के सर्वोच्च पर्वत की ऊँचाई लगभग 6,000 फुट है जो इस राज्य के पूर्वी भाग में उत्तर से दक्षिण फैले हैं। नदियाँ प्राय: छोटी हैं जिनमें प्रमुख केडा तथा मुडा हैं। इस राज्य का क्षेत्रफल 3,639 वर्गमील तथा जनसंख्या 9,88,358 (1969) है जिनमें से दो तिहाई मनुष्य मलय जाति के मुसलमान हैं। अलोर सेतार (Alor star) इसकी राजधानी है जो केडा नदी के किनारे समुद्र से 10 मील दूर स्थित है। सुंगेई पतानी (Sungei Patani) इसका दूसरा मुख्य नगर है। मलय राज्यसंघ के अंतर्गत यहाँ सर्वाधिक चावल उत्पन्न होता है। इसकी अन्य उपजें रबर, नारियल तथा टैपिओका (Tapioca) है। इन्हें भी देखें मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र लांगकवी सन्दर्भ * श्रेणी:मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र