411 REFERENCE · Wikipedia
कलकत्ता विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कलकत्ता विश्वविद्यालय
University of Calcutta logo.svg
.8
कलकत्ता विश्वविद्यालय की मुहर
द एड्वांसमेंट ऑफ लर्निंग
१८५७
सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय
ईस्ट इण्डिया कम्पनी
नैक
यूजीसी ए आई यू ए सी यू
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल
सन्त दत्त (दे) (कार्यवाहक)
कोलकाता
पश्चिम बंगाल
भारत
₹३४०.७३ करोड़(वित्त वर्ष २०२५–२६ अनुमानित)https://finance.wb.gov.in/writereaddata/Budget_Publication/2025_bp23.pdf Detailed Demands for grants for 2025-26 Government of West Bengal 2025 189 12 Feb 2025 12 Feb 2025 https://web.archive.org/web/20250212231259/https://finance.wb.gov.in/writereaddata/Budget_Publication/2025_bp23.pdf live
१,२०६ (२०२५)
२,२९९ (२०२५)
८,९५२ (२०२५)
१४,०५३ (२०२५)NIRF 2025 https://www.caluniv.ac.in/NIRF/NIRF-2025.pdf Calcutta University
२,८०२ (२०२५)
22 34 30 N 88 21 46 E region:IN-WB_type:edu inline,title
महानगर११९.७ एकड़ (४८.४ हे॰)
http://www.caluniv.ac.in/
कलकत्ता विश्वविद्यालय (কলকাতা বিশ্ববিদ্যালয়) भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी, कोलकाता में स्थित एक सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय है। कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित १५१ स्नातक महाविद्यालय और १६ संस्थान इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हैं। इस विश्वविद्यालय की स्थापना २४ जनवरी १८५७ को हुई थी और यह भारतीय उपमहाद्वीप तथा दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र का सबसे पुराना बहुविषयक विश्वविद्यालय है। वर्तमान में विश्वविद्यालय का अधिकार क्षेत्र पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों तक सीमित है, लेकिन इसकी स्थापना के समय इसका प्रभाव क्षेत्र काबुल से म्यान्मार तक फैला हुआ था। इसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा 'ए' ग्रेड विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त है।
कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुल चौदह परिसर हैं, जो कोलकाता शहर और इसके उपनगरों में स्थित हैं। २०२० में, विश्वविद्यालय से १५१ महाविद्यालय तथा २१ संस्थान एवं केंद्र सम्बद्ध हैं। शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा २०२१ में प्रकाशित भारतीय विश्वविद्यालय रैंकिंग में यह विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर रहा था।
कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों और अध्यापकों में कई प्रतिष्ठित राष्ट्राध्यक्ष, समाज सुधारक, कलाकार, और साथ ही रॉयल सोसाइटी के अनेक फेलो तथा ६ नोबेल पुरस्कार विजेता शामिल हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता रोनाल्ड रॉस, रबीन्द्रनाथ ठाकुर, चन्द्रशेखर वेंकटरमन, अमर्त्य सेन और अभिजीत बनर्जी इसी विश्वविद्यालय के संबंधित रहे हैं। राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की सर्वाधिक संख्या इसी विश्वविद्यालय से होती है। इसके अतिरिक्त, यह विश्वविद्यालय संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक प्रभाव का सदस्य भी है।
इतिहास
स्वतंत्रता-पूर्व
thumb|उन्नीसवीं सदी के अंत में कलकत्ता विश्वविद्यालय|alt=
भारतवर्ष में ब्रिटिश शासन के शिक्षा सचिव, फ्रेडरिक जॉन ने सर्वप्रथम लंदन विश्वविद्यालय के मॉडल पर कलकत्ता में एक विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। जुलाई १८५४ में, ईस्ट इण्डिया कम्पनी के निदेशक मंडल ने भारत के गवर्नर जनरल को वुड का आदेश पत्र नामक एक ऐतिहासिक पत्र भेजा, जिसके तहत कलकत्ता, मद्रास और बम्बई में विश्वविद्यालय स्थापित करने के निर्देश दिये गये थे।University of Calcutta - Banglapedia http://en.banglapedia.org/index.php?title=University_of_Calcutta 29 June 2020 en.banglapedia.org 29 June 2020 https://web.archive.org/web/20200629221436/http://en.banglapedia.org/index.php?title=University_of_Calcutta liveFoundation https://www.caluniv.ac.in/about/Foundation.html 29 June 2020 University of Calcutta 23 October 2020 https://web.archive.org/web/20201023213220/https://www.caluniv.ac.in/about/Foundation.html live
कलकत्ता विश्वविद्यालय अधिनियम २४ जनवरी १८५७ को लागू हुआ, और इसके साथ-साथ ही विश्वविद्यालय के नीति-निर्माण निकाय के रूप में ४१ सदस्यीय 'सीनेट' का गठन हुआ। इस विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु भूमि का दान दरभंगा के महाराजा महेश्वर सिंह बहादुर ने किया था। विश्वविद्यालय की स्थापना के समय इसका अधिकारक्षेत्र काबुल से रंगून और सीलोन तक विस्तृत था, जो किसी भी अन्य भारतीय विश्वविद्यालय की तुलना में सर्वाधिक था।Jurisdiction https://www.caluniv.ac.in/about/Jurisdiction.html 2020-08-30 University of Calcutta 31 October 2020 https://web.archive.org/web/20201031162055/https://www.caluniv.ac.in/about/Jurisdiction.html live विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और उपकुलपति क्रमशः गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सर विलियम कॉलविले थे। आशुतोष मुखर्जी ने १९०६ से १९१४ तक निरंतर चार द्विवर्षीय कार्यकालों में तथा फिर १९२१-२३ में एक और द्विवर्षीय कार्यकाल के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया।http://www.caluniv.ac.in/university_campuses/university_frame.htm Genesis and Historical Overview of the University University and its Campuses University of Calcutta https://web.archive.org/web/20070321035649/http://www.caluniv.ac.in/university_campuses/university_frame.htm 21 March 2007 22 March 200721 March 2007 Genesis and Historical Overview of the University http://www.caluniv.ac.in/university_campuses/university_frame.htm dead https://web.archive.org/web/20070321035649/http://www.caluniv.ac.in/university_campuses/university_frame.htm 21 March 2007 29 June 2020 University of Calcutta
कलकत्ता विश्वविद्यालय स्वेज़ नहर की पूर्वी दिशा में स्थापित होने वाला ऐसा प्रथम विश्वविद्यालय था, जहाँ यूरोपीय शास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भारतीय और पाश्चात्य दर्शन, तथा पाश्चात्य एवं प्राच्य इतिहास का अध्ययन कराया जाता था।Notable Firsts https://www.caluniv.ac.in/about/Noteble.html 23 September 2019 University of Calcutta 18 February 2019 https://web.archive.org/web/20190218011612/http://www.caluniv.ac.in/about/Noteble.html live2020-07-25 Journal and Seminar Committee, University of Calcutta's Article Writing Competition: Register by Aug 2 https://libertatem.in/events-opportunities/article-writing-competition/journal-and-seminar-committee-university-of-calcuttas-article-writing-competition-register-by-aug-2/ 2020-10-31 Libertatem Magazine en-US 22 October 2020 https://web.archive.org/web/20201022180618/https://libertatem.in/events-opportunities/article-writing-competition/journal-and-seminar-committee-university-of-calcuttas-article-writing-competition-register-by-aug-2/ live ब्रिटिश भारत में स्थापित पहला आयुर्विज्ञान विद्यालय, कलकत्ता मेडिकल कॉलेज भी इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध था, जिसे १८५७ में स्थापित किया गया था।Medical College, Kolkata http://www.sketchdemo.in/mch/inner_page/index.php?title=Landmark&category=TheOrganisation&value=true dead https://archive.today/20130218001719/http://www.sketchdemo.in/mch/inner_page/index.php?title=Landmark&category=TheOrganisation&value=true 18 February 2013 30 August 2020 sketchdemo.in भारत में महिलाओं के लिए प्रथम कॉलेज, बेथ्यून कॉलेज, भी इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध था।The History of the Institution http://bethunecollege.ac.in/bethunehistory.htm dead https://web.archive.org/web/20121013193940/http://bethunecollege.ac.in/bethunehistory.htm 13 October 2012 28 Oct 2020 bethunecollege.ac.in भारत का प्रथम विज्ञान महाविद्यालय माना जाने वाला शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर भी १८३६ से १८९० तक कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध था।