411 REFERENCE · Wikipedia
अलाउद्दीन फिरोज शाह द्बितीय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अलाउद्दीन फिरोज शाह द्बितीय बंगाल का नवाब 1533 नासिरुद्दीन नुसरत शाह ग़ियासुद्दीन महमूद शाह हुसैन शाही वंश
अलाउद्दीन फिरोज शाह द्बितीय, बंगाल के सुल्तान नासिरुद्दीन नुसरत शाह के पुत्र और उत्तराधिकारी थे। उन्होंने अपने पिता के शासनकाल के दौरान चटगाँव के गवर्नर के रूप में सेवा की, और वे बंगाली साहित्य के संरक्षक थे। फ़िरोज़ शाह 1533 में सिंहासन पर बैठे, हालांकि बंगाल के सभी अमीरों ने इसे सर्वसम्मति से मान्यता नहीं दी। अहोम साम्राज्य के साथ संघर्ष उनके शासनकाल के दौरान जारी रहा और तुर्बक ख़ान के नेतृत्व में बंगाली सेना कालियाबोर तक पहुँच गई थी। सुल्तान बनने के तीन महीने के भीतर ही फ़िरोज़ शाह की उनके चाचा ने हत्या कर दी, जिन्होंने उनके उत्तराधिकारी के रूप में सुल्तान का पद संभाला।http://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.24396 History Of Bengal Vol. 2 Sarkar Jadunath 1943
सन्दर्भ
श्रेणी:१६वीं शताब्दी के लोग