411 REFERENCE · Wikipedia
विली वोंका कैंडी कंपनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विली वोंका कैंडी कंपनी फेरेरो समूह 1971 yes २०१८ - २०२३ अंतराष्ट्रीय नेस्ले
विली वोंका कैंडी कंपनी (२०१५ से २०१८ तक नेस्ले कैंडी शॉप) जिसे वोंका के नाम से भी जाना जाता है, एक कन्फेक्शनरी ब्रांड था जिसका स्वामित्व और लाइसेंस स्विस निगम नेस्ले के पास था। २०१८ में, ब्रांडिंग और उत्पादन अधिकार फेरेरो समूह को बेचे गए थे।
इतिहास
वोंका ब्रांड की पिछली शुरुआत ब्रिटिश लेखक रोल्ड डाहल से लाइसेंस प्राप्त सामग्री से हुई थी। उनका १९६४ का बच्चों के लिए लिखा उपन्यास, 'चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री', और उस पर बनी फ़िल्में ही वोंका ब्रांड की पैकेजिंग और मार्केटिंग शैली, दोनों का स्रोत हैं। रोल्ड डाहल ने "वोंका'' नाम का लाइसेंस फ़िल्म निर्देशक मेल स्टुअर्ट को दिया था। फ़िल्म के निर्माता, डेविड एल. वॉल्पर ने क्वैकर ओट्स कंपनी को इस बात के लिए राज़ी कर लिया कि वे फ़िल्म के वित्तपोषण के लिए $३० लाख की अग्रिम राशि दें, जिसके बदले में उन्हें कैंडी बार बेचने के लिए 'वोंका' नाम का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलेगा।http://www.brandchannel.com/home/post/2011/05/16/At-40-Wonka-Candy-Is-Greatest-Reverse-Product-Placement-Ever.aspx ४० साल की उम्र में, वोंका कैंडी अब तक का सबसे बेहतरीन 'रिवर्स प्रोडक्ट प्लेसमेंट' है। ब्रांड चैनल क्वेकर, जिसे फ़िल्म इंडस्ट्री में पहले कोई अनुभव नहीं था, ने उपन्यास के अधिकार खरीदे और अपने नए "वोंका बार" को प्रमोट करने के लिए फ़िल्म को फ़ाइनेंस किया। प्रचार के मकसद से फ़िल्म का शीर्षक बदलकर 'विली वोंका एंड द चॉकलेट फ़ैक्टरी' कर दिया गया।
यह ब्रांड १७ मई १९७१ को शुरू किया गया था, जो ३० जून १९७१ को उपन्यास पर बनी पहली फ़िल्म के रिलीज़ होने से एक महीना पहले की बात है। १९७५ में, ब्रेकर कन्फ़ेक्शन्स को अमेरिका के मिज़ूरी के सेंट लुइ स्थित सनमार्क कॉर्पोरेशन ने अधिग्रहित कर लिया। १९८० में, "वोंका" ब्रांड की छवि को विकसित करने के प्रयास में, ब्रेकर कन्फ़ेक्शन्स ब्रांड का नाम बदलकर "विली वोंका ब्रांड्स" कर दिया गया। १९८६ में इस कंपनी को यूनिटेड किंगडम की रोनट्री मैकिन्टोश कन्फ़ेक्शनरी को बेच दिया गया, जिसे बाद में १९८८ में स्विज़ कंपनी नेस्ले ने अधिग्रहित कर लिया। १९९३ में, नेस्ले ने इसका नाम बदलकर "विली वोंका कैंडी कंपनी" कर दिया, और फिर २०१५ में "नेस्ले कैंडी शॉप" कर दिया।https://www.imdb.com/title/tt0401736/ शुद्ध कल्पना: 'विली वोंका एंड द चॉकलेट फैक्ट्री' की कहानी www.imdb.com १८ मार्च २०२६ फ़िल्म रिलीज़ होने से पहले फैक्ट्री में प्रोडक्शन की समस्याओं के कारण, असली "वोंका बार्ज़" कभी भी दुकानों की अलमारियों तक नहीं पहुँच पाए; हालाँकि, बाद में आए वोंका के दूसरे उत्पादों बहुत सफल रहे, जिनमें १९७६ में "एवरलास्टिंग गॉबस्टॉपर" तथा १९८६ में "नर्ड्स" शामिल हैं।
१९८८ से २०१७ तक, नेस्ले ने कई देशों में वोंका ब्रांड नाम के तहत मिठाइयाँ और चॉकलेट बेचीं। वोंका ब्रांड को बंद करने का कारण, इसके ब्रांडिंग अधिकार फेरेरो समूह को बेचे जाने की प्रक्रिया थी।https://www.nestle.com/ask-nestle/products-brands/answers/does-nestle-make-wonka-chocolate-candy Does Nestlé still make Wonka candies? Nestlé Global www.nestle.com en 2026-03-19
२०२३ में बनी फ़िल्म वोंका के प्रचार के लिए, फ़ेरेरो ने प्रचारक 'मैजिक हैट गमीज़' के लिए 'वोंका' ब्रांड नाम को फिर से शुरू किया।
सन्दर्भ