About Us – Government Science College, Jabalpur, MP http://www.sciencecollegejabalpur.org/about-us/ 29 June 2020 sciencecollegejabalpur.org en-US 26 April 2020 https://web.archive.org/web/20200426150901/https://www.sciencecollegejabalpur.org/about-us/ live १८७० के दशक में विश्वविद्यालय की प्रथम पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय और जोद्दू नाथ बोस १८५८ में विश्वविद्यालय के प्रथम स्नातक बने, जबकि कादम्बिनी गांगुली और चन्द्रमुखी बसु १८८२ में विश्वविद्यालय की प्रथम भारतीय महिला स्नातक बनीं।8 August 2011 About the university http://www.caluniv.ac.in/About%20the%20university/university_frame.htm dead https://web.archive.org/web/20110808224127/http://www.caluniv.ac.in/About%20the%20university/university_frame.htm 8 August 2011 29 June 2020 University of Calcutta24 Jan 2017 University of Calcutta began its journey on this date https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/calcutta-university-956756-2017-01-24 29 June 2020 India Today en 1 July 2020 https://web.archive.org/web/20200701160746/https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/calcutta-university-956756-2017-01-24 liveNotable Firsts https://www.caluniv.ac.in/about/Noteble.html 29 June 2020 University of Calcutta 18 February 2019 https://web.archive.org/web/20190218011612/http://www.caluniv.ac.in/about/Noteble.html live
thumb|१९१० में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज|alt=|left
प्रारंभ में, विश्वविद्यालय मात्र संबद्ध और परीक्षा-निर्णायक संस्था ही था। सभी शैक्षणिक और अध्यापकीय कार्य संबंधित कॉलेजों में सम्पन्न होते थे, जिनमें प्रेसीडेंसी कॉलेज, स्कॉटिश चर्च कॉलेज, संस्कृत कॉलेज और बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज प्रमुख थे। उस कालखंड में, कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के परिषद कक्ष और कुलपति के निजी आवास में विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठकें आयोजित होती थीं। संकाय परिषदें प्रायः संबंधित संकायों के प्रमुखों के आवासों, सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज या राइटर्स बिल्डिंग में होती थीं। स्थान की अनुपलब्धता के कारण, विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ कोलकाता के टाउन हॉल और मैदान में तंबुओं में आयोजित की जाती थीं।
१८६६ में, साइट के लिए ₹८१,६०० और कॉलेज स्ट्रीट पर नये भवन के निर्माण के लिए ₹१,७०,५६१ का अनुदान स्वीकृत किया गया था। यह भवन १८७३ में खुला और इसे सीनेट हाउस नाम दिया गया। इसमें सीनेट के लिए मीटिंग हॉल, कुलपति के लिए एक कक्ष, रजिस्ट्रार का कार्यालय, परीक्षा कक्ष और व्याख्यान कक्ष थे। १९०४ में, विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर शिक्षण और अनुसंधान शुरू हुआ, जिससे छात्रों और उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि हुई। लगभग साठ वर्षों के बाद, महाराजा महेश्वर सिंह बहादुर द्वारा दिये गये ₹२,५०,००० के दान से १९१२ में दूसरा भवन बनाया गया, जिसे दरभंगा भवन के नाम से जाना गया।
दरभंगा भवन में विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज, उसका पुस्तकालय और कुछ अन्य कार्यालय थे और इसके शीर्ष तल पर विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ आयोजित करने के लिए स्थान था। उसी वर्ष, ब्रिटिश भारत सरकार ने सीनेट हाउस के बगल में स्थित माधव बाबू बाज़ार के अधिग्रहण के लिए ₹८ लाख की राशि दी और शिक्षण विभागों के लिए एक नए भवन का निर्माण शुरू किया। यह १९२६ में खोला गया था, और बाद में १९०६-१४ में विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी के नाम पर इसका नाम आशुतोष भवन रखा गया। १९१२ और १९१४ के बीच, दो प्रख्यात वकीलों, तारकनाथ पालित और रास बिहारी घोष ने कुल ₹२५ लाख की संपत्ति दान की, और अपर सर्कुलर रोड (जिसे अब आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रोड के नाम से जाना जाता है) में विश्वविद्यालय साइंस कॉलेज की स्थापना की गयी।
thumb|कलकत्ता विश्वविद्यालय का सीनेट हॉल, १९१० के दशक की शुरुआत में
स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात
भारत के विभाजन से पूर्व, पूर्वी बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश) के सत्ताईस कॉलेज और विश्वविद्यालय कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध थे। १९५१ में पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता विश्वविद्यालय अधिनियम, १९५१ को पारित किया, जिसने १९०४ के पूर्व अधिनियम को प्रतिस्थापित किया और विश्वविद्यालय के संचालन के लिए एक लोकतांत्रिक संरचना सुनिश्चित की। इसी वर्ष, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा अधिनियम भी पारित किया गया, जिसने विद्यालय स्तर की परीक्षा को विश्वविद्यालय से जोड़ने का प्रावधान किया। समय के साथ, विश्वविद्यालय की आवश्यकताएँ बढ़ने लगीं, और सीनेट हाउस इन्हें संभालने में असमर्थ होने लगा। कलकत्ता विश्वविद्यालय की शताब्दी के बाद, एक अधिक उपयोगी और आधुनिक भवन को बनाने के उद्देश्य से सीनेट हाउस को ध्वस्त कर दिया गया। १९५७ में, विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से ₹१ करोड़ का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे कॉलेज स्ट्रीट परिसर में शताब्दी भवन और हाजरा रोड परिसर में लॉ कॉलेज भवन का निर्माण संभव हुआ। १९५८ में, अर्थशास्त्र विभाग को बैरकपुर ट्रंक रोड के पास नया भवन प्राप्त हुआ। १९६५ में, विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सेवा के तहत गोयनका अस्पताल डायग्नोस्टिक रिसर्च सेंटर की स्थापना की गई। १९६० तक सीनेट हाउस शहर के सबसे प्रमुख स्थलों में से एक हुआ करता था।25 July 2016 Legend of the Lost - Story of Senate House, Calcutta http://noisebreak.com/legend-lost-story-senate-house-calcutta/ 29 August 2020 Noise Break en-US 10 August 2020 https://web.archive.org/web/20200810102807/http://noisebreak.com/legend-lost-story-senate-house-calcutta/ live
thumb|कॉलेज स्ट्रीट पर कलकत्ता विश्वविद्यालय की इमारत|left
१९६८ में, शताब्दी भवन को सीनेट हाउस के पूर्व स्थान पर खोला गया। वर्तमान में, इसमें केंद्रीय पुस्तकालय, भारतीय कला का आशुतोष संग्रहालय, शताब्दी सभागार और कई विश्वविद्यालय कार्यालय स्थित हैं। १९७० के दशक के मध्य तक यह विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक बन चुका था। इसके प्रत्यक्ष नियंत्रण में १३ कॉलेज और १५० से अधिक संबद्ध कॉलेज, साथ ही १६ स्नातकोत्तर संकाय थे।University of Calcutta, Kolkata, India https://www.britannica.com/topic/University-of-Calcutta 29 June 2020 Encyclopedia Britannica en 9 May 2020 https://web.archive.org/web/20200509085744/https://www.britannica.com/topic/University-of-Calcutta live वर्ष २००१ में कलकत्ता विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा विश्वविद्यालय की मान्यता के पहले चक्र में 'फाइव-स्टार' का दर्जा प्राप्त हुआ। २००९ और २०१७ में, नैक ने विश्वविद्यालय की मान्यता के दूसरे और तीसरे चक्र में इसे अपना उच्चतम ग्रेड 'ए' प्रदान किया।NAAC accredited InstitutesJuly 2018 InternetArchiveBot yes naac.gov.in. Retrieved 6 August 2012 २०१९ में, विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय और ४० विभागीय पुस्तकालय जनता के लिए खोल दिए गए। इन पुस्तकालयों के पास दस लाख से अधिक पुस्तकों का और २ लाख से अधिक पत्रिकाओं, कार्यवाहियों और पांडुलिपियों का संग्रह है।Basu Somdatta 27 April 2019 Calcutta University to throw open its libraries to public https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/cu-to-throw-open-its-libraries-to-public/articleshow/69065433.cms live https://web.archive.org/web/20190824142428/https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/cu-to-throw-open-its-libraries-to-public/articleshow/69065433.cms 24 August 2019 24 August 2019 The Times of India en
मुहर
