411 REFERENCE · Wikipedia
मीडिया विमर्श
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मीडिया विमर्श पत्रकारिता और जनसंचार के विषयों पर केंद्रित भारत की एक प्रतिष्ठित त्रैमासिक हिन्दी पत्रिका है। इसका प्रकाशन रायपुर (छत्तीसगढ़) से किया जाता है।https://www.samachar4media.com/media-forum-news/issue-of-media-vimarsh-published-in-memory-of-journalist-umesh-upadhyay-65507.html वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय की स्मृति में 'मीडिया विमर्श' का अंक प्रकाशित ब्यूरो ।। समाचार4मीडिया samachar4media 2026-05-09 यह पत्रिका मुख्य रूप से मीडिया की समकालीन चुनौतियों, नवीन तकनीकों और भाषाई विमर्श पर उच्च स्तरीय शोधपरक सामग्री प्रकाशित करने के लिए जानी जाती है। वरिष्ठ पत्रकार और अकादमिक विशेषज्ञ संजय द्विवेदी इसके कार्यकारी संपादक हैं।https://www.pravakta.com/basant-tiwari-no-more/ बसंत कुमार तिवारीः स्वाभिमानी जीवन की पाठशाला द्विवेदी संजय 2013-11-05 प्रवक्ता.कॉम - Pravakta.Com en-US 2026-05-09
वर्तमान में यह शोधार्थियों और मीडिया के विद्यार्थियों के लिए एक प्रामाणिक संदर्भ स्रोत के रूप में स्थापित हो चुकी है। इसके विशेषांक मीडिया के विभिन्न आयामों पर गंभीर विमर्श के लिए सराहे जाते हैं। इसके साथ ही, पत्रिका द्वारा प्रतिवर्ष पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए 'मीडिया विमर्श सम्मान' तथा साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान भी प्रदान किया जाता है।https://www.bhaskar.com/news/c-58-1657917-2733756.html डॉ. हेतु भारद्वाज को साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान 2012-01-10 Dainik Bhaskar 2026-05-09 hi
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.mediavimarsh.in/
श्रेणी:हिन्दी
श्रेणी:हिन्दी पत्रिकाएँ
श्रेणी:सामाजिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:साहित्यिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:अंतरजाल
श्रेणी:जाल-पत्रिका