Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इंसुलेटेड गेट बाईपोलर ट्रांजिस्टर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|मितसुबीसी कम्पनी का एक आईजीबीटी मॉड्यूल जिसमें ३३०० वोल्ट, १२०० एम्पीयर का एक आईजीबीटी तथा उसके प्रति-समान्तर एक डायोड है। right|thumb|आइजीबीटी का प्रतीक चिन्ह right|thumb|300px|IGBT का तुल्य परिपथ right|300px|thumb|एक आई.जी.बी.टी का पार-अनुभाग (क्रॉस-सेक्शन) जिसमें मॉस्फेट और बाईपोलर ट्रांज़िस्टर के आंतरिक कनेक्शन दिखाये गये हैं इन्सुलेड गेट बाइपोलर ट्रान्जिस्टर (अंग्रेज़ी : विद्युत रोधित गेट द्विध्रुवी ट्रांजिस्टर, लघु : आइजीबीटी) एक अर्धचालक वैद्युत युक्ति है जो आधुनिक शक्ति इलेक्ट्रॉनिक परिपथों में त्वरित स्विच के रूप में प्रयोग की जा रही है। इसमें तीन सिरे होते हैं - कलेक्टर, एमिटर और गेट। जैसा कि नाम से ही विदित है, इसका गेट 'इन्सुलेटेड' होता है जिसके कारण इसे ड्राइव करना ट्रान्जिस्टर की तुलना में आसान है। आइजीबीटी को ट्रान्जिस्टर और मॉसफेट के सम्मिलन से बनी युक्ति (डिवाइस) के रूप में देखा जाता है जिसका इन्पुट (गेट) मॉसफेट् जैसा है और आउटपुट बीजेटी जैसा। आइजीबीटी में कई अच्छाइयाँ है। वस्तुतः इसमें मॉसफेट और बीजेटी दोनों की अच्छाइयों का मेल है। इसको ड्राइव करना बीजेटी से आसान है और चालू (ON) स्टेट में इसमें शक्ति की हानि मॉस्फेट् की अपेक्षा कम होता है। इस कारण मध्यम शक्ति के कार्यों के लिये IGBT ने बीजेटी और मॉस्फेट दोनो को बाहर कर दिया है। उच्च दक्षता के साथ स्विच करने में समर्थ होने के कारण यह आज के विद्युत कारों, वैरिएबल स्पीड रेफ्रिजेरटरों, एयर-कन्डिशनरों, वरिएबल स्पीड ड्राइव आदि में प्रयुक्त हो रही है। विविध रेटिंग के आईजीईबीटी का उपयोग आईजीबीटी 600 वोल्ट (और उससे कम) से लेकर 6,500 वोल्ट तक की वोल्टेज एवं 2,400 एम्पियर प्रति मॉड्यूल तक की धारा में उपलब्ध हैं। प्रायः निम्नलिखित वोल्टेज सबसे सामान्य (common) हैं- 600 V : 230 V प्रत्यावर्ती धारा (AC) नेटवर्क पर कनेक्शन के लिए उपयुक्त ; 1,200 V : 400 V प्रत्यावर्ती धारा नेटवर्क पर कनेक्शन के लिए उपयुक्त ; 1,700 V : 660 V प्रत्यावर्ती धारा नेटवर्क पर कनेक्शन के लिए उपयुक्त ; 3,300 V : 1,500 V दिष्ट धारा (DC) रेलवे ट्रैक्शन में प्रयुक्त ; 6,500 V : 3,000 V दिष्ट धारा रेलवे ट्रैक्शन में प्रयुक्त । कार्य निष्पादन (Performances) निम्नांकित तालिका ट्रांजिस्टर बाजार के कुछ उत्पादों के विशिष्ट परफॉर्मैन्स को दर्शाती है। यह सामान्य रुझान को स्पष्ट करती है जैसे-जैसे वोल्टेज सहने की क्षमता (voltage rating) बढ़ती है, VCEsat बढ़ता है और उपयोग की आवृत्ति (frequency) कम हो जाती है; रेंज के दोनों सिरों पर क्रमशः MOSFET और GTO प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं। + औसत विशेषताओं की तुलना MOSFET 600 V IGBT 600 V IGBT 1700 V IGBT 3300 V IGBT 6500 V GTO 6000 V VCEsat, 125 °C पर 2.2 V 1.8 V 2.5 V 3.5 V 5.3 V 3 V विशिष्ट आवृत्ति (typical frequency)सामान्य अनुप्रयोगों में विशिष्ट स्विचिंग आवृत्ति। 15-100 kHz 6-40 kHz 3-10 kHz 1-5 kHz 0.8-2 kHz 0.3-1 kHz यह ध्यान रखना आवश्यक है कि कुछ निर्माताओं के उत्पाद उप्रोक्त मूल्यों से काफी भिन्न हो सकते हैं क्योंकि वे अलग-अलग अनुकूलन (एक पैरामीटर को दूसरे की कीमत पर सुधारना) या बहुत आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हैं।right|thumb|300px|वह क्षेत्र जिसमें IGBT सुरक्षित कार्य कर सकता है। ध्यातव्य है कि यह एक निश्चित वोल्टता से कम वोल्टता पर, एक निश्चित धारा से कम धारा पर, तथा एक निश्चित शक्ति (V.I) से कम शक्ति पर सुरक्षित कार्य करता है। इसके बाहर जाने पर खराब होने की सम्भावना बहुत अधिक होती है। (इस चित्र में लिखे शब्द फ्रांसीसी भाषा में हैं) इन्हें भी देखें ट्रांजिस्टर (बीजेटी) शक्ति मॉसफेट (Power MOSFET) एसएमपीएस सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ तकनीकी ज्ञान हिंदी में युक्ति की भौतिक जानकारी आईजीबीटी का स्पाइस प्रतिरुप (Spice model) आईजीबीटी की मूलभूत बातें आईजीबीटी के मॉड्यूल किस प्रकार उपयोग करें? ट्रांजिस्टर, इंसुलेटेड गेट बाईपोलर ट्रांजिस्टर, इंसुलेटेड गेट बाईपोलर