411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार २००७
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
7 सितम्बर, 2009 को वर्ष 2007 के लिए 55वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई। ये पुरस्कार 21 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा प्रदान किया जाएगा।
फीचर फिल्म
श्रेष्ठ फीचर फिल्म- कांचीवरम (तमिल)
श्रेष्ठ अभिनेता- प्रकाश राज को फिल्म कांचीवरम में एक संवेदनशील बहु-आयामी बुनकर की भूमिका निभाने के लिए
श्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- चक दे इंडिया (हिन्दी)
श्रेष्ठ फिल्म- परिवार कल्याण के मुद्दे पर बनी 'तारे जमीं पर' (हिन्दी)
श्रेष्ठ पुरुष पाश्र्वगायक- 'तारे जमीं पर' के लिए
श्रेष्ठ गीत- 'तारे जमीं पर' के गीत को
श्रेष्ठ अभिनेत्री- उमाश्री को फिल्म 'गुलाबी टॉकीज' (कन्नड़) में भूमिका के लिए
श्रेष्ठ बाल कलाकार- मास्टर शरद गोयकर को मराठी फीचर फिल्म 'टिज्ञा' में भूमिका निभाने के लिए
श्रेष्ठ निर्देशक- अडूर गोपालकृष्णन को मलयालम फीचर फिल्म 'नालू पेनुंगल' के निर्देशन के लिए
श्रेष्ठ सम्पादन- बी़ अजित कुमार को मलयालम फीचर फिल्म 'नालू पेनुंगल' के लिए
श्रेष्ठ बाल फिल्म- चिल्ड्रेंस फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित हिन्दी फिल्म 'फोटो' को
फीचर फिल्म पुरस्कारों के चयन के लिए निर्मित जूरी में
ज्यूरी प्रमुख- साई परांजपे
जूरी में कुल सदस्य- 14
पुरस्कार के लिए प्रविष्टियों की संख्या- 92
गैर-फीचर फिल्म
श्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म- 'होप डायज लास्ट इन वार'
श्रेष्ठ निर्देशक- श्री जयराज को मलयालम गैर-फीचर फिल्म 'वेल्लापोकथिल' के लिए
किसी निर्देशक की श्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म- सत्यजीत राय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, कोलकाता द्वारा श्वेता मर्चेन्ट के निर्देशन में निर्मित कराइ गई बंगला फिल्म 'लाल जूटो' को
श्रेणी:पुरस्कार