अपने अस्तित्व के कई वर्षों में विश्वविद्यालय की मुहर कई बार बदली है। पहली मुहर १८५७ की थी, जिसे भारत सरकार अधिनियम १८५८ के पारित होने पर बदला गया। इस अधिनियम के माध्यम से ब्रिटिश संसद ने कलकत्ता विश्वविद्यालय सहित ईस्ट इण्डिया कम्पनी की सरकार और क्षेत्रों को ब्रिटिश क्राउन के अधीन कर दिया। तीसरी, चौथी और पांचवीं मुहर १९३० के दशक में पेश की गईं, जिनमें से चौथी मुहर को स्थानीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वर्तमान समय में, विश्वविद्यालय की मुहर छठी मुहर का संशोधित संस्करण है। मुहर के परिवर्तन के बावजूद, विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य 'एडवांसमेंट ऑफ लर्निंग' (ज्ञान की उन्नति) अपरिवर्तित रहा है।Seals of the University : Changes over the Years https://www.caluniv.ac.in/about/Seals.html 15 Oct 2020 University of Calcutta 8 October 2019 https://web.archive.org/web/20191008212042/https://www.caluniv.ac.in/about/Seals.html live
परिसर
vertical 220 University of Calcutta 7381.JPG कॉलेज स्ट्रीट परिसर में आशुतोष भवन Sumit Chakraborty.jpg राजाबाजार परिसर University of Calcutta Alipore campus.jpg अलीपुर परिसर Calcutta University, Hazra Campus.jpg हाजरा परिसर Calcutta university in salt lake campas.jpg प्रौद्योगिकी परिसर
विश्वविद्यालय के कुल १४ परिसर हैं, जो कोलकाता शहर और उसके उपनगरों में फैले हुए हैं। इन्हें 'शिक्षा प्रांगण' कहा जाता है, जिसका अर्थ है शैक्षिक परिसर। प्रमुख परिसरों में कॉलेज स्ट्रीट पर स्थित केंद्रीय परिसर (आशुतोष शिक्षा प्रांगण), राजाबाजार में विश्वविद्यालय के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कृषि महाविद्यालय का परिसर (राशबिहारी शिक्षा प्रांगण या राजाबाजार विज्ञान महाविद्यालय), बालीगंज में तारकनाथ पालित शिक्षा प्रांगण और अलीपुर में शहीद खुदीराम शिक्षा प्रांगण शामिल हैं। अन्य परिसरों में हाजरा रोड परिसर, विश्वविद्यालय प्रेस और पुस्तक डिपो, बी. टी. रोड परिसर, विहारीलाल गृह विज्ञान महाविद्यालय परिसर, विश्वविद्यालय स्वास्थ्य सेवा, हरिंघटा परिसर, धाकुरिया झील (विश्वविद्यालय रोइंग क्लब), और मैदान में विश्वविद्यालय का ग्राउंड और टेंट शामिल हैं।University Campuses https://www.caluniv.ac.in/campuses/campuses_all.html 30 June 2020 University of Calcutta 9 August 2020 https://web.archive.org/web/20200809043708/https://www.caluniv.ac.in/campuses/campuses_all.html liveUniversity of Calcutta, Kolkata https://collegedunia.com/university/26018-university-of-calcutta-kolkata 2020-08-30 Collegedunia en 30 September 2020 https://web.archive.org/web/20200930184856/https://collegedunia.com/university/26018-university-of-calcutta-kolkata liveCalcutta University Campus List http://www.wbpublibnet.gov.in/node/887 31 August 2020 wbpublibnet.gov.in 26 October 2020 https://web.archive.org/web/20201026184113/http://www.wbpublibnet.gov.in/node/887 live
आशुतोष शिक्षा प्रांगण
आशुतोष शिक्षा प्रांगण (जिसे सामान्यत: कॉलेज स्ट्रीट परिसर कहा जाता है) विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर है, जहाँ प्रशासनिक कार्य किए जाते हैं। यह परिसर कॉलेज स्ट्रीट पर स्थित है और २.७ एकड़ (१.१ हेक्टेयर) के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ कला और भाषा विभाग, प्रशासनिक कार्यालय, संग्रहालय, केंद्रीय पुस्तकालय, सभागार आदि स्थित हैं। http://www.caluniv.ac.in/university_campuses/university_frame.htm Campus Area 11 April 2007 University and its Campuses University of Calcutta https://web.archive.org/web/20070321035649/http://www.caluniv.ac.in/university_campuses/university_frame.htm 21 March 2007Asutosh Siksha Prangan https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus.htm 30 June 2020 University of Calcutta 30 June 2020 https://web.archive.org/web/20200630162815/https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus.htm live इसके अलावा, आशुतोष भारतीय कला संग्रहालय में बंगाल की लोक कला जैसी प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाती हैं।Kolkata - Cultural life https://www.britannica.com/place/Kolkata 2020-08-30 Encyclopedia Britannica en 13 August 2020 https://web.archive.org/web/20200813040212/https://www.britannica.com/place/Kolkata live सीनेट हाउस इस परिसर का पहला विश्वविद्यालय भवन था, जिसे १८७२ में खोला गया था। १९६० में, शताब्दी भवन के लिए स्थान बनाने हेतु इसे ध्वस्त कर दिया गया था, और शताब्दी भवन १९६८ में खोला गया। दरभंगा भवन और आशुतोष भवन क्रमशः १९२१ और १९२६ में स्थापित हुए थे।Heritage Buildings https://www.caluniv.ac.in/about/heritage.html 30 June 2020 University of Calcutta 2 January 2021 https://web.archive.org/web/20210102221421/https://www.caluniv.ac.in/about/heritage.html live
राशबिहारी शिक्षा प्रांगण
राशबिहारी शिक्षा प्रांगण (जिसे विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी या सामान्यत: राजाबाजार साइंस कॉलेज के नाम से जाना जाता है), राजाबाजार के आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रोड पर स्थित है। यह १९१४ में स्थापित हुआ था,University College of Science, Technology & Agriculture http://www.caluniv-ucsta.net/index.php 2020-06-29 www.caluniv-ucsta.net 2 January 2021 https://web.archive.org/web/20210102221403/http://www.caluniv-ucsta.net/index.php live और यहाँ शुद्ध और अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान, शुद्ध और अनुप्रयुक्त भौतिकी, अनुप्रयुक्त प्रकाशिकी और फोटोनिक्स, रेडियो भौतिकी, अनुप्रयुक्त गणित, मनोविज्ञान, शरीर विज्ञान, जैवभौतिकी, आणविक जीव विज्ञान सहित कई वैज्ञानिक और तकनीकी विभाग स्थित हैं।Rashbehari Siksha Prangan https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus-2.html 30 June 2020 University of Calcutta
तारकनाथ पालित शिक्षा प्रांगण
शहर के दक्षिणी हिस्से में बालीगंज सर्कुलर रोड पर स्थित तारकनाथ पालित शिक्षा प्रांगण (जिसे विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ साइंस या बालीगंज साइंस कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है) में कृषि, नृविज्ञान, जैव रसायन, सूक्ष्म जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, आनुवंशिकी, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, तंत्रिका विज्ञान, समुद्री विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और भूविज्ञान विभाग हैं। यहाँ एस. एन. प्रधान सेंटर फॉर न्यूरोसाइंसेस और कृषि विज्ञान संस्थान भी स्थित है।Taraknath Palit Siksha Prangan https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus3.htm 30 June 2020 University of Calcutta 23 October 2020 https://web.archive.org/web/20201023221735/https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus3.htm live
शहीद खुदीराम शिक्षा प्रांगण
अलीपुर में स्थित शहीद खुदीराम शिक्षा प्रांगण, जिसे आमतौर पर अलीपुर परिसर के नाम से जाना जाता है, विश्वविद्यालय का मानविकी परिसर है। इस परिसर में इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति, इस्लामी इतिहास और संस्कृति, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई अध्ययन, पुरातत्व, राजनीति विज्ञान, व्यवसाय प्रबंधन और संग्रहालय विज्ञान के विभाग स्थित हैं।Sahid Kshudiram Siksha Prangan https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus4.htm 30 June 2020 University of Calcutta 30 June 2020 https://web.archive.org/web/20200630114228/https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus4.htm live
प्रौद्योगिकी परिसर
प्रौद्योगिकी परिसर, जिसे टेक कैम्प के नाम से भी जाना जाता है, विश्वविद्यालय का सबसे नया परिसर है। यह परिसर तीन इंजीनियरिंग और तकनीकी विभागों से मिलकर बना है: नैनोसाइंस और नैनोटेक्नोलॉजी में अनुसंधान केंद्र, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग, ए.के.सी. सूचना प्रौद्योगिकी स्कूल, और एप्लाइड ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स विभाग, जो साल्ट लेक के सेक्टर ३, जेडी ब्लॉक में स्थित हैं। Calcutta University plans Technology campus
