411 REFERENCE · Wikipedia
नाभिकीय उर्जा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|एक दाबित जल परमाणु रिएक्टर
right|thumb|300px|रूस का 'एनएस यमाल' नामक आइसब्रेकर जलयान नाभिकीय ऊर्जा से चलता है।
right 2012 में विश्व में असैनिक विद्युत उत्पादन की स्थिति (IEA, 2014)http://www.iea.org/publications/freepublications/publication/KeyWorld2014.pdf 2014 Key World Energy Statistics 2014 International Energy Agency 24 https://www.webcitation.org/6YIEFsQ6b?url=http://www.iea.org/publications/freepublications/publication/KeyWorld2014.pdf 2015-05-05 live कोयला/पीट 40.4 #313c42 प्राकृतिक गैस 22.5 #ef8e39 जलविद्युत 16.2 #005CE6 नाभिकीय विखण्डन 10.9 #de2821 तेल 5.0 #7C6250 अन्य 5.0 #00CC4B
नियंत्रित नाभिकीय अभिक्रियाओं के परिणामस्वरूप प्राप्त उर्जा नाभिकीय उर्जा या परमाणु उर्जा कहलाती है। दो प्रकार की नाभिकीय अभिक्रियाओं से नाभिकीय उर्जा प्राप्त हो सकती है - नाभिकीय संलयन एवं नाभिकीय विखंडन। किन्तु वर्तमान समय में सभी वाणिज्यिक परमाणु-उर्जा इकाइयाँ नाभिकीय विखंडन पर ही आधारित हैं। सन् २००९ में विश्व की संपूर्ण विद्युत शक्ति का १३-१४% भाग नाभिकीय उर्जा से प्राप्त हुआ।
नाभिकीय उर्जा शब्दावली
BWR -- उबलते पानी वाला रिएक्टर—वह एक परमाणु रिएक्टर जो गर्मी ऊर्जा स्थानान्तरण करने के लिए भाप का उपयोग करता है।
CANDU -- एक कनाडाई डिजाइन का रिएक्टर जो ईंधन के रूप में अपरिष्कृत यूरेनियम का उपयोग करता है। इसमें भारी जल को वायुमंडलीय दाब से अधिक दाब पर रखा जाता है है ताकि अधिक ताप पर भी यह न उबले। भारी जल शीतलक (कूलैंट) एवं मंदक (मॉडरेटर) का काम करता है।
भारी जल रिएक्टर -- भारी जल (D2O) में हाइड्रोजन परमाणुओं के स्थान पर ड्युटिरियम (Dueterium) परमाणु होते हैं। D2O, H2O की अपेक्षा बहुत कम न्यूट्रॉन अवशोषित करता है। इस कारण भारी पानी रिएक्टरों में असंवर्धित यूरेनियम (unenriched uranium) का इस्तेमाल संभव हो पाता है।
फास्ट रिएक्टर -- ये अत्यधिक समृद्ध ईंधन का उपयोग करते हैं; इसमें 'फास्ट न्यूट्रानों' (अधिक उर्जा वाले न्यूट्रानों) द्वारा नाभिकीय विखंडन की क्रिया होती है।
FBR -- फास्ट ब्रीडर रिएक्टर—यह रिएक्टर जितना ईंधन खर्च करता है उससे अधिक पैदा (ब्रीड) करता है। इसमें 'फास्ट न्यूट्रानों' (अधिक उर्जा वाले न्यूट्रानों) द्वारा नाभिकीय विकंडन की क्रिया होती है।
LWR -- लाइट वाटर रिएक्टर—यह मंदक (मॉडरेटर) एवं शीतलक (कूलैंट) के रूप में साधारण जल (H2O ; D2O नहीं) का उपयोग करता है।
मंदक (मॉडरेटर) -- यह अधिक उर्जा के न्यूट्रानों (तेज न्यूट्रान) का वेग कम कर देता है जिससे विखंडन क्रिया में वे अधिक उपयोगी हो जाते हैं और श्रृंखला अभिक्रिया के लिये आवश्यक शर्त पूरी हो पाती है। मुक्ख्य मंदक हैं - हल्का जल, भारी जल, सीसा, द्रव सोडियम, ग्रेफाइट आदि।
एनपीटी -- परमाणु अप्रसार संधि
PWR -- दाबित जल रिएक्टर—यह शीतलक के लिये अधिक दाब पर जल का इस्तेमाल करता है।
PBMR -- जो शीतलक के रूप में एक अर्ध या पूरी तरह से निष्क्रिय गैस का उपयोग करता है। इन गैसों हीलियम, नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड शामिल हैं।
Pu-239 239 प्रोटॉन से युक्त प्लूटोनियम का समस्थानिक
मंद रिएक्टर -- जो तेज न्यूट्रॉनों को धीमा करने मंदक का इस्तेमाल करते हैं। मंद न्यूट्रॉन की U-235 के साथ टकराने की एवं नाभिकीय क्रिया करने की संभावना अधिक होती है।
U-235 -- 235 प्रोटॉन वाला यूरेनियम का समस्थानिक
U-238 -- 238 प्रोटॉन वाला यूरेनियम का समस्थानिक (आइसोटोप)
'''असंवर्धित यूरेनियम—प्राकृतिक रूप से प्राप्त यूरेनियम जिसमें U-235 की मात्रा केवल 0.7% होती है।
इन्हें भी देखें
भारत में परमाणु उर्जा
नाभिकीय अभिक्रिया
परमाणु रिएक्टर
परमाणु बम
नाभिकीय पनडुब्बी
परमाणु अप्रसार संधि
बाहरी कड़ियाँ
Reactor Power Plant Technology Education'' — Includes the PC-based BWR reactor simulation.
Alsos Digital Library for Nuclear Issues — Annotated Bibliography on Nuclear Power
An entry to nuclear power through an educational discussion of reactors
Argonne National Laboratory — Maps of Nuclear Power Reactors
Briefing Papers from the Australian EnergyScience Coaltion
British Energy — Understanding Nuclear Energy / Nuclear Power
Coal Combustion: Nuclear Resource or Danger?
Congressional Research Service report on Nuclear Energy Policy 94.0 KB
Energy Information Administration provides lots of statistics and information
How Nuclear Power Works
IAEA Website The International Atomic Energy Agency
IAEA's Power Reactor Information System (PRIS)
Nuclear Power: Climate Fix or Folly? (2009)
Nuclear Power Education
Nuclear Tourist.com, nuclear power information
Nuclear Waste Disposal Resources
The World Nuclear Industry Status Report 2009.
Wilson Quarterly — Nuclear Power: Both Sides
श्रेणी:ऊर्जा
श्रेणी:नाभिकीय उर्जा