411 REFERENCE · Wikipedia
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस (बल्लारि)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 12649 / 12650 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक संपर्क क्रांति रेलगाड़ी है। यह रेलगाड़ी बेंगलुरु के यशवंतपुर जंक्शन (स्टेशन कोड: YPR) और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन (स्टेशन कोड: NZM) के मध्य चलती है। यह सप्ताह में पांच दिन चलने वाली रेलगाड़ी है। यह रेलगाड़ी बंगलौर को दिल्ली से जोड़ने वाली रेलगाड़ियों में से एक है। यह सन् 2004 में रेलवे द्वारा चलाई गयी पहली सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस है।
इतिहास
रेलगाड़ी की घोषणा 8 फ़रवरी 2004 को हुई।https://pib.gov.in/newsite/erelcontent.aspx?relid=2359 Minister’s speech in Lok Sabha : Railway Budget 2004-2005 06 जुलाई 2004 25 अप्रैल 2025 en शुरूआत में रेलगाड़ी को सप्ताह में दो बार चलाया गया था लेकिन बाद के वर्षों में इसे सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया। वर्तमान में यह सप्ताह में पाँच दिन चलती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:संपर्क क्रांति