http://www.hindu.com/2006/01/16/stories/2006011610440300.htm
Other States: West Bengal
The Hindu
16 January 2006
13 April 2007
1 October 2007
https://web.archive.org/web/20071001000622/http://www.hindu.com/2006/01/16/stories/2006011610440300.htm
deadTech-campus https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus8.htm 6 June 2020 University of Calcutta 30 June 2020 https://web.archive.org/web/20200630210741/https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus8.htm live
कलकत्ता विश्वविद्यालय के परिसरों का मानचित्र center yes point 22.5751 N 88.3628 E Point Asutosh Siksha Prangan (Commonly known as College Street Campus) point 22.5788 N 88.3734 E Point Rashbehari Siksha Prangan (Commonly known as Rajabazar Science College Campus) point 22.5273 N 88.3628 E Point Taraknath Palit Siksha Prangan (Commonly known as Ballygunge Science College Campus) point 22.5351 N 88.3340 E Point Sahid Kshudiram Siksha Prangan (Commonly known as Alipore Campus) point 22.6282 N 88.3800 E Point B.T. Road Campus point 22.5262 N 88.3632 E Point Hazra Road Campus (Commonly known as Law College Campus) point 22.5217 N 88.3365 E Point Viharilal Home Science Campus point 22.5679 N 88.4154 E Point Technology Campus, Salt Lake point 22.5824 N 88.3639 E Point University Health Service, Goenka Hospital Diagnostic Research Centre point 22.9434 N 88.5260 E Point Haringhata Campus point 22.5257 N 88.3617 E Point University Press and Book Depot point 22.3739 N 88.4358 E Point Baruipur Campus point 22.5589 N 88.3467 E Point University Grounds and Tent point 22.5102 N 88.3530 E Point University Rowing Club
संगठन और प्रशासन
thumb|right|स्मारक डाक टिकट, १९५७
शासन
विश्वविद्यालय का प्रशासनिक प्रबंधन एक बोर्ड द्वारा किया जाता है, जिसमें कुलपति, शैक्षणिक मामलों के प्रो-कुलपति, व्यावसायिक मामलों और वित्त के प्रो-कुलपति, रजिस्ट्रार, विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष, कॉलेजों के निरीक्षक, सिस्टम मैनेजर और ३५ अन्य अधिकारी शामिल होते हैं। ये सभी विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध कॉलेजों के संचालन और वित्तीय प्रबंधन की निगरानी करते हैं।Officers https://www.caluniv.ac.in/admin-new/officer.html 1 July 2020 University of Calcutta 11 May 2020 https://web.archive.org/web/20200511173951/https://caluniv.ac.in/admin-new/officer.html live २०१७ में सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी विश्वविद्यालय की ५१वीं कुलपति बनीं।Vice-Chancellors http://www.caluniv.ac.in/about/vc.html 29 June 2020 University of Calcutta 1 January 2020 https://web.archive.org/web/20200101181608/https://www.caluniv.ac.in/about/vc.html live विश्वविद्यालय को विभिन्न स्रोतों से वित्तीय सहायता प्राप्त होती है, जिसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, पश्चिम बंगाल सरकार, अन्य शोध संस्थान, और विश्वविद्यालय की अपनी आय जैसे फीस, बिक्री, प्रकाशन और बंदोबस्ती निधि शामिल हैं।Budget - 2016 https://www.caluniv.ac.in/audit-accounts/PDF/budget_2016.pdf 1 July 2020 University of Calcutta 2 July 2020 https://web.archive.org/web/20200702213252/https://www.caluniv.ac.in/audit-accounts/PDF/budget_2016.pdf live2015 budget_2015 https://www.caluniv.ac.in/audit-accounts/PDF/budget_2015.pdf 1 July 2020 University of Calcutta 3 July 2020 https://web.archive.org/web/20200703040138/https://www.caluniv.ac.in/audit-accounts/PDF/budget_2015.pdf live
अधिकार क्षेत्र
किसी समय में विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार ब्रिटिश भारत में काफी विस्तृत था, जो पश्चिम में लाहौर, पूर्व में रंगून और दक्षिण में सीलोन (अब श्रीलंका) तक फैला हुआ था। उस समय कई प्रसिद्ध कॉलेज, जैसे थॉमसन इंजीनियरिंग कॉलेज (अब आईआईटी रुड़की), मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज (अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय), कैनिंग कॉलेज, लखनऊ (अब लखनऊ विश्वविद्यालय), और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (अब किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय) कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध थे। इन कॉलेजों के अलावा रावलपिंडी, लाहौर, जयपुर, कानपुर और मसूरी जैसे दूरस्थ स्थानों में स्थित स्कूल भी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाते थे। १८८२ और १८८७ में क्रमशः पंजाब और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद भी कलकत्ता विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय नियंत्रण को कम करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया था। लेकिन १९०४ में भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम लागू होने के बाद, विश्वविद्यालय का नियंत्रण केवल बंगाल (जिसमें उड़ीसा और बिहार भी शामिल थे), असम और बर्मा प्रांतों तक सीमित कर दिया गया। इस अधिनियम के तहत, गवर्नर-जनरल-इन-काउंसिल को पांच प्रमुख विश्वविद्यालयों (कलकत्ता, बम्बई, मद्रास, पंजाब और इलाहाबाद) के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र को सीमित करने का अधिकार मिला था।Indian Universities Act, 1904 https://neostencil.com/upsc-modern-history-indian-universities-act-1904 2020-08-31 NeoStencil en 2 January 2021 https://web.archive.org/web/20210102221423/https://neostencil.com/upsc-modern-history-indian-universities-act-1904 live
२० अगस्त १९०४ को ब्रिटिश भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद, सीलोन क्षेत्र मद्रास विश्वविद्यालय के अधीन चला गया। इसी तरह मध्य भारत के सभी प्रांत, राज्य और एजेंसियां, जैसे मध्य भारत एजेंसी, राजपूताना एजेंसी तथा संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नियंत्रण में आ गए और उत्तरी तथा उत्तर-पश्चिमी प्रांत तथा राज्य, पंजाब विश्वविद्यालय के अधीन आ गए। पूर्वी भारत में स्थित स्कूलों और कॉलेजों का अधिकार हालांकि अभी भी कलकत्ता विश्वविद्यालय के पास ही रहा। १९०७ तक, पंजाब में दो कॉलेज, मध्य प्रांत में तीन, राजपूताना एजेंसी के राज्यों में पांच, संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध में छह, और सीलोन में सात कॉलेज कलकत्ता विश्वविद्यालय से असंबद्ध कर दिए जा चुके थे। विघटन की यह प्रक्रिया १९४८ तक जारी रही। १९१७ में पटना विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद बिहार और उड़ीसा प्रांत के स्कूल और कॉलेज इसके अधीन आ गए। १९२० में रंगून विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ बर्मा क्षेत्र इसके नियंत्रण में आ गया। उसी वर्ष ढाका विश्वविद्यालय की भी स्थापना हुई, और पूर्वी बंगाल के कुछ कॉलेज इसके अधीन आ गए। १९४७ में भारत के विभाजन के बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय का इस क्षेत्र पर से पूर्ण नियंत्रण समाप्त हो गया। १९४८ में गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद असम के सभी स्कूल और कॉलेज भी विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो गए।Educational administration of university education https://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/60114/9/09_chapter%206.pdf 1 September 2020 shodhganga.inflibnet.ac.in
२०२० तक, पश्चिम बंगाल में १५१ कॉलेज और २२ संस्थान एवं केंद्र कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं।22 May 2012 Antidote to admission hit-and-miss The Telegraph http://www.telegraphindia.com/1120522/jsp/calcutta/story_15514237.jsp#.T8kFobAtiBw 1 June 2012 26 May 2012 https://web.archive.org/web/20120526135139/http://www.telegraphindia.com/1120522/jsp/calcutta/story_15514237.jsp#.T8kFobAtiBw deadAffiliated Colleges https://www.caluniv.ac.in/student/college.html 30 June 2020 University of Calcutta 23 May 2020 https://web.archive.org/web/20200523114154/http://www.caluniv.ac.in/student/college.html liveDepartments & Centers https://www.caluniv.ac.in/academic/department/department-centers.html 30 June 2020 University of Calcutta 9 August 2020 https://web.archive.org/web/20200809063127/https://www.caluniv.ac.in/academic/department/department-centers.html live संबद्ध कॉलेजों में से कुछ प्रमुख कॉलेज हैं :Down Memory - Colleges https://www.caluniv.ac.in/about/Downmemory_lane.html 30 June 2020 University of Calcutta 31 October 2020 https://web.archive.org/web/20201031051136/https://www.caluniv.ac.in/about/Downmemory_lane.html live
