411 REFERENCE · Wikipedia
सोभन (फ़िल्म निर्देशक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोभन 1968 नलगोंडा 6 जनवरी 2008 (आयु 40) हैदराबाद, तेलंगाना, भारत फिल्म निर्देशक 2002–2004 2 चित्तजालु लक्ष्मीपति (भाई)
सोभन (1968 - 6 जनवरी 2008) एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक थे जो तेलुगु फिल्मों में काम करते थें। उन्हें फिल्म वर्शम (2004) में उनके काम के लिए जाना जाता था।
करियर
सोभन 1989 में फिल्म उद्योग में शामिल होने के लिए चेन्नई गए। उन्होंने शुरू में राउडीइज़्म नामक एक फिल्म के लिए काम किया, जो 10 दिनों की शूटिंग के बाद रुक गई थी। इसके बाद वे त्रिपुरानेनी वरप्रसाद उर्फ चित्ति बाबू के साथ रायथु भारतम के सह-निदेशक के रूप में शामिल हो गए। उन्होंने इसके बाद रामगोपाल वर्मा के साथ अनगनागा ओका रोजू के सह-निदेशक के रूप में कम किया। फिर उन्होंने कृष्णा वामसी की फिल्म सिंधुरम के लिए एक लेखक के रूप में अपना करियर शुरू किया और मुरारी फिल्म में उनके साथ काम किया। सोभन ने क्षण क्षणम और ओका राजू ओका रानी जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया। उन्होंने मलयालम टीवी धारावाहिक नवनीता (2000) के कुछ एपिसोड भी निर्देशित किए। वह मुरारी के निर्माण के दौरान महेश बाबु के संपर्क में थे और फिर इसी के चलते फिल्म बॉबी बनी।http://www.idlebrain.com/celeb/interview/interview_sobhan.html Interview with Sobhan by Jeevi Telugu Cinema Etc सोभन स्क्रिप्टिंग में अपने कुशल हाथ के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के स्क्रिप्ट सेशन के दौरान कई निर्देशकों की मदद की।
मौत
सोभन का 6 जनवरी 2008 को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह भूमिका चावला को एक फिल्म की कहानी सुना रहे थे, तभी उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और गिर पड़े। वह और उनके पति भरत ठाकुर उन्हें तुरन्त माधापुर के इमेज अस्पताल ले गए। वहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।http://www.cinegoer.com/archives/january2008/sobhan.htm News (January 2008) - Director Sobhan Is No More 2008-01-07 CineGoer.com 2013-10-07 उनके परिवार में उनकी पत्नी सौजन्या और अभिनेता संतोष शोबन सहित दो बेटे हैं।http://www.telugucinema.com/c/publish/news/varsham_jan0708.php 'Varsham' director Shobhan passed away 7 January 2008 https://web.archive.org/web/20120306221620/http://www.telugucinema.com/c/publish/news/varsham_jan0708.php 6 March 2012 उनके बड़े भाई कॉमेडियन लक्ष्मीपति का उसी वर्ष निधन हो गया।http://www.bharatstudent.com/cafebharat/view_news-Kannada-News_and_Gossips-5,18512.php Sobhan's brother follows him - Sandalwood News & Gossips 2008-02-12 Bharatstudent.com 2013-10-07 3 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230603144819/http://www.bharatstudent.com/cafebharat/view_news-Kannada-News_and_Gossips-5,18512.php dead
फिल्मोग्राफी
निदेशक के रूप में
बॉबी (2002)
वर्शम (2004)
चंटी (2004)
अभिनेता के रूप में
ओका राजू ओका रानी (2003)
संवाद लेखक के रूप में
मुरारी (2001)
सन्दर्भ
श्रेणी:1968 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय अभिनेता
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म निर्देशक
श्रेणी:२००८ में निधन
श्रेणी:संवाद लेखक