Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२००९

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

2009 2009 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। घटनाएँ जनवरी right|90px|आर. वेंकटरमन 1 जनवरी - भारत सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया। भारत के उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला। ८ जनवरी- उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि एवं कहानीकार डा. केदारनाथ सिंह को वर्ष २००७ का भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की। १२ जनवरी- भारतीय संगीतकार ए आर रहमान ने गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार जीता। २० जनवरी- बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के ४४वें राष्ट्रपति बने। 21 जनवरी- कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। २२ जनवरी- फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। भारत सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूरी दी। बंगाल की खाड़ी में भारत और रूस के संयुक्त सैन्य उपक्रम द्वारा निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। २३ जनवरी- साहित्यकार मन्नू भंडारी को उनके उपन्यास एक कहानी यह भी के लिए के.के.बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा वर्ष २००८ के व्यास सम्मान प्रदान किया गया है। २४ जनवरी- पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े में अमरीकी चालक रहित विमान से किए गए दो मिसाइल हमलों में कम से कम १४ लोगों की मृत्यु हो गई। २७ जनवरी- भारत के ८वें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का ९८ वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। फरवरी right|90px|सानिया मिर्ज़ा १ फरवरी- ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरूष एकल मे रफ़ाएल नडाल विजयी हुए, मिश्रित युगल महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा ने जीता। ३ फरवरी- भारत के आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। ५ फरवरी- २००९: श्रीलंका भारत 2009 क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका को चौथे एक दिवसीय मैच में हराकर लगातार नौ एकदिवसीय मैच जीतने का भारतीय किर्तिमान स्थापित किया। ११ फरवरी]]- डीएनए से निकाले गए नए रिकॉम्बिनेंट क्लॉटिंग फैक्टर के कारण हीमोफीलिया के उपचार को एक नई राह मिली है। पाकिस्तान द्वारा उत्तर-पश्चिमी कबायली इलाकों में चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के विरोध में तालिबान ने इस्लामाबाद में बड़े आतंकवादी हमले करने की धमकी दी है। पाकिस्तान]] में मुंबई आतंकी हमलों के सिलसिले १३ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें मुंबई हमलों के दौरान जीवित पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल आमिर कसब भी है। १२ फरवरी- अवामी लीग के वरिष्ठ नेता हुसैन जिलुर रहमान को बांग्लादेश का राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। १२ फरवरी- सानिया मिर्जा पटाया ओपन टेनिस के एकल वर्ग में रूस की वितालिया दियातचेंको को सीधे सेटों में हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई हैं। १४ फरवरी- न्यूयॉर्क, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि यदि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार कार्यक्रम को तिलांजलि देता है तो उनका देश दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार है। १९ फरवरी- लखनऊ, सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम को आगामी शनिवार प्रथम नौशाद सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सम्मान में उन्हें एक लाख रुपये की राशि, स्मृति चिह्न तथा अंग वस्त्र भेंट किए जाएँगे। right|80px|ए॰आर॰रहमान २२ फरवरी- हॉलीवुड, ए.आर.रहमान (चित्रित) ने ८१वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में फ़िल्म स्लम डॉग मिलेनियर के लिए २ पुरस्कार प्राप्त किए। २५ फरवरी- बीजिंग, चीन और ताइवान के बीच ६० वर्षो में पहली बार बृहस्पतिवार २६ फ़रवरी से डाक सेवा का प्रारंभ हो रहा है। मार्च 3 मार्च - पाकिस्तान]] के दौरे पर लाहौर पहुंची श्री लंका की क्रिकेट टीम पर हुए आतंकवादी हमले में पाँच पुलिसकर्मी मारे गए और छह खिलाड़ी घायल हो गए। १००९ वर्गमूल दिवस, जिसमें साल के आखिरी दो अंकों का वर्गमूल दिन और महीने के क्रमांक के बराबर होता है। अगला वर्गमूल दिवस 4 अप्रैल, 2016 (04-04-16) को होगा। १३ मार्च- अमरीकी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान सीमा से सटे पाकिस्तान के कुर्रम एजेंसी में पायलटरहित विमान (ड्रोन) से हमले किए हैं जिनमें २४ लोग मारे गए। १६ मार्च- पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक बस डिपो में हुए विस्फोट में आठ लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। २७ मार्च- भारत में मुद्रा स्फीति दर पिछले ३० वर्षो के न्यूनतम स्तर,०.२७ प्रतिशत पर पहुंची। पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े ख़ैबर एजेंसी में एक मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम ५० लोग मारे गए हैं. ६ अप्रैल- इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हो गई। मई right|80px|अंतरिक्ष यान अटलांटिस ११ मई- अंतरिक्ष में अनुसंधान के लिए पृथ्वी से ५६३ किलोमीटर की दूरी पर कक्षा में स्थापित दूरबीन ‘हब्बल’ की मरम्मत एवं उन्नतीकरण के लिए सात वैज्ञानिकों के दल को लेकर अंतरिक्ष यान ‘अटलांटिस’ ने उड़ान भरा। १७ मई- भारत के आम-चुनाव में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने जीत दर्ज की है। २२ मई- भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने अपने घर के नजदीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की। २७ मई- पाकिस्तान के लाहौर में पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर हुए एक बड़े बम धमाके में २३ लोग मारे गए और २०० से अधिक घायल हुए। २८ मई- प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह की मंत्रीमंडल के १४ नए मंत्रियों सहित सात स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 38 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। अब प्रधानमंत्री को मिलाकर मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 78 हो जाएगी। जून २१ जून- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जकार्ता में इंडोनेशियाई ओपन के फाइनल में चीन की लि वांग को हरा कर सुपर सीरीज टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। पाकिस्तान ने २०-२० क्रिकेट विश्व कप श्रीलंका को आठ विकेटों से हरा कर जीत लिया। २२ जून- विश्व में बढ़ते हुए स्वाइन फ्लू से भारत में संक्रमित लोगों की संख्या ६३ हो गई है। २३ जून- पाकिस्तानी में तालिबान नेता बैतुल्ला महसूद के शहर दक्षिणी वज़ीरिस्तान में हुए अमरीकी मिसाइल हमले में कम से कम ४० लोग मारे गए। right|80px|भगवान जगन्नाथ २४ जून- जगन्नाथ मंदिर, पुरी सहित देश भर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरु होगी। २५ जून- ५० वर्षीय प्रसिद्ध पॉप गायक माइकल जैक्सन की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। जुलाई right|80px|आई एन एस अरिहन्त २६ जुलाई- भारत की पहली नाभिकीय पनडुब्बी आई एन एस अरिहन्त देश को समर्पित की गई। यह हिन्द महासागर में उतारी गई। २८ जुलाई- जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने आरोपों के बाद इस्तीफा दिया। मुंबई में प्रसिद्ध हिन्दी अभिनेत्री लीला नायडू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे ६९ वर्ष की थीं। अगस्त १२ अगस्त- स्वाइन फ्लू से भारत में १७ लोगों का निधन।http://timesofindia.indiatimes.com/news/india/Swine-flu-death-toll-in-India-reaches-17/articleshow/4884712.cms इडियाटाइम्स 24 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090816020947/http://timesofindia.indiatimes.com/news/india/Swine-flu-death-toll-in-India-reaches-17/articleshow/4884712.cms 16 अगस्त 2009 live १३ अगस्त- इसरो ने गूगल अर्थ के समान भुवन सॉफ्टेयर का निर्माण किया है। यह सिर्फ भारत देश के विभिन्न भागों की तसवीरें लगभग १० मि॰ की ऊँचाई तक दिखा सकता है। हर साल भारत की तसवीरों को भुवन पर उन्नत किया जाएगा।http://bhuvan.nrsc.gov.in/ इसरो भुवन का जालघर 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20110615011504/http://www.bhuvan.nrsc.gov.in/ 15 जून 2011 dead http://infotech.indiatimes.com/quickiearticleshow/4889400.cms इंडियाटाइम्स : इसरो भुवन और गूगल अर्थ 24 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090815054650/http://infotech.indiatimes.com/quickiearticleshow/4889400.cms 15 अगस्त 2009 dead १४ अगस्त- भारत के प्रधान कृषि क्षेत्रो में कम बारिश होने के कारण स्थिति दयनीय है। सूखे से निबटने के लिए बिहार सरकार ने २३००० करोड़ रु॰ और महाराष्ट्र सरकार ने ११००० करोड़ रु॰ की माँग केन्द्र सरकार से की है।http://timesofindia.indiatimes.com/news/india/Bihar-to-seek-Rs-23000-crore-from-Centre-to-combat-drought/articleshow/4892320.cms केन्द्र से बिहार की २३००० करोड़ की सहायता की माँग 24 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090922112607/http://timesofindia.indiatimes.com/news/india/Bihar-to-seek-Rs-23000-crore-from-Centre-to-combat-drought/articleshow/4892320.cms 22 सितंबर 2009 live http://timesofindia.indiatimes.com/news/india/Maharashtra-seeks-Rs-11000-cr-package-from-Centre/articleshow/4895485.cms केन्द्र से महाराष्ट्रा की ११००० करोड़ की सहायता की माँग 24 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090818143929/http://timesofindia.indiatimes.com/news/india/Maharashtra-seeks-Rs-11000-cr-package-from-Centre/articleshow/4895485.cms 18 अगस्त 2009 live १५ अगस्त- भारत राष्ट्र ने ६३ स्वतंत्रता दिवस मनाया। अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने आतंकवाद, सूखा और स्वाइन फ्लू से निबटने का आश्वासन दिया।http://timesofindia.indiatimes.com/news/india/Highlights-of-PMs-Independence-Day-speech-/articleshow/4895904.cms प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस पर भाषण की मुख्या बिन्दु 24 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090818120521/http://timesofindia.indiatimes.com/news/india/Highlights-of-PMs-Independence-Day-speech-/articleshow/4895904.cms 18 अगस्त 2009 live http://timesofindia.indiatimes.com/specialcoverage/4885772.cms भारत ने ६२ स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया़ 24 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090817214441/http://timesofindia.indiatimes.com/specialcoverage/4885772.cms 17 अगस्त 2009 live २४ अगस्त- वेनेजुएला की स्टीफेनिया फर्नांडीज ने बहामास में आयोजित २००९ के ब्रह्माण्ड सुन्दरी प्रतियोगिता को जीत लिया।http://hindi.webdunia.com/news/news/international/0908/24/1090824005_1.htm वेनेजुएला की स्टेफेनिया बनीं मिस यूनिवर्स 24 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20091213093441/http://hindi.webdunia.com/news/news/international/0908/24/1090824005_1.htm 13 दिसंबर 2009 dead ३० अगस्त- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा अभियान चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया।http://hindi.webdunia.com/news/news/national/0908/30/1090830076_1.htm चंद्रयान-1 अभियान समाप्त-नायर (वेबदुनिया) 24 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090905033801/http://hindi.webdunia.com/news/news/national/0908/30/1090830076_1.htm 5 सितंबर 2009 dead सितंबर right|100px|डॉक्टर वाइ एस राजशेखर रेड्डी|राजशेखर रेड्डी १ सितंबर- फ़िजी को राष्ट्रमंडल से निलंबित किया गया।82237_cid_4618252,00.html फ़िजी को राष्ट्रमंडल से निलंबित किया गया (डॉयचे वेले पर)अगस्त 2021 InternetArchiveBot २ सितंबर- इंडोनेशिया में जावा द्वीप के पास 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/4964875.cms इंडोनेशिया में भूकंप, दहशत में सड़कों पर आए लोग (नवभारत टाइम्स पर) 7 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090906163649/http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/4964875.cms 6 सितंबर 2009 live आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना मौत हो गई।http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2009/09/090903_reddy_update_pp.shtml राजशेखर रेड्डी का निधन 7 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090906123612/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2009/09/090903_reddy_update_pp.shtml 6 सितंबर 2009 live ७ सितंबर- ५५वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार २००७ के लिए तमिल फिल्म कांजीवरम को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया है।http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/5_1_5770113.html बालीवुड पर भारी पड़ी कांजीवरम 7 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090916083826/http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/5_1_5770113.html 16 सितंबर 2009 dead भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीती।http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2009/09/090907_pankaj_win_pp.shtml पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास (बीबीसी पर) 7 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090911150551/http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2009/09/090907_pankaj_win_pp.shtml 11 सितंबर 2009 live ९ सितंबर- तमांग रिपोर्ट पर गुजरात उच्च न्यायालय ने रोक लगाई।