16em सेंट जेवियर्स कॉलेज
आशुतोष कॉलेज
बंगबासी कॉलेज
बेथ्यून कॉलेज
सिटी कॉलेज
दीनबंधु एंड्रयूज कॉलेज
गोयनका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
गुरुदास कॉलेज
हेरम्बा चंद्र कॉलेज
जोगमाया देवी कॉलेज
लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज
महाराजा मनिंद्र चंद्र कॉलेज
मौलाना आज़ाद कॉलेज
सम्मिलानी महाविद्यालय
स्कॉटिश चर्च कॉलेज
सेठ आनंदराम जयपुरिया कॉलेज
सुरेन्द्रनाथ कॉलेज
विद्यासागर महाविद्यालय
संकाय, विभाग और केंद्र
विश्वविद्यालय में कुल ६० विभाग हैं, जो सात संकायों में विभाजित हैं: कला; वाणिज्य; सामाजिक कल्याण और व्यवसाय प्रबंधन; शिक्षा, पत्रकारिता और पुस्तकालय विज्ञान; इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी; ललित कला, संगीत और गृह विज्ञान; कानून; और विज्ञान, इसके अतिरिक्त छह विभागों वाला एक कृषि संस्थान भी है।
कृषि शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए, कलकत्ता विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान संस्थान की स्थापना की गई थी। इसकी स्थापना पाबित्र कुमार सेन ने की थी, जो १९५० के दशक की शुरुआत में कृषि के खैरा प्रोफेसर थे। प्रारंभिक प्रयास १९१३ में शुरू हुए, लेकिन पहला संस्थान १९३९ में बैरकपुर में स्थापित किया गया, जब इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (जो अब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नाम से जाना जाता है) की स्थापना हुई थी।Horticulture https://www.caluniv.ac.in/academic/department/Horticulture.html 2020-08-16 University of Calcutta 28 February 2019 https://web.archive.org/web/20190228011119/http://www.caluniv.ac.in/academic/department/Horticulture.html live हालांकि, द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इसे १९४१ में बंद कर दिया गया था। फिर, १९५४ में विश्वविद्यालय ने बालीगंज विज्ञान महाविद्यालय में कृषि में स्नातकोत्तर विभाग की शुरुआत की, जिसमें कृषि वनस्पति विज्ञान एकमात्र विषय था। दो साल बाद, एक पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान भी जोड़ा गया और विभाग को कृषि और पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय के रूप में उन्नत किया गया। २००२ में विश्वविद्यालय ने कलकत्ता के दक्षिण में स्थित बारुईपुर शहर में कृषि प्रयोग फार्म परिसर में स्नातक कृषि पाठ्यक्रमों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। उसी वर्ष विभाग को एक अलग कृषि विज्ञान संस्थान के रूप में पुनर्गठित किया गया।Institute of Agricultural Science https://www.caluniv.ac.in/academic/department/agri-history.pdf 13 August 2020 University of Calcutta 24 March 2018 https://web.archive.org/web/20180324124712/http://www.caluniv.ac.in/academic/department/agri-history.pdf live
कला संकाय में २३ विभाग हैं; वाणिज्य में तीन विभाग हैं; शिक्षा, पत्रकारिता और पुस्तकालय विज्ञान में तीन विभाग हैं; इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में आठ विभाग हैं; विज्ञान में २२ विभाग हैं और गृह विज्ञान में खाद्य और पोषण, मानव विकास और गृह विज्ञान जैसे विषयों पर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। विधि संकाय की स्थापना जनवरी १९०९ में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ के रूप में की गई थी। इसे फरवरी १९९६ में विश्वविद्यालय के विधि विभाग का दर्जा दिया गया। यह परिसर लोकप्रिय रूप से हाजरा लॉ कॉलेज के नाम से जाना जाता है। इस संकाय से राजेंद्र प्रसाद, रासबिहारी घोष और चित्तरंजन दास जैसे कई प्रमुख व्यक्ति जुड़े हुए हैं।Department of Law https://www.caluniv.ac.in/academic/department/Law.html 2020-06-30 University of Calcutta 30 June 2020 https://web.archive.org/web/20200630200236/https://www.caluniv.ac.in/academic/department/Law.html live
कलकत्ता विश्वविद्यालय के केंद्र
ए. के. चौधरी सूचना प्रौद्योगिकी विद्यालय
महिला अध्ययन अनुसंधान केंद्र
गांधीवादी अध्ययन केंद्र
शहरी आर्थिक अध्ययन केंद्र
एस. के. मित्रा अंतरिक्ष पर्यावरण केंद्र
शांति अध्ययन अनुसंधान केंद्र
कृषि और बागवानी विकास के लिए लाभार्थियों को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए परीक्षण और प्रशिक्षण केंद्र
यूएसआईसी बागवानी अध्ययन केंद्र
सीपीईपीए-यूजीसी “गणितीय मॉडलिंग सहित इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और न्यूरो-इमेजिंग अध्ययन” केंद्र
मिलीमीटर वेव सेमीकंडक्टर डिवाइस और सिस्टम केंद्र
अनुवाद और साहित्यिक भूगोल केंद्र
पाकिस्तान और पश्चिम एशियाई अध्ययन केंद्र
नैनो विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी में अनुसंधान केंद्र
सामाजिक विज्ञान और मानविकी केंद्र दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन केंद्र
पुस्तक प्रकाशन में अध्ययन केंद्र
नेहरू अध्ययन केंद्र
सामाजिक बहिष्कार और समावेशी नीति के अध्ययन के लिए केंद्र
विदेश नीति अध्ययन संस्थान
परागण अध्ययन केंद्र
कलकत्ता विश्वविद्यालय - कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज वित्तीय बाजारों में उत्कृष्टता केंद्र (सीयूसीएसई-सीईएफएम)
शिक्षा
प्रवेश
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए - कला (बीए), वाणिज्य (बी.कॉम.), और विज्ञान (बीएससी) विषयों में (इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को छोड़कर) कोई भी व्यक्ति अपनी उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र परीक्षा या समकक्ष परीक्षा के परिणामों के आधार पर कई पाठ्यक्रमों के लिए सीधे आवेदन कर सकता है। छात्रों का चयन उनके प्राप्त अंकों और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है। कुछ विभागों में प्रवेश परीक्षा भी हो सकती है, जो विभाग प्रमुख के विवेक पर निर्भर करती है। छात्र उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र परीक्षा पास करने के पांच साल के भीतर आवेदन कर सकते हैं।Admission Notice for B.Ed. Course, 2019-2021 https://www.caluniv.ac.in/admission/B-Ed-2019-21.pdf 1 July 2020 University of Calcutta 3 July 2020 https://web.archive.org/web/20200703194425/https://www.caluniv.ac.in/admission/B-Ed-2019-21.pdf live इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर होता है।Provisional list of Institutes for admission to Undergraduate Courses https://wbjeeb.nic.in/WBJEECMS/Public/View.aspx?page=96 1 July 2020 wbjeeb.nic.in 1 July 2020 https://web.archive.org/web/20200701193444/https://wbjeeb.nic.in/WBJEECMS/Public/View.aspx?page=96 liveBranches Seats https://wbjeeb.nic.in/WBJEECMS/Handler/FileHandler.ashx?i=File&ii=77&iii=Y 1 July 2020 wbjeeb.nic.in 1 July 2020 https://web.archive.org/web/20200701124236/https://wbjeeb.nic.in/WBJEECMS/Handler/FileHandler.ashx?i=File&ii=77&iii=Y live स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और डॉक्टरेट डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित लिखित प्रवेश परीक्षा या यूजीसी द्वारा आयोजित संबंधित विषय की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास करनी होती है। परीक्षा परिणामों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाती है।General Admission Rules for M.Tech. Courses w.e.f. 2019-2020 http://www.caluniv-ucsta.net/mtech_admission/phpfiles/Notice2019/2%20General%20Admission%20Rules%20&%20Information%20(Selection%20Procedure,%20Reservation%20Rules%20&%20Other%20Rules).pdf 1 July 2020 caluniv-ucsta.net https://web.archive.org/web/20200701201647/http://www.caluniv-ucsta.net/mtech_admission/phpfiles/Notice2019/2%20General%20Admission%20Rules%20%26%20Information%20%28Selection%20Procedure%2C%20Reservation%20Rules%20%26%20Other%20Rules%29.pdf 1 July 2020 liveAdvertisement for Enrolment to Ph. D. Programme in Bengali Language & Literature for the Session 2019-20 https://www.caluniv.ac.in/admission/Phd-Bengali-31-5-19.pdf 1 July 2020 University of Calcutta 1 July 2020 https://web.archive.org/web/20200701143228/https://www.caluniv.ac.in/admission/Phd-Bengali-31-5-19.pdf liveCourse: Master in Business Administration (MBA) 2-year full-time Post-Graduate Course https://www.caluniv.ac.in/admission/MBA-16-6-20.pdf 1 July 2020 University of Calcutta 1 July 2020 https://web.archive.org/web/20200701124705/https://www.caluniv.ac.in/admission/MBA-16-6-20.pdf live
अनुसंधान
thumb|220x220px|कलकत्ता विश्वविद्यालय के उल्लेखनीय वैज्ञानिक। बैठे हुए (बाएं से दाएं): मेघनाद साहा, जगदीश चन्द्र बसु, ज्ञानचन्द्र घोष। खड़े (बाएं से दाएं): स्नेहमय दत्त, सत्येन्द्रनाथ बोस, देवेंद्र मोहन बोस, एनआर सेन, ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी, एनसी नाग|alt=
स्नातक छात्र इंजीनियरिंग के तीन या चार साल के कार्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय में प्रवेश के समय, छात्र एक प्रमुख विषय चुनते हैं और इसे केवल तब तक बदल सकते हैं, जब तक वे बाद में विश्वविद्यालय के पेशेवर या स्व-वित्तपोषित स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश नहीं करते। विज्ञान और व्यावसायिक विषयों की भारी मांग है, मुख्य रूप से बेहतर रोजगार अवसरों की आशा के कारण। अधिकांश पाठ्यक्रम वार्षिक आधार पर आयोजित होते हैं, जबकि कुछ पाठ्यक्रम सेमेस्टर सिस्टम पर आधारित होते हैं। अधिकतर विभाग एक वर्ष या कुछ वर्षों की अवधि वाले स्नातकोत्तर कार्यक्रम भी प्रदान करते हैं। अनुसंधान विश्वविद्यालय के विशेष संस्थानों और व्यक्तिगत विभागों में किया जाता है, जिनमें कई विभागों में डॉक्टरेट कार्यक्रम भी होते हैं।
कलकत्ता विश्वविद्यालय में सबसे बड़ा अनुसंधान केंद्र स्थित है, जिसे १७ जनवरी २००६ को विश्वविद्यालय के शताब्दी स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर स्थापित किया गया था। यह केंद्र पश्चिम बंगाल के साल्ट लेक स्थित सीयू के प्रौद्योगिकी परिसर में नैनोविज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी में अनुसंधान केंद्र (सीआरएनएन) के नाम से जाना जाता है।About CRNN http://www.caluniv.ac.in/academic/department/CRNN/home# University of Calcutta 14 October 2018 14 October 2018 https://web.archive.org/web/20181014091352/http://www.caluniv.ac.in/academic/department/CRNN/home dead विश्वविद्यालय में कुल १८ अनुसंधान केंद्र, ७१० शिक्षक, ३,००० गैर-शिक्षण कर्मचारी और ११,००० स्नातकोत्तर छात्र हैं।CU information brochure for MSc, BTech https://web.archive.org/web/20170913232358/http://www.ugc.ac.in/stateuniversitylist.aspx?id=35&Unitype=2 13 September 2017 Retrieved 25 November 2011
thumb|right|कॉलेज स्ट्रीट से विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का दृश्य
पुस्तकालय
आशुतोष शिक्षा प्रांगण में स्थित केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना १८७० के दशक में की गई थी। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय में ३९ विभागीय पुस्तकालय हैं, साथ ही एक केंद्रीय पुस्तकालय, दो परिसर पुस्तकालय और सात परिसरों में फैले उन्नत केंद्रों में दो पुस्तकालय भी हैं। विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों के छात्र भी केंद्रीय पुस्तकालय का उपयोग कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में दस लाख से अधिक पुस्तकें और दो लाख से अधिक पत्रिकाएँ, कार्यवाही, पांडुलिपियाँ, पेटेंट और अन्य मूल्यवान संग्रह हैं।Calcutta University Library https://www.culibrary.ac.in 28 Oct 2020 culibrary.ac.in 27 October 2020 https://web.archive.org/web/20201027093223/https://www.culibrary.ac.in/ live
प्रकाशन
विश्वविद्यालय का अपना प्रकाशन गृह है, जिसे "यूनिवर्सिटी प्रेस एंड पब्लिकेशन्स" कहा जाता है। इसके साथ ही एक पुस्तक डिपो भी है, जिसे २०वीं शताब्दी में स्थापित किया गया था। यह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के लिए पाठ्यपुस्तकें, ग्रंथ, पत्रिकाएँ और गोपनीय पत्र प्रकाशित करता है। इसके अतिरिक्त, यह 'द कलकत्ता रिव्यू' नामक पत्रिका भी प्रकाशित करता है, जो एशियाई विश्वविद्यालयों की सबसे पुरानी पत्रिकाओं में से एक मानी जाती है। द कलकत्ता रिव्यू की स्थापना सर जॉन के ने मई १८४४ में की थी, और १९१३ से यह हर दो साल में प्रकाशित होती आ रही है।University Press and Publications https://www.caluniv.ac.in/publication/index.html 1 July 2020 University of Calcutta 11 May 2020 https://web.archive.org/web/20200511190241/https://caluniv.ac.in/publication/index.html liveUniversity Campuses https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus11.htm 1 July 2020 University of Calcutta 2 July 2020 https://web.archive.org/web/20200702055307/https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus11.htm liveThe Calcutta Review https://www.caluniv.ac.in/publication/CR.html 1 July 2020 University of Calcutta 2 July 2020 https://web.archive.org/web/20200702204100/https://www.caluniv.ac.in/publication/CR.html live
इसके अलावा, सेज प्रकाशन के साथ विश्वविद्यालय का एक संबद्ध जर्नल भी है, जिसका नाम है 'अर्थनीति: जर्नल ऑफ इकोनॉमिक थ्योरी एंड प्रैक्टिस'।Arthaniti: Journal of Economic Theory and Practice: Journal overview and metrics Sage Journals https://journals.sagepub.com/overview-metric/ATH 2024-07-01
रैंकिंग
University and college 901–1000 801–1000 181 1001–1200 401–500 401–500 26 18 6
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कलकत्ता विश्वविद्यालय को २०२३ की क्यू. एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ८०१-१००० रैंक प्राप्त हुआ था, जबकि एशिया में इसे १८१वां स्थान मिला। २०२३ की टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इसे १००१-१२०० रैंक दिया गया था। २०२२ में इसे एशिया में ४०१-५०० रैंक प्राप्त हुआ था, और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच भी इसी श्रेणी में रखा गया था। २०२२ की विश्व विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग में विश्वविद्यालय को ९०१-१००० रैंक प्राप्त हुआ था। भारत में, कलकत्ता विश्वविद्यालय को २०२४ में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा समग्र रूप से २६वां और विश्वविद्यालयों में १८वां स्थान मिला था।NIRF 2024 https://www.nirfindia.org/nirfpdfcdn/2024/pdf/Report/IR2024_Report.pdf
मान्यता और पहचान
२००१ में, कलकत्ता विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और मान्यता परिषद (नैक) द्वारा विश्वविद्यालय की मान्यता के पहले चक्र में "पांच सितारा" का दर्जा प्राप्त हुआ था।Mita Mukherjee 15 October 2001 Five-star status makes CU campus of choice https://www.telegraphindia.com/india/five-star-status-makes-cu-campus-of-choice/cid/915137 15 October 2020 www.telegraphindia.com 18 October 2020 https://web.archive.org/web/20201018012205/https://www.telegraphindia.com/india/five-star-status-makes-cu-campus-of-choice/cid/915137 live २००९ और २०१७ में, नैक ने विश्वविद्यालय को अपने दूसरे और तीसरे चक्र में 'ए' ग्रेड प्रदान किया।6 January 2010 CU makes the highest grade http://www.telegraphindia.com/1100106/jsp/calcutta/story_11946899.jsp dead https://web.archive.org/web/20121024091351/http://www.telegraphindia.com/1100106/jsp/calcutta/story_11946899.jsp 24 October 2012 10 August 2020 The Telegraph ८ दिसंबर २००५ को कलकत्ता विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा "उत्कृष्टता की संभावना वाले विश्वविद्यालय" के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।