411 REFERENCE · Wikipedia
बारोक (अंगूर)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Baroque Blanc Vitis vinifera See list of synonyms France
बारोक (अंगूर) (अक्सर इसे बार्रोकी भी लिखा जाता है) एक प्रकार का अंगूर है जिससे सफेद फ्रांसीसी शराब बनती है और जिसे मुख्य रूप से दक्षिण पश्चिम फ्रांस के टर्सन क्षेत्र में उगाया जाता है। इससे अखरोट के स्वाद वाली बहुत ज्यादा नशीली शराब बनाई जा सकती है। जे. रॉबिन्सन जन्सिस रॉबिन्सन वाइन कोर्स तीसरा संस्करण पृष्ठ 100 एबेविले प्रेस 2003 आईएसबीएन 0789208830 अंगूर से बनने वाली शराब की पहचान करने वालों को संदेह है कि यह अंगूर शायद फोले ब्लॉन्श (Folle Blanche) (जो बॉर्देलेजा जूरिया (Bordeleza zuria) का पर्यायवाचीय है) और सॉविग्नॉन ब्लॉन्क (Sauvignon blanc) का एक संकरण हो सकता है। ओज़ेड क्लार्क एनसाइक्लोपीडिया ऑफ ग्रेप्स पृष्ठ 42 हारकोर्ट बुक्स 2001 आईएसबीएन 0151007144
इतिहास
right|thumb|सॉविग्नॉन ब्लॉन्क (चित्र), जिसकी खुशबू की विशेषताएं बारोक के समान है।
हालांकि इस अंगूर का सटीक मूल स्पष्ट नहीं हैं, अंगूर से बनने वाली शराब की पहचान करने वालों का मानना है कि यह फ्रांसीसी सफेद अंगूर फोले ब्लॉन्श और सॉविनन ब्लॉन्क के संकरण से बना है। कभी फ्रांस के पूरे दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में इसकी पैदावार की जाती थी, लेकिन आज इसका रोपण मुख्य रूप से लैंड्स विभाग तक ही सीमित रह गया है जिसके तहत टर्सन के शराब क्षेत्र का विन डेलिमिते दे क्वालिते सुपेरियोर (Vin délimité de qualité supérieure)(VDQS) शामिल है। 20 वीं सदी में शराब उत्पादकों के बीच भुरभुरे फफूंद के प्रति प्रतिरोधी होने की वजह से बारोक (अंगूर) लोकप्रिय होने लगा और जिसने अंगूर की कई किस्मों को काफी नुकसान भी पहुंचाया. हालांकि, 1980 के दशक तक अंगूर विलुप्त होने के कगार पर खड़ा था क्योंकि लैंड्स में अंगूर के बाग खत्म किए जाने लगे थे और उनके स्थान पर दमीन को अन्य कृषि और विकास के कार्य के लिए परिवर्तित किया जाने लगा था। जे. रॉबिन्सन (एड) "ऑक्सफोर्ड कम्पेनियन टू वाइन" तीसरा संस्करण पृष्ठ 65 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस आईएसबीएन 0198609906
शराब इतिहासकार और विशेषज्ञ जैन्सिस रॉबिन्सन ने लिखा है कि इयूजेनी-लेस-बैंस में मिशेलिन से अनुमोदित तीन सितारा रेस्तरां लेस प्रेस देयूजेनी (Les Prés d'Eugénie) के मालिक खानसामा मिशेल गेरार्ड की कोशिशों की वजह से बारोक अंगूर को विलुप्त होने से बचाया जा सका था। टर्सन में गेरार्ड ने अपनी और पत्नी के मालिकाना वाली शराब रियासत में बारोक (अंगूर) पर आधारित खुशबूदार अत्यधिक नशीली विभिन्न प्रकार की शराब के उत्पादन में रुचि को पुनर्जीवित किया और आलोचकों ने जिसे दिलचस्प करार दिया.
शराब क्षेत्र
left|thumb|दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में लैंड्स विभाग के स्थान जहां बारोक अधिक मात्रा में पाया जाता है।
यह अंगूर फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में टर्सन के शराब क्षेत्र की खासियत है, क्योंकि दुनिया के किसी अन्य हिस्से में बहुत कम ही इसका रोपण किया जाता है।
शराब
बारोक (अंगूर) बेहद ही नशीली शराब बनाता है जिसमें अल्कोहल का स्तर और वजन काबिले गौर होता है। इसमें सॉविग्नॉन ब्लॉन्क (Sauvignon blanc) की तरह सुगंध की विशेषताएं होती हैं।
पर्यायवाची
वर्षों से बारोक (अंगूर) के कई पर्यायवाची हैं जिनमें बाराके (Barake), बारोका (Baroca), बारोक (Baroke), बारोक (Barroque), ब्लॉन्क बॉर्देलेस (Blanc Bordelais), बॉर्देलेस (Bordelais), बॉर्देलेस ब्लॉन्क (Bordelais Blanc), बॉर्देलेजा जूरिया (Bordeleza zuria), बोदेल्स (Boudales), बोर्देल्स (Bourdales), क्लावेरी ब्लॉन्क (Claverie Blanc), एस्क्रिपेत फोले (Escripet folle), मस्काडेले डे नेट्स (Muscadelle de Nates, पेतित बॉर्देलेस (Petit Bordelais) प्लांट बॉर्देलेस (Plant Bordelais) और सेबल ब्लॉन्क (Sable blanc) शामिल हैं।विटिस इंटरनेशनल वैरायटी कैटेगरी "बारोक https://web.archive.org/web/20120430065837/http://www.vivc.de/datasheet/dataResult.php?data=1005 30 अप्रैल 2012 " एक्सेस किया गया: 14 दिसम्बर 2009
सन्दर्भ
श्रेणी:सफ़ेद वाइन अंगूर की किस्में