411 REFERENCE · Wikipedia
क्वान्टमी लब्धि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विकिरण से प्रेरित किसी प्रक्रम की क्वाण्टमी लब्धि ( quantum yield (Φ)) से तात्पर्य यह है कि एक फोटॉन के अवशोषित होने पर कितने गुना वह विशेष घटना घटित होती है।
उदाहरण के लिए, किसी फोटोडीजनरेशन प्रक्रिया में, प्रकाश के अवशोषण के परिणामस्वरूप अणु विलगित होते हैं। इस प्रक्रम में विलगित अणुओं की संख्या को अवशोषित फोटॉनों की संख्या से भाग देने पर जो संख्या मिलती है वही इस अभिक्रिया की क्वान्टमी लब्धि है। यहाँ क्वान्टमी लब्धि का मान १ से कम होता है जिसका अर्थ है कि सभी अवशोषित फोटॉन अणुओं का फोटोडीजनरेशन नहीं कर पाते हैं।
श्रेणी:विकिरण