25 November 2010 CU gets "Potential for Excellence" tag of University Grants Commission http://cities.expressindia.com/fullstory.php?newsid=160637 dead https://web.archive.org/web/20111121185222/http://cities.expressindia.com/fullstory.php?newsid=160637 21 November 2011 7 March 2011 Cities.expressindia.comUniversity Grants commission: Universities (UPE) https://www.ugc.ac.in/page/Universities-(UPE).aspx 2020-08-12 www.ugc.ac.in 15 August 2018 https://web.archive.org/web/20180815164121/https://www.ugc.ac.in/page/Universities-(UPE).aspx live इसे गणितीय मॉडलिंग सहित इलेक्ट्रो-फिजियोलॉजिकल और न्यूरो-इमेजिंग अध्ययनों में "विशेष क्षेत्र में उत्कृष्टता की संभावना वाले केंद्र" का दर्जा भी प्राप्त हुआ।18 May 2012 Calcutta University features at 3rd spot on India Today Universities Rankings 2012 http://indiatoday.intoday.in/story/india-today-universities-rankings-2012-calcutta-university/1/189323.html 10 August 2020 8 September 2017 https://web.archive.org/web/20170908143439/http://indiatoday.intoday.in/story/india-today-universities-rankings-2012-calcutta-university/1/189323.html liveUniversity Grants commission: Centre with Potential for Excellence in Particular Area https://www.ugc.ac.in/page/Centres-(CPEPA).aspx 2020-08-12 www.ugc.ac.in 15 August 2018 https://web.archive.org/web/20180815164130/https://www.ugc.ac.in/page/Centres-(CPEPA).aspx live
विश्वविद्यालय के पांडुलिपि पुस्तकालय को राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के तहत २००३ में "पांडुलिपि संरक्षण केंद्र" के रूप में नामित किया गया है।National Mission for Manuscripts http://www.namami.org/convervation.htm dead https://web.archive.org/web/20120506234603/http://www.namami.org/convervation.htm 6 May 2012 28 Oct 2020 namami.org14 August 2018 CU makes the highest grade https://www.telegraphindia.com/1100106/jsp/calcutta/story_11946899.jsp dead https://web.archive.org/web/20180814040230/https://www.telegraphindia.com/1100106/jsp/calcutta/story_11946899.jsp 14 August 2018 30 June 2020 The Telegraph विश्वविद्यालय में सबसे अधिक छात्र हैं जिन्होंने प्राकृतिक विज्ञान और कला में डॉक्टरेट प्रवेश पात्रता परीक्षा, जिसे राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) के नाम से जाना जाता है, उत्तीर्ण की है।25 August 2009 CSIR-UGC National Eligibility Test https://www.currentscience.ac.in/Downloads/article_id_097_04_0490_0499_0.pdf 29 June 2020 currentscience 7 June 2019 https://web.archive.org/web/20190607100023/https://www.currentscience.ac.in/Downloads/article_id_097_04_0490_0499_0.pdf live यह छात्रों को भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पूर्ण छात्रवृत्ति के साथ अनुसंधान करने का अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक प्रभाव पहल पहल का सदस्य भी है।Sep 2019 UNAI member list https://academicimpact.un.org/sites/academicimpact.un.org/files/UNAI%20MEMBERS%20LIST%20SEPTEMBER%202019.pdf 29 June 2020 academicimpact.un.org 2 January 2021 https://web.archive.org/web/20210102221357/https://academicimpact.un.org/sites/academicimpact.un.org/files/UNAI%20MEMBERS%20LIST%20SEPTEMBER%202019.pdf live
विद्यार्थी जीवन
विश्वविद्यालय के अन्तर्गत मैदान में स्थित एक विशाल खेल मैदान आता हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है।University Ground https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus13.htm 2020-08-30 University of Calcutta 23 October 2020 https://web.archive.org/web/20201023220830/https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus13.htm live यहां फुटबॉल, धनुर्विद्या, बास्केटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में अंतर-महाविद्यालयीय प्रतियोगिताएँ भी नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं।Sports https://www.caluniv.ac.in/news/sports.html 2020-08-30 University of Calcutta 23 October 2020 https://web.archive.org/web/20201023221547/https://www.caluniv.ac.in/news/sports.html live विश्वविद्यालय का रोइंग क्लब १९८३ में रबीन्द्र सरोवर में स्थापित हुआ था।University Rowing Club https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus14.htm 2020-08-30 University of Calcutta 23 October 2020 https://web.archive.org/web/20201023221127/https://www.caluniv.ac.in/campuses/campus14.htm liveNiyogi Subhro 18 November 2017 Rowing clubs: Are days numbered for water sports in Lake? Kolkata News - Times of India https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/are-days-numbered-for-water-sports-in-lake/articleshow/61697079.cms 30 August 2020 The Times of India en 18 November 2017 https://web.archive.org/web/20171118210037/https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/are-days-numbered-for-water-sports-in-lake/articleshow/61697079.cms live कलकत्ता विश्वविद्यालय छात्र संघ समय-समय पर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित करता है, जिनमें रक्तदान शिविर, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, राहत कोष संग्रह, शिक्षक दिवस समारोह और सरस्वती पूजा जैसी महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल हैं।Annual Quality Assurance Report (AQAR) https://www.caluniv.ac.in/naac/meeting_up_pgrm/AQAR-2005-06.pdf 30 August 2020 University of Calcutta 23 October 2020 https://web.archive.org/web/20201023223333/https://www.caluniv.ac.in/naac/meeting_up_pgrm/AQAR-2005-06.pdf liveCalcutta University Student Union https://www.caluniv.ac.in/CUSU/su.html#acti 15 Oct 2020 University of Calcutta 16 October 2020 https://web.archive.org/web/20201016183722/https://www.caluniv.ac.in/CUSU/su.html#acti live
शहर के अधिकांश संबद्ध स्नातक महाविद्यालयों में अपने स्वयं के छात्रावास उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में कुल १७ छात्रावास हैं, जिनमें से आठ (स्नातक के लिए दो और स्नातकोत्तर के लिए छह) विशेष रूप से महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा, शहरभर में १३ पेइंग गेस्ट छात्रावास भी हैं, जो छात्रों के लिए आवास प्रदान करते हैं।University Halls and Hostels https://www.caluniv.ac.in/halls-hostels/univ-halls-hostels.htm 28 Oct 2020 University of Calcutta 30 September 2020 https://web.archive.org/web/20200930152614/https://www.caluniv.ac.in/halls-hostels/univ-halls-hostels.htm live
विश्वविद्यालय गीत
१९३८ में, तत्कालीन कुलपति श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रबीन्द्रनाथ ठाकुर से विश्वविद्यालय के लिए एक "विश्वविद्यालय गीत" लिखने का अनुरोध किया। ठाकुर ने उनके अनुरोध को स्वीकारते हुए एक के बजाय दो गीत लिखे - "चलो जय, चलो जय" (चलो चलें, चलें) और "सुभो कर्मपथ धरो निरवायो गान" ("अच्छे कर्मों के पथ पर निर्भय गीत उठाओ")। उस समय पहले गीत को विश्वविद्यालय गीत के रूप में अपना लिया गया और २४ जनवरी १९३७ को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में पहली बार गाया गया। विश्वविद्यालय के शताब्दी उपलक्ष्य स्वर्ण जयंती वर्ष में, दूसरे गीत को विश्वविद्यालय के नए गीत के रूप में अपना लिया गया।Mukherjee Pandey Jhimli 21 Dec 2005 Tagore tunes found, CU gets anthem https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/Tagore-tunes-found-CU-gets-anthem/articleshow/1339689.cms 15 Oct 2020 The Times of India en 20 October 2020 https://web.archive.org/web/20201020173107/https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/Tagore-tunes-found-CU-gets-anthem/articleshow/1339689.cms liveUniversity Song https://www.caluniv.ac.in/about/univ-song.html#:~:text=The%20first%20one,%20Chalo%20Jai,Past%20on%2024%20January,%201937. live 1 Sep 2020 University of Calcutta 28 October 2020 https://web.archive.org/web/20201028214544/https://www.caluniv.ac.in/about/Univ-Song.html#:~:text=The%20first%20one,%20Chalo%20Jai,Past%20on%2024%20January,%201937.
