Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत की पुलिस रैंक और प्रतीक चिह्न

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्ह अप्रैल 2025 भारत की पुलिस रैंक और प्रतीक चिह्न के अंतर्गत राजपत्रित अधिकारियों में - जो कैडर के प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं और पुलिस उपाधीक्षक के रैंक के तथा उच्च पदेन राज्य पुलिस सेवा अधिकारी हैं वे सभी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी शामिल हैं। सभी एक पदानुक्रमित क्रम में श्रेणीबद्ध हैं। भारत में कानून प्रवर्तन के रैंक सभी पुलिस अधिकारियों के रैंक, पद और पदनाम एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होते हैं क्योंकि कानून तथा व्यवस्था राज्य का मामला है। संगठनात्मक संरचना भारत में कानून लागू करना राज्य का मामला है इसलिए पुलिस-संरचना एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती है। गृह मंत्रालय भारतीय पुलिस सेवा के लिए गृह मंत्रालय एक नियंत्रक प्राधिकरण है। गृह सचिव गृह मंत्रालय का प्रशासनिक प्रमुख, भारत सरकार के सचिव के स्तर का आईएएस अधिकारी होता है। मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आते हैं। राज्य के गृह मंत्रालय के पास अपने राज्य के आईपीएस अधिकारियों का प्रभार होता है। राज्य पुलिस बल और उनकी संरचना प्रत्येक राज्य सरकार का गृह विभाग अपने राज्य पुलिस बल के लिए उत्तरदायी होता है। सामान्यतः एक राज्य के गृह विभाग का प्रशासनिक प्रमुख एक आईएएस अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव के पद पर होता है। हालाँकि, कई राज्यों में आईपीएस अधिकारियों को गृह सचिव नियुक्त किया जाता है। प्रत्येक राज्य पुलिस बल का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक की श्रेणी का एक आईपीएस अधिकारी करता है। राज्य पुलिस बल के प्रमुख के पास पुलिस महानिदेशक का पद होता है।http://www.mahapolice.gov.in/ महाराष्ट्र राज्य पुलिस www.mahapolice.gov.inhttp://biharpolice.bih.nic.in/ बिहार राज्य पुलिस 3 जून 2023 18 अक्तूबर 2008 https://web.archive.org/web/20081018163806/http://biharpolice.bih.nic.in/ dead सन्दर्भ श्रेणी:पुलिस श्रेणी:भारतीय पुलिस श्रेणी:सरकारी पद