Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मार्गरेट रिया सेडन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मार्गरेट रिया सेडन एक चिकित्सक और NASA की रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री है।thumb|ऍम आर सेडन अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के बाद उन्होंने तीन अंतरिक्ष शटल उड़ानों पर उड़ान भरी मिशन विशेषज्ञ के रूप में STS-51-D,STS-40 में और STS-58 में पेलोड कमांडर के रूप में। अपने अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के कैरियर के पहले और बाद में टेक्सास में वह चिकित्सा समुदाय में सक्रिय रहे। उनका जन्म ८ नवम्बर १९४७ में टेक्सास के शहर में हुआ था। और व्ही से ही उन्होंने अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई भी पूरी की। १९७० में में उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से फिजियोलॉजी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और १९७३ में उन्होंने टेनेसी कॉलेज ऑफ मेडिसिन विश्वविद्यालय से चिकित्सा के डॉक्टरेट की पढाई पूरी की।"Significant Sigma Kappas". Sigma Kappa. Archived from the original on 2007-07-11. Retrieved 2007-08-18. मार्गरेट रिया सेडन को जनवरी १९७८ में NASA ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना और उनकी अंतरिक्ष की यात्रा अगस्त १९७९ में प्रारम्भ हुई। नासा में उनका काम विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में था, जिसमें ओर्बिटर और पेलोड सॉफ्टवेयर, स्पेस शटल एवियोनिक्स एकत्रीकरण प्रयोगशाला, फ्लाइट डेटा फाइल,शटल चिकित्सा किट और चेकलिस्ट, लॉन्च और लैंडिंग बचाव हेलीकॉप्टर चिकित्सक, एसटीएस -6 के लिए चालक दल की सदस्य, चालक दल के उपकरण, नासा के एयरोस्पेस मेडिकल सलाहकार समिति की सदस्यता, फ्लाइट क्रू संचालन के निदेशक के तकनीकी सहायक और हेलीकॉप्टर कम्युनिकेटर मिशन नियंत्रण केंद्र में। वह शटल/मीर पेलोड के लिए फ्लाइट क्रू संचालन के निदेशक की सहायक भी थी।NASA Archives, November 1998Vanderbilt announces appointment वह अंतरिक्ष की तीन उड़ानों की अनुभवी और ७२२ घंटे से अधिक समय अंतरिक्ष में बिताने का अनुभव भी रखती है। thumb|मार्गरेट रिया सेडन की १९७८ की तस्वीर इसी दौरान उन्होंने कपने सहकर्मी अंतरिक्ष यात्री रोबर्ट गिब्ब्सों से विवाह किया और उनके तीन बच्चे हुए। सितंबर १९९६ में, उन्हें नासा द्वारा विस्तृत किया गया, नैशविले टेनेसी में वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के मेडिकल स्कूल में। वहां उन्होंने अप्रैल १९८८ में न्यूरोलैब स्पैकेलाब फ्लाइट पर अंतरिक्ष शटल कोलंबिया में उड़ान भरने वाले कार्डियोवैस्कुलर प्रयोगों की तैयारी में सहायता करवाई। और नवम्बर १९९७ में वह NASA से retired हुई और अब वह वेंडरबिल्ट मेडिकल ग्रुप के सहायक चिकित्सा दल की मुख्य अधिकारी हैं। सन्दर्भ श्रेणी:महिला अंतरिक्ष यात्री श्रेणी:चिकित्सक श्रेणी:अमेरिका के अंतरिक्षयात्री‎