उल्लेखनीय पूर्व छात्र एवं शिक्षक
कलकत्ता विश्वविद्यालय का कई प्रसिद्ध और उल्लेखनीय पूर्व छात्रों एवम् शिक्षकों से भी सम्बन्ध रहा है। विश्वविद्यालय ने अनेक वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, वैश्विक नेताओं, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को जन्म दिया है, जिन्होंने न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। बंगाल और भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक होने के नाते, यह विश्वविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को आकर्षित करता रहा है। विश्वविद्यालय से जुड़े नोबेल पुरस्कार विजेताओं में रबीन्द्रनाथ ठाकुर, चन्द्रशेखर वेंकटरमन, रोनाल्ड रॉस,Nov 2015 The Unsung Indian Behind Ronald Ross's Success http://nopr.niscair.res.in/bitstream/123456789/33139/1/SR%2052%2811%29%2046-48.pdf 11 Nov 2020 Science Reporter 22 March 2020 https://web.archive.org/web/20200322083631/http://nopr.niscair.res.in/bitstream/123456789/33139/1/SR%2052%2811%29%2046-48.pdf live अमर्त्य सेन और अभिजीत बनर्जी जैसी महान विभूतियाँ शामिल हैं।Nobel Laureates https://www.caluniv.ac.in/about/Nobel-Laureates.html 2020-11-11 University of Calcutta 31 October 2020 https://web.archive.org/web/20201031055012/https://www.caluniv.ac.in/about/Nobel-Laureates.html live इसके अलावा, अकादमी पुरस्कार विजेता निर्देशक सत्यजित राय भी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। साथ ही, बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय, जो भारत के राष्ट्रीय गीत के संगीतकार हैं, और पद्म श्री पुरस्कार विजेता निर्देशक तरुण मजूमदार भी विश्वविद्यालय से जुड़े थे। उद्योग जगत के प्रसिद्ध नामों में राजन मुखर्जी, रामा प्रसाद गोयनका, लक्ष्मी मित्तल और आदित्य बिड़ला जैसे उद्योगपति इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। विज्ञान, चिकित्सा और गणित के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने कई प्रमुख वैज्ञानिकों, चिकित्सकों और गणितज्ञों को जन्म दिया। इनमें जगदीश चन्द्र बसु, प्रफुल्ल चन्द्र राय, मेघनाद साहा, अनिल कुमार गेन, सत्येन्द्रनाथ बोस, सुबीर कुमार घोष, अशोक सेन, संघमित्रा बंद्योपाध्याय, सी. आर. राव और असीमा चटर्जी जैसे दिग्गज वैज्ञानिक शामिल हैं।Bhatnagar Awardee, First Women Director of Indian Statistical Institute The Times of India 29 September 2010 https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/im-happiest-because-my-son-is-proud-of-my-achievement/articleshow/6647659.cms 11 June 2021 11 June 2021 https://web.archive.org/web/20210611035010/https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/im-happiest-because-my-son-is-proud-of-my-achievement/articleshow/6647659.cms live17 November 2020 Bengali couples earned world fame in the field of Science 03 Anandabazar Patrika https://www.anandabazar.com/amp/others/science/bengali-couples-earned-world-fame-in-the-field-of-science-1.1229870 17 November 2020 17 November 2020 https://web.archive.org/web/20201117032921/https://www.anandabazar.com/amp/others/science/bengali-couples-earned-world-fame-in-the-field-of-science-1.1229870 live
पाकिस्तान के संस्थापकों में से एक, फ़ातिमा जिन्नाह ने यहां दंत चिकित्सा का अध्ययन किया था। राष्ट्रवादी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय सेना के सह-संस्थापक और स्वतंत्र भारत की अनंतिम सरकार के राज्य प्रमुख नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भी विश्वविद्यालय में कुछ समय बिताया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अन्य अध्यक्षों में व्योमेश चन्द्र बनर्जी, सुरेंद्रनाथ बैनर्जी, आनंदमोहन बोस, रमेशचन्द्र दत्त, भूपेन्द्रनाथ बोस और मदनमोहन मालवीय (जो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भी थे) भी इस विश्वविद्यालय से जुड़े रहे हैं।Distinguished Alumni https://www.caluniv.ac.in/about/Alumni.html 30 June 2020 University of Calcutta 1 November 2020 https://web.archive.org/web/20201101154050/https://www.caluniv.ac.in/about/Alumni.html live त्रिपुरी समुदाय के प्रमुख स्वदेशी नेताओं में से एक, बीरेंद्र किशोर रोज़ा ने भी विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।https://www.elengcha.com/2022/12/birendra-kishore-roaza.html?m=1 Birendra Kishore Roaza- A Biography=2022-12-26 27 December 2022 16 December 2022 https://web.archive.org/web/20221216165518/https://www.elengcha.com/2022/12/birendra-kishore-roaza.html?m=1 dead विशेष रूप से, ज्ञानेंद्र नाथ चक्रवर्ती, एक प्रभावशाली भारतीय थियोसोफिस्ट और प्रारंभिक थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख व्यक्ति भी इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र थे।4 September 1893 Brahmins on Brahminism: Gyanendra Nath Chakravarti and His Address. https://www.nytimes.com/1893/09/04/archives/brahmins-on-brahminism-gyanendra-nath-chakravarti-and-his.html 18 October 2024 The New York Times
विश्वविद्यालय से जुड़े भारत के राष्ट्रपति, जैसे राजेन्द्र प्रसाद और सर्वेपल्लि राधाकृष्णन, जिन्होंने यहां अध्ययन और अध्यापन किया, विश्वविद्यालय की शान बढ़ाते हैं। भारतीय उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम भी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। विभिन्न भारतीय राज्यों के राज्यपालों में भी कई प्रमुख नाम हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय में अध्ययन किया, जैसे बिहार और ओडिशा के पहले भारतीय राज्यपाल लॉर्ड सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा और उत्तर प्रदेश और पंजाब के राज्यपाल चन्देश्वर नारायण प्रसाद सिंह। इसके अतिरिक्त, पश्चिम बंगाल के आठ मुख्यमंत्री, जैसे बिधान चंद्र राय, ज्योति बसु, और ममता बनर्जी; असम के मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई, बिष्णुराम मेधी और गोलाप बोरबोरा; और बिहार के मुख्यमंत्री कृष्णा सिन्हा और बिनोदानंद झा ने भी इस विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। विश्वविद्यालय से जुड़े प्रमुख न्यायधीशों में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी के मुखरीजा, एस आर दास, और अमल कुमार सरकार शामिल हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े कई अन्य न्यायधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय और राज्य उच्च न्यायालयों में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके अलावा, बांग्लादेश, पाकिस्तान, और नेपाल के कई प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं ने भी इस विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की या इसका हिस्सा रहे हैं। इनमें बांग्लादेश के राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हुसैन शहीद सुहरावर्दी और नेपाल के प्रथम राष्ट्रपति रामबरन यादव के नाम शामिल हैं।
यह भी देखें
कलकत्ता विश्वविद्यालय के लोगों की सूची
कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपतियों की सूची
दूरशिक्षा परिषद
भारत की शिक्षा प्रणाली
भारत में विश्वविद्यालयों की सूची
सन्दर्भ
टिप्पणियां
30em
ग्रन्थ सूची
Banerjee Pramatha Nath Hundred Years of the University of Calcutta University Press and Publications 1957 Kolkata, India
Bose P. K. Calcutta University: Some Problems and Their Remedies University Press and Publications 1973 Kolkata, India
Chakraborty Rachana Higher Education in Bengal, 1919-1947: A Study of Its Administration and Management Minerva Associates 1998 9788185195766 India
बाहरी कड़ियाँ
University of Calcutta कलकत्ता विश्वविद्यालय
http://www.caluniv.ac.in/
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालय