Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ़्रैंक लैंपार्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़्रैंक जेम्स लैंपार्ड (अंग्रेज़ी: Frank James Lampard) ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर (जन्म 20 जून 1978) एक अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉल प्रबंधक और पूर्व खिलाड़ी हैं जो हाल ही में प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के कार्यवाहक प्रबंधक थे। उन्हें व्यापक रूप से चेल्सी के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है तथा वे अपनी पीढ़ी के सबसे महान मिडफील्डरों में से एक है। उनके नाम प्रीमियर लीग में मिडफील्डर द्वारा सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड और बॉक्स के बाहर से सर्वाधिक गोल (41) करने का रिकार्ड है। 1 दिसंबर 2000 से दस वर्षों के दौरान प्रीमियर लीग खिलाड़ियों के लिए जारी किए गए अनेक आंकड़ों में सर्वाधिक खेल और सर्वाधिक जीत में उनका स्थान उच्च रहा हैं। लैम्पार्ड प्रीमियर लीग के उन 11 खिलाड़ियों में से एकमात्र मिडफील्डर हैं जिन्होंने में 150 या उससे अधिक गोल किए हैं। 102 असिस्ट के साथ वह प्रीमियर लीग की सर्वकालिक असिस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। == क्लब करियर == लैम्पार्ड ने अपने पिता के पूर्व क्लब वेस्ट हैम यूनाइटेड से अपना कैरियर शुरू किया तथा 1994 में वे युवा टीम में शामिल हुए। लैम्पार्ड उस समय वेस्ट हैम में शामिल हुए थे जब उनके पिता सहायक कोच थे। 1994 में उन्होंने युवा टीम में प्रशिक्षु के रूप में प्रवेश किया और अगले वर्ष एक पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == फ़्रैंक लैंपार्ड – FIFA competition record फ़्रैंक लैंपार्ड career stats at Soccerbase