411 REFERENCE · Wikipedia
रेयान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px| क्षार और कार्बन डाइसल्फ़ाइड द्वारा सेलूलोज़ का उपचार विस्कोस उत्पन्न करता है
रेयान, पुनर्जीवित सेलूलोज़ से निर्मित एक तंतु (फाइबर) है। क्योंकि इसका उत्पादन प्राकृतिक रूप से मिलनेवाले बहुलकों से किया जाता है, इसलिए वास्तव में यह न तो पूरी तरह से एक कृत्रिम तंतु है और न ही एक प्राकृतिक तंतु है; यह एक अर्द्ध कृत्रिम तंतु है। कपड़ा उद्योग में रेयान को विस्कोस रेयान या कृत्रिम रेशम (आर्ट सिल्क) के नाम से जाना जाता है। उच्च आलोक गुणवत्ता के कारण यह तंतु आमतौर पर काफी चमकदार होता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्बनिक पॉलीमर
श्रेणी:कृत्रिम रेशे
श्रेणी:रासायनिक यौगिक
श्रेणी:वस्त्र
श्रेणी:रेशे