411 REFERENCE · Wikipedia
इंदिरा नगर, लखनऊ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इंदिरा नगर اندرا نگر इंदिरा नगर कॉलोनी आवासीय इलाका India Uttar Pradesh right लखनऊ में अवस्थिति 26.8833 80.9833 inline,title देश भारत राज्य उत्तर प्रदेश मेट्रो लखनऊ Metric auto भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, अवधी भारतीय +5:30 पिनकोड 226016 नियोजन संस्था आवास विकास नागरिक अभिकरण लखनऊ नगर निगम lucknow.nic.in
इंदिरा नगर भारत के लखनऊ शहर के व्यस्ततम इलाकों में गिना जाता है। यह उत्तर प्रदेश आवास बोर्ड (डेबिट विकास) द्वारा विकसित एशिया की सबसे बड़ी बस्ती है।
शुरू में इंदिरा नगर चार ब्लॉक में विभाजित किया गया था, लेकिन अब कई क्षेत्रों में विस्तार होता जा रहा है। भूतनाथ बाजार इस इलाके का मुख्य बाजार है। यहीं पर प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर, अवस्थित हॅ। प्रमुख बाजारों में लेखराज बाजार, आम्रपाली बाजार, सहारा शॉपिंग सेंटर, मुंशी पुलिया, मीना बाजार, नगीना प्लाजा आदि उल्लेखनीय है। खाने पीने के केंद्रों के अलावा, इस इलाके में बैंक शाखाओं, अतिथि गृहों, बैंक्वेट हॉल और अस्पतालों, दवा की दुकानों, निर्माण सामग्री की दुकानों, स्कूलों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों की एक बड़ी संख्या विद्यमान है। इंदिरा नगर में अच्छी तरह से विकसित कई जॉगिंग पार्क है। अरबिंदो पार्क और स्वर्ण जयंती आवास विकास द्वारा विकसित पार्कों को पर्याय के रूप में जाना जाता है।
मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन तक लखनऊ_मेट्रो अमौसी से आती है।Lucknow Metro Route Map Uttar Pradesh Metro Rail Corporation - Official Website of UPMRC https://lmrcl.com/passengerinfo/lucknow-metro-route-map/ अंग्रेजी भाषा १० अप्रैल २०२० https://web.archive.org/web/20190928042314/http://www.lmrcl.com/passengerinfo/lucknow-metro-route-map 28 सितंबर 2019 dead
कुकरैल फारेस्ट एक मशहूर् पिकनिक स्थल है। यहां घड़ियालों और कछुओं का एक अभयारण्य है। यह लखनऊ रिंग मार्ग पर इंदिरा नगर के निकट स्थित है। यहीं पर मानस विहार सोसाइटी द्वारा निर्मित उत्कृष्ट कालोनियां जॅसे मयूर विहार,मयूर उद्यान, मयूर रेसिडेन्सी, मयूर एन्क्लेव भी मॉजूद हँ।
इस इलाके में सभी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी कॉलोनियाँ बहुत अच्छी तरह से ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा द्वारा जुड़ी हुई हैं। नए शॉपिंग मॉल में यहाँ स्पेंसर्स, बिग बाजार, ईज़ी डे और सबका बाज़ार जॅसी बड़ी दुकानें भी हैं। गाजीपुर में पुलिस स्टेशन स्थित हॅ।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
लखनऊ के दर्शनीय स्थल
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:लखनऊ के आवासीय क्षेत्र