411 REFERENCE · Wikipedia
अंजना ओम कश्यप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2022
Anjana Om Kashyap.png 1975 6 12 y(भारांग: 22 ज्येष्ठ 1897) पत्रकारिता में डिपलोमा वनस्पति विज्ञान में स्नातक (ऑनर्ज़) राँची, बिहार, (वर्तमान में झारखंड) पत्रकार और समाचार प्रस्तुतकर्ता दौलत राम कॉलेज, जामिