Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फतिह अकिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फतिह अकिन Fatih Akin cropped 2009.jpg 200px 2009 में फतिह अकिन हैम्बर्ग, पश्चिम जर्मनी 1973 08 25 y फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता 1995 से आजतक द एज ऑफ हेवेनसोल किचेनपल्यूटिंग पैराडाइज गोल्डन बियरगोल्डन ऑरेंजऑर्डर ऑफ मेरिट फतिह अकिन (25 अगस्त 1973 को जन्म) तुर्की मूल के एक जर्मन फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। फतिह सन् 1998 में उस वक्त चर्चा में आए जब उनकी पहली फीचर फिल्म शॉर्ट शार्प शॉक को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सम्मान के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ युवा निर्दशक का बवारियनव फिल्म पुरस्कार मिला।Çağla Karabağ, "Intercultural Encounters in Fatih Akın's Films" in Klaus Roth, Robert Hayden (ed.), Migration In, From, and to Southeastern Europe: Part 1: Historical and Cultural Aspects, Ethnologia Balcanica 13, LIT Verlag Münster, 2011, ISBN|978-3-643-10895-1, p. 181.http://www.german-films.de/en/germanfilmsquaterly/previousissues/seriesgermandirectors/fatihakin/index.html Director's Portrait: Fatih Akın – The sun is as much mine as the night www.german-films.de 31 जुलाई 2017 dead https://web.archive.org/web/20100114055919/http://www.german-films.de/en/germanfilmsquaterly/previousissues/seriesgermandirectors/fatihakin/index.html January 14, 2010 जीवन परिचय फतेह अकिन का जन्म जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में तुर्की मूल के एक परिवार में हुआ था। अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद अकिन ने हैम्बर्ग कॉलेज के फाइन आर्ट्स विभाग में विजुअल कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के लिए 1994 में दाखिला ले लिया और सन् 2000 में वहाँ से डिग्री हासिल की। अध्ययन के दौरान ही अकिन ने कई चोटी की फिल्मों का निर्माण किया जिन्हें विभिन्न फिल्म समारोहों मेे देखा और सराहा गया। अनिक ने 2004 में मैक्सिकन मूल की जर्मन अभिनेत्री मोनिक ओबरम्यूलर से विवाह कर लिया। फिल्म निर्माण अकिन ने बतौर निर्देशक पहली फिल्म के रूप में शॉर्ट शार्प शॉक का निर्देशन किया। अपनी पहली फिल्म से अकिन को दुनिया भर में पहचान मिल गई और इस फिल्म के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सम्मान के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ युवा निर्दशक का बवारियनव फिल्म पुरस्कार मिला। इसके बाद अकिन ने आज तक तकरीबन एक दर्जन से ऊपर फिल्मों के लिए काम किया है। फिल्मों के लिए अकिन का पसंदीदा विषय है युवा जर्मन तुर्कों के जीवन का विरोधाभास, दो संस्कृतियों के बीच बँटा उनका संसार, उनका भ्रम और जीवन की जद्दोजहद। उनकी फिल्मों में एक तरफ रुढि़वादी परिवारों से सबद्ध युवा तुर्कों को देखतें हैं तो दूसरी ओर पूरी तरह से आधुनिक यूरोपियन जीवन शैली को अपना चुके युवा हैं। यहाँ तक कि अकिन भी अपनी तुर्क पहचान को नकारते नहीं बल्कि कान्स फिल्म समारोह में उन्होंने अपनी फिल्म के लिए बाकायदा तुर्की सिनेमा की श्रेणी में पुरस्कार ग्रहण किया। सम्मान 1998-बावरियन फिल्म अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ नया निर्देशक 2004-गोल्डन बियर, बर्लिन फिल्म समारोह 2004-यूरोपियन फिल्म अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ फिल्म 2007- घोल्डन ऑरेंज अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक 2007-बावरियन फिल्म अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक 2007-कान्स फिल्म समारोह, सर्वश्रेष्ठ पटकथा 2010-ऑर्डर ऑफ मेरिट, जर्मन सरकार सन्दर्भ श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:पटकथा लेखक श्रेणी:जर्मनी के लोग श्रेणी:1973 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग