411 REFERENCE · Wikipedia
विश्व बैडमिंटन संघ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन 2012 BWF logo.svg.png 180px बीडब्ल्युएफ़ 1934 खेल संघ कुआलालम्पुर, मलेशिया 176 सदस्य संस्थाएँ अध्यक्ष पॉल-ऐरिक हौयर Høyer Larsen www.bwfbadminton.org
विश्व बैडमिंटन संघ (Badminton World Federation) (बीडब्ल्युएफ) बैडमिंटन के खेल के प्रबंधन के लिये अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसे अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक कमेटी से मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना १९३४ में इंटरनैशनल बैडमिंटन फ़ेडरेशन के नाम से ९ सदस्य देशों (कनाडा, डेनमार्क, इंग्लैंड, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स) के साथ हुई। तब से अब तक बीडब्ल्युएफ १७६ देशों में अपने पाँव पसार चुका है। २४ सितम्बर २००६ को मैड्रिड में आयोजित एक सामान्य सभा में बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन नाम अपनाने का फैसला लिया गया।Madrid Welcomes Badminton World Federation http://www.badmintonasia.org/newspage.aspx?newsID=141 2012-03-11 BadmintonAsia.org 2006-09-29 https://archive.today/20120728111055/http://www.badmintonasia.org/newspage.aspx?newsID=141 28 जुलाई 2012 dead
स्थापना के वक्त इसका मुख्यालय चेल्टेन्हैम, यूके में था लेकिन १ अक्टूबर २००५ को इसे कुआलालम्पुर स्थानांतरित कर दिया गया।BWF Council / Executive Board http://bwfbadminton.org/page.aspx?id=14873 बीडब्ल्युएफ 2012-03-11 https://web.archive.org/web/20160702163434/http://www.bwfbadminton.org/page.aspx?id=14873 2 जुलाई 2016 dead इसके वर्तमान अध्यक्ष पॉल-एरिक हौयर हैं।लेउंग एडविन Poul-Erik Hoyer Wins BWF Presidential Election http://bwfbadminton.org/news_item.aspx?id=73896 18 May 2013 बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन 18 May 2013 https://web.archive.org/web/20130609013051/http://www.bwfbadminton.org/news_item.aspx?id=73896 9 जून 2013 dead
महाद्वीपीय संघ
thumb|right|350px|५ संघों के क्षेत्रों को दर्शाता मानचित्र
बीडब्ल्युएफ क्षेत्रीय संघों के साथ मिलकर विश्व में बैडमिंटन के खेल के प्रचार-प्रसार के लिये कार्य करता है। ये संघ निम्नलिखित हैं:BWF Members by Continental Confederation http://bwfbadminton.org/page.aspx?id=14892 BWF 2012-03-11 https://web.archive.org/web/20160304195154/http://bwfbadminton.org/page.aspx?id=14892 4 मार्च 2016 dead
क्षेत्रकॉनफ़ेडरेशनसदस्य एशियाबैडमिंटन एशिया कॉनफ़ेडरेशन (BAC)41 यूरोपबैडमिंटन यूरोप (BE)51 उत्तर व दक्षिण अमेरिकाबैडमिंटन पैन एम (BPA)33 अफ़्रीकाबैडमिंटन कॉनफ़ेडरेशन ऑफ़ अफ्रीका (BCA)37 ओशनियाबैडमिंटन ओशनिया (BO)14कुल176
अध्यक्ष
1934 के बाद से अभी तक के अध्यक्षों की सूची निम्नलिखित है:IBF/BWF Office Baerers (since 1934) http://bwfbadminton.org/file_download.aspx?id=35886 BWF 2012-03-11 11 अगस्त 2020 https://web.archive.org/web/20200811051542/https://bwfbadminton.com/file_download.aspx%3Fid%3D35886 dead
No.YearsName11934–1955जाॅर्ज ऐलन थाॅमस21955–1957जॉन प्लंकेट-डिल्लौन31957–1959ब्रिगेडियर ब्रूस हे41959–1961एसीजे वैन वॉसन51961–1963जाॅन मक्केल्लुम61963–1965निल्स पीडर क्रिस्टेन्सन71965–1969डैविड ब्लूमर81969–1971हम्फ्री चिल्टन91971–1974फ़ैरी सोन्नेविल्ले101974–1976स्टुअर्ट व्याट111976–1981स्टैलन मोह्लिन121981–1984क्रैग रीडाए131984–1986पौल-ऐरिक नील्सन141986–1990आइएन पाल्मर151990–1993आर्थर जोन्स161993–2001लू शैंग्रॉन्ग172001–2005कोर्न डब्बरान्सी182005–2013कांग यंग-जूंग192013–पौल-ऐरिक हौयर लार्सन
वरीयताएँ
बीडब्ल्युएफ विश्व वरीयता व बीडब्ल्युएफ विश्व कनिष्ठ वरीयता के माध्यम से खिलाड़ियों का स्तर व ताकत मापी जाती है। इसका उपयोग बीडब्ल्युएफ से मान्यता प्राप्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को स्पर्घा स्तर की वरीयता व प्रवेश देने के लिये भी किया जाता है। पिछले ५२ हफ्तों में आयोजित हुए प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के अंतिम प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाते हैं। कनिष्ठ वरीयताएँ १९ वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को दी जाती हैं।
प्रतियोगिताएँ
अंतरराष्ट्रीय
बीडब्ल्युएफ बराबर अंतराल पर ६ प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाता रहता है:
अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी के साथ मिलकर ओलम्पिक खेल
बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ
विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता
थॉमस कप
उबर कप
सुदिरमान कप
दो प्रतियोगिताएँ बराबर अंतराल पर नहीं होती हैं:
बैडमिंटन विश्व कप 1997 के बाद से आयोझित नहीं होती है। बीडब्ल्युएफ ने इसे 2005 में फिर शुरु किया था लेकिन सिर्फ आमंत्रण के आधार पर भाग लेने की अनुमति थी। चीन ने इसे आयोजित किया व सभी ५ श्रेणीयों में स्वर्ण पदक जीते।
विश्व बैडमिंटन ग्रैंड प्रिक्स सन् 2000 के बाद से कभी कभी आयोजित होती रहती है।
ओपेन प्रतियोगिताएँ
बीडब्ल्युएफ ७ श्रेणियों की ओपेन प्रतियोगिताएँ आयोजित करता है जिनसे खिलाड़ियों को वरीयता अंक मिलते हैं। वरीयता अंक देने के क्रमानुसार ये प्रतियोगिताएँ निम्नलिखित हैं।
सुपर सीरीज प्रीमियर
सुपर सीरीज
ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड
ग्रैंड प्रिक्स
अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्घा/इंटरनैशनल चैलेंज
अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला/इंटरनैशनल सीरीज़
बीडब्ल्युएफ फ्यूचर सीरीज़
पुरस्कार
बीडब्ल्युएफ खिलाड़ियों, अंपायरों, प्रायोजकों व अन्य व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों व बैडमिंटन खेल के प्रचार-प्रसार व अन्य महत्वपूर्ण योगदानों के लिये विभिन्न किस्म के पुरस्कार आवंटित करता है।Awards http://bwfbadminton.org/page.aspx?id=14867 बीडब्ल्युएफ 2012-03-11 https://web.archive.org/web/20100814200358/http://www.bwfbadminton.org/page.aspx?id=14867 14 अगस्त 2010 dead
लाइफ़टाइम अचीवमेंट
बैडमिंटन हाल ऑफ़ फ़ेम
हर्बर्ट श्कील ट्रॉफ़ी
डिस्टिंग्विस्ड सर्विस
मेरिटोरिअस सर्विस
सर्टिफ़िकेट ऑफ़ कमेन्डेशन
एड्डी चूंग प्लेयर ऑफ़ द इयर (2008 से)
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला व पुरुष खिलाड़ी
एड्डी चूंग मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर
वूमेन इन बैडमिंटन
लोगो
संस्था का नया लोगो आधिकारिक तौर पर ग्लासगो में आयोजित २००७ सुदिरमान कप के दौरान सन २००७ में जारी किया गया था। इसकी रूपरेखा का निर्माण इंडोनेशिया के अबोएब लुथ्फ़ी ने तीन महीने चली लोगो डिज़ाइन प्रतिस्पर्घा के दौरान किया था।लैक्रोइक्स युवेस EXCLUSIVE – BWF Unveils New Logo Today http://www.badzine.net/features/exclusive-bwf-unveils-new-logo-today/378/ 2012-03-11 बैडज़ाइन 2007-06-15 https://web.archive.org/web/20160304090329/http://www.badzine.net/features/exclusive-bwf-unveils-new-logo-today/378/ 4 मार्च 2016 dead बीडब्ल्युएफ ने नया लोगो २०१२ थॉमस और उबर कप के दौरान जारी किया।BWF rebrand and launch new logo: Modern, Strong, Efficient http://bwfbadminton.org/news_item.aspx?id=63263 2012-06-01 Badminton World Federation 2012-05-26 https://web.archive.org/web/20120528235213/http://www.bwfbadminton.org/news_item.aspx?id=63263 28 मई 2012 dead
160 170 4 center पुराना लोगो जब संस्था का नाम "इंटरनैशनल बैडमिंटन फ़ेडरेशन'' था। File:BWF_logo.svg 2007–2012 के दौरान प्रयुक्त लोगो।
प्रकाशन
वर्ल्ड बैडमिंटन (जर्नल)
द आईबीएफ हैंडबुक
इन्हें भी देखें
बीडबल्युएफ सुपर सीरीज
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Official website
श्रेणी:विश्व बैडमिंटन संघ
श्रेणी:अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाएँ
श्रेणी:बैडमिंटन