411 REFERENCE · Wikipedia
प्रिंस राज पासवान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रिंस राज (जन्म: 7 जुलाई 1989) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे समस्तीपुर से लोकसभा सांसद थे। वे पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र और रामविलास पासवान के भतीजे हैं।
प्रिंस राज 24 अक्टूबर 2019 को हुए उपचुनाव में समस्तीपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, जो उनके पिता रामचन्द्र पासवान के निधन के बाद हुआ था।
इसके बाद उन्हें 26 अक्टूबर 2019 को लोक जनशक्ति पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उन्होंने संसद की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति तथा युवा मामले और खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में कार्य किया।
प्रिंस राज ने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की डिग्री और यूनाइटेड किंगडम के यूनिवर्सिटी ऑफ हर्टफोर्डशायर, डी हैविलैंड कैंपस से अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय में विज्ञान स्नातकोत्तर (एम.एससी.) की उपाधि प्राप्त की।
उन्होंने 2013 में राजनीति में प्रवेश किया और 2015 में बिहार विधान सभा चुनाव में कल्याणपुर (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। वर्ष 2018 में, उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के छात्र विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
साल 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के विभाजन के बाद, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) का गठन हुआ और प्रिंस राज पासवान को इसके बिहार प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
== संदर्भ ==
== पदानुक्रम ==