Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ब्लूलाइन बस सेवा दिल्ली में सार्वजनिक बस सेवाओं के अन्तर्गत चलने वाली बसें हैं। इनका सन्चालन निजी बस सन्चालकों के हाथो में होता है लेकिन इनके द्वारा लिया जाने वाला किराया दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा तय किया जाता है जो यहाँ चलने वाली दिपनि की बसों के ही समान होता है। इन बसों को १९८० के आरम्भ में दिल्ली में उस दौरान हुई दिपनि बसों की हड़ताल के परिणामस्वरूप चलाया गया था जिसके कारण दिल्ली की गति थम गई थी। आरम्भ में इन बसो को चलाने से दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन में कुछ सुधार हुआ लेकिन समय के साथ-साथ इन बसों द्वारा मारे जाने की घटनाएं बढ़ने से ये बसें "हत्यारी" बसों के नाम से कुख्यात हो गईं। जब यह बसें चलाई गई थीं तब इनका रंग लाल हुआ करता था। उसके बाद इन बसों को नीली पट्टियों में पोत दिया गया और जिससे इन बसों को यह नाम दिया गया जो अभी भी प्रयुक्त किया जाता है जबकि अब दिल्ली में चलने वाली सभी बसों को हरे और पीले रंगों की पट्टियों से रंग दिया गया है। अब राष्ट्रमण्डल खेलों से पहले तक इन बसों को दिल्ली की सड़कों से हटाए जाने का प्रस्ताव है।http://www.thaindian.com/newsportal/uncategorized/delhis-killer-blueline-buses-to-be-phased-out-lead_100135412.html दिल्ली की "हत्यारी" बसे चरणबद्ध ढंग से हटाई जाएंगी 16 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20091214015616/http://www.thaindian.com/newsportal/uncategorized/delhis-killer-blueline-buses-to-be-phased-out-lead_100135412.html 14 दिसंबर 2009 live सन्दर्भ इन्हें भी देखें दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा श्रेणी:दिल्ली में परिवहन