Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द्वि शिशु नीति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2018 जनसंख्या विस्फोट से देश गृहयुद्ध की ओर ! क्यों चाहिए Two Child Policy For All कानून ? प्यारे देशवासियो जय हिन्द ! आज देश की आबादी 134 करोड़ है और आने वाले 5 वर्षों में हम चीन को पीछे छोड देंगे। कम क्षेत्रफल होने के बावजूद इतनी अधिक आबादी का ही परिणाम है कि उपलब्ध संसाधन बहुत तेजी से कम पडते जा रहे हैं। 95% अंक लाने के बावजूद DU अथवा अन्यत्र अच्छे काॅलेजों में युवाओं को एडमिशन नहीं मिलता और जिन्हें मिल गया उन्हें पढाई पूरी करने के बाद भी रोजगार के लिए दर दर भटकना पड रहा है। हॉस्पिटल मे आॅपरेशन के बाद मरीज को बरामदे में स्ट्रेचर पर डाला जाता है क्योंकि मरीजों की भीड़ के कारण बैड उपलब्ध नहीं होते। जिस पैसे से बच्चों के लिए दूध खरीदना चाहिए, उस पैसे से हमें पानी खरीदना पडता है। बेतहाशा बढती जनसंख्या के कारण जीवन के हर मोड़ पर मारामारी है। सोचिए अगर आज यह स्थिति है तो आने वाले 25-30 वर्षों मे हालात कितने खतरनाक होंगे। इतनी बडी आबादी के लिए स्कूल, काॅलेज, हॉस्पिटल, रेल, मैट्रो, सडक, दफ्तर, कारखाने और रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने में ही खेती की जमीन घट जायेगी, जंगल नष्ट हो जायेंगे। खाने को पर्याप्त अन्न भी पैदा नही होगा। ना इतने लोगो के लिए शिक्षा की व्यवस्था हो पायेगी और ना ही चिकित्सा की। बेरोजगारी और बीमारी अपने चरम पर होंगी। व्यवसाय भी चारों ओर फैली भुखमरी और गरीबी के कारण ठप पड जायेंगे। ऐसी स्थिति में एक दिन ऐसा आयेगा जब लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जायेंगे और देश गृहयुद्ध के कगार पर होगा। चीन जैसे देश ने कई दशक पहले इस समस्या को पहचान लिया था और उस पर काम किया। हमारे देश मे वोट बैंक की राजनीति के कारण पिछले 70 वर्षो मे किसी भी सरकार अथवा राजनीतिक दल ने इस समस्या का समाधान तो दूर, इस पर चर्चा भी करना उचित नही समझा। देशहित के कुछ विषय ऐसे होते हैं जिन्हें लोगों के विवेक पर नही छोडा जा सकता। सरकार को उनका उपाय लोगों की निजी मान्यताओं से ऊपर उठकर सोचना पडता है। इस सबका उपाय क्या है ? केवल और केवल एक ही उपाय है ! एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून। इसके लिए "जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन " पिछले दो वर्षों से विभिन्न तरीकों और माध्यमों से संघीय सरकार से " MAXIMUM TWO CHILD POLICY FOR ALL" अर्थात " सभी के लिए अधिकतम दो बच्चों का कानून" बनाने की माॅग कर रहा है, जिसमें तीसरा बच्चा पैदा करने वाले दम्पति की सभी सरकारी सुविधाए समाप्ति के साथ साथ जीवन पर्यन्त वोटिंग राइट समाप्त करके जेल भेजने का प्रावधान भी हो। देश हमारा है और देशहित सर्वोपरि। अतः आप सभी देशवासियों से अपील है कि "जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन" द्वारा चलाए जा रहे Two Child Policy आन्दोलन में जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषायी बंधनों से ऊपर उठकर सरकार से अविलंब कानून पारित कराने की माॅग करने में शामिल होकर देश का अस्तित्व बचाने में सहयोग हमारे देश