http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2009/09/090909_ishrat_stay_va.shtml तमांग रिपोर्ट पर उच्च न्यायालय की रोक (बीबीसी पर) 7 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20090912195540/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2009/09/090909_ishrat_stay_va.shtml 12 सितंबर 2009 live १० सितंबर- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मची भगदड़ के कारण ७ छात्राओं की मौत हो गई।http://in.jagran.yahoo.com/news/national/mishap/5_23_5778755/ दिल्ली: भगदड़ में सात छात्राओं की मौत (जागरण पर) 7 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20110922155855/http://in.jagran.yahoo.com/news/national/mishap/5_23_5778755/ 22 सितंबर 2011 dead ११ सितंबर- भारत के मुक्केबाज विजेंदर कुमार ने मिलान, इटली में विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।http://www.khaskhabar.com/showstory.php?storyid=8367 संग्रहीत प्रति 7 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20091004200533/http://www.khaskhabar.com/showstory.php?storyid=8367 4 अक्तूबर 2009 dead १६ सितंबर- यूकियो हातोयामा जापान के नए प्रधानमंत्री बनें।हातोयामा बने जापान के 93 वें प्रधानमंत्रीअगस्त 2021 InternetArchiveBot २३ सितंबर- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान ने ओशनसेट-२ सहित ७ उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया है। ३० सितंबर- प्रसिद्ध पार्श्वगायक मन्ना डे को २००७ के प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। अक्टूबर १ अक्टूबर- इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूकंप के कारण मृतकों की संख्या बढ़ कर ५२९ हो गई है। २ अक्टूबर- ब्राज़ील के रियो डि जेनेरियो शहर को २०१६ के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए चुन लिया गया है। ५ अक्टूबर- ऑस्ट्रेलियाई मूल की एलिजाबेथ ब्लैकबर्न, ब्रिटिश मूल के जैक जोस्ताक तथा कैरोल ग्रेडेर को गुणसूत्रों की प्रतिकृति तथा क्षरण से होने वाले बचाव के तरीके पर शोध के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में संयुक्त रूप से वर्ष २००९ का नोबल पुरस्कार दिया गया है। ६ अक्टूबर- डिजीटल फोटोग्राफी में इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी के निर्माण और दुनिया को फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क से जोड़ने में कामयाबी के लिए चार्ल्स के काव, विलियर्ड एस बॉयल और जॉर्ज ई स्मिथ नामक तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से वर्ष २००९ का नोबल पुरस्कार दिया गया है। ७ अक्टूबर- भारतीय मूल के वैज्ञानिक वेंकटरमन को दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ इस वर्ष रसायन शास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। ८ अक्टूबर- रोमानिया में जन्मी जर्मन उपन्यासकार हर्ता म्यूलर ने २००९ के साहित्य का नोबल पुरस्कार जीत लिया है। ९ अक्टूबर- अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को वर्ष २००९ के नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। नवंबर दिसम्बर २ दिसम्बर-- चेनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊँचा पुल बनाने की घोषणा की गई। निधन २७ जनवरी- आर. वेंकटरमन, भारत के ८वें राष्ट्रपति २ सितंबर- डॉक्टर वाइ एस राजशेखर रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री। पुरस्कार/सम्मान नोबेल पुरस्कार चिकित्सा- एलिजाबेथ ब्लैकबर्न (आस्ट्रेलियाइ मूल की), जैक जोस्ताक (ब्रिटिश मूल के) तथा कैरोल ग्रेडेर को गुणसूत्रों की प्रतिकृति तथा क्षरण से होने वाले बचाव के तरीके पर शोध के लिए भौतिकि- चार्ल्स के काव, विलियर्ड एस बॉयल और जॉर्ज ई स्मिथ (तीनों अमेरिकी वैज्ञानिक) को डिजीटल फोटोग्राफी में इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी के निर्माण और दुनिया को फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क से जोड़ने में कामयाबी के लिए रसायन- वेंकटरामन् रामकृष्णन् (भारतीय मूल के अमेरिकी), टॉमस स्टाइत्स (अमेरिका) और अदा योनाथ (इज़राइल) को जीव कोषिकाओं में पाए जाने वाले अतिसूक्षम कण राइबोसोम संबंधी अनुसंधान के लिए। साहित्य- हर्ता म्यूलर (जर्मन उपन्यासकार) को शांति- बराक ओबामा (अमरीकी राष्ट्रपति) अर्थशास्त्र- ओलिवर विलियमसन और एलिनॉर ओस्ट्रॉम (अमेरिका) को इथिकल कॉरपोरेट गवर्नेस और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर विशद् शोध के लिए। अन्य पुरस्कार/सम्मान लिबर्टी मेडल पुरस्कार- स्टीवन स्पीलबर्ग को उनकी फिल्मों में मानव प्रयासों के कारण यूनेस्को मदनजीत सिंह पुरस्कार- बेल्जियम के फ्रानोइस होतार्त तथा पाकिस्तान के अब्दुल सत्तार इदी को सहिष्णुता और अहिंसा को प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित लेख २००९ (भारत) २००९ (खेल जगत) २००९ (विश्व) सन्दर्भ श्रेणी:वर्ष