411 REFERENCE · Wikipedia
नारायण सरोवर अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|चिंकारा नारायण सरोवर अभयारण्य की एक प्रमुख प्रजाति है।
नारायण सरोवर अभयारण्य गुजरात, भारत 23 37 N 68 41 E region:IN_dim:50000 dms inline,title 444.23 km2 sqmi अप्रैल 1981; 1995 में फिर से अधिसूचित किया गया भारत सरकार, गुजरात सरकार
नारायण सरोवर अभयारण्य (नारायण सरोवर वन्यजीव अभयारण्य या नारायण सरोवर चिंकारा अभयारण्य) भारत के गुजरात राज्य के कच्छ ज़िले के लखपत तालुका में नारायण सरोवर के पास स्थित है। इस अभयारण्य को सबसे पहले 1981 में अधिसूचित किया और 1995 में इस अभयारण्य को फिर से अधिसूचित किया गया।Narayan Sarovar Sanctuary https://mapcarta.com/W677307317 मैपकार्टा 4 सितम्बर 2026 en नारायण सरोवर अभयारण्य
भूगोल
इस अभयारण्य की सीमा उत्तर-पश्चिम में कोरी खाड़ी और पश्चिम में मैंग्रोव जंगल से घिरी हुई है। इसके उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी हिस्से में समुद्र तट की ओर समतल ज़मीन है जबकि उत्तर-पूर्वी हिस्से में छोटी पहाड़ी श्रृंखलाओं वाली ज़मीन ऊबड़-खाबड़ है। अभयारण्य से होकर बहने वाली नदियाँ और धाराएँ छोटी और अस्थायी प्रकृति की हैं क्योंकि यहाँ बारिश बहुत कम और अनियमित होती है।
जलवायु
इस अभयारण्य की जलवायु उष्णकटिबंधीय है इसलिए यहां गर्मियों के समय बहुत गर्मी होती हैं। यहाँ की शुष्क जलवायु में अधिकतम तापमान 40–42°C (104–108°F) और न्यूनतम तापमान 10–12°C (50–54°F) दर्ज किया गया है। मई और जून धूल भरी आंधियों वाले सबसे गर्म महीने होते हैं जबकि सर्दियों में दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडे महीने होते हैं।NARAYAN SAROVAR SANCTUARY http://www.eicinformation.org/data/narayan.htm ईआईसी 4 सितम्बर 2026 नारायण सरोवर अभयारण्य 21 फ़रवरी 2008 https://web.archive.org/web/20080221194737/http://www.eicinformation.org/data/narayan.htm dead
जैव विविधता
इसकी जैव विविधता में कुछ दुर्लभ जानवर, पक्षी और दुर्लभ फूल वाले पौधे शामिल हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान ने इसे भारत में चीते के बचे हुए आखिरी आवासों में से एक और इस प्रजाति को फिर से बसाने के लिए एक संभावित जगह के तौर पर पहचाना है। यह अभयारण्य विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का घर है जिनमें घुड़खर, चिंकारा, भेड़िया, स्याहगोश, रेगिस्तानी लोमड़ी, गोडावण, खरहा और कई अन्य पशु-पक्षी और वनस्पति शामिल हैं।Narayan Sarovar & Wildlife Sanctuary https://gujarattourism.com/kutch-zone/kutch/narayan-sarovar1.html गुजरातटूरिज्म 4 सितम्बर 2026 en नारायण सरोवर और वन्यजीव अभयारण्य
इन्हें भी देखें
पोरबन्दर पक्षी अभयारण्य
वांसदा राष्ट्रीय उद्यान
पूर्णा वन्यजीव अभयारण्य
जम्बुघोड़ा वन्य अभयारण्य
सन्दर्भ
श्रेणी:गुजरात के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:गुजरात के संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:भारत में चीता पुनर्वास
श्रेणी:कच्छ ज़िले के संरक्षित क्षेत्र