Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मलयज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मलयज (जन्म 1935 ई., आजमगढ़, निधन 26 अप्रैल 1982 ई.) जिनका असल नाम भरत श्रीवास्तव है, हिंदी के प्रतिष्ठित कवि, लेखक और आलोचक थे । मलयज का रामचन्द्र शुक्ल की आलोचना दृष्टि को पुनर्व्याख्यायित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान है, जिसके कारण हिंदी आलोचना जगत में वे विशेष उल्लेखनीय माने जाते हैं।मलयज की संघर्ष मीमांसा https://web.archive.org/web/20130922193349/http://books.google.co.in/books?id=kfX1YwRsLmcC&pg=PA49&lpg=PA49&dq=%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%E0%A4%9C&source=bl&ots=QU5Bg2THJc&sig=Xe7bbjca0D8CDdifuI-A2rNnyH8&hl=hi&sa=X&ei=2WE9UvP3DM3hrAfv_ICYCw&ved=0CDEQ6AEwAjgU#v=onepage&q=%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%E0%A4%9C&f=false 22 सितंबर 2013 नामवर सिंह की पुस्तक वाद विवाद संवाद से उन्होंने हिन्दी साहित्य में नेहरू युग के बाद की रचनाधर्मिता और उसके परिवेश को समझने विश्लेषित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । मलयज की आलोचना का मिज़ाज एक विशुद्ध अकादमिक आलोचक की आलोचना से भिन्न है । एक गहरी संवेदनशीलता और लगाव के साथ वे कृति के आंतरिक संसार में उतरते हैं । उनकी आलोचना का परिप्रेक्ष्य विघटित होते मूल्यों के दौर में संवेदनशीलता के नए रूपों की शिनाख्त है । भाषा सौन्दर्य रुचि और अनुभव सँजोनेवाला तंत्र उनके बुनियादी विश्लेषण के आधार रहे हैं। रोष, व्यंग्य, कुढ़न, ललकार, विषाद, करुणा, भावुकता और आत्मदया के तमाम शेड्सवाली समकालीन रचनाशीलता के विभिन्न संसारों को समझने का उन्होंने प्रयत्न किया है । दूसरी तरफ़ उनकी कविताओं में खास तरह की वैचारिक तीक्ष्णता और संवेदनात्मक छटपटाहट नज़र आती है । रघुवीर सहाय ने उनकी कविताओं पर टिप्पणी करते हुए उन्हें एक नई शैली और एक नई व्यक्ति गरिमा दोनों की एक साथ खोज कहा है । संक्षिप्त जीवनी प्रमुख रचनाएँ कविता संग्रह जख़्म पर धूल अपने होने को प्रकाशित करता हुआ हँसते हुए मेरा अकेलापन आलोचना कविता से साक्षात्कार संवाद और एकालाप रामचन्द्र शुक्ल डायरी मलयज की डायरीमलयज की डायरी- तीन भागों में प्रकाशित (नामवर सिंह द्वारा संपादित) पत्र रंग अभी गीले हैं (रमेशचन्द्र शाह के नाम मलयज के पत्र) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ कविता कोश पर मलयज रंग अभी गीले हैं: मलयज प्रतिलिपि पत्रिका पर मलयज के पत्र। श्रेणी:हिन्दी साहित्य श्रेणी:हिंदी आलोचना श्रेणी:हिन्दी कवि श्रेणी:परिमल से जुड़े साहित्यकार श्रेणी:1935 में जन्मे लोग श्रेणी:१९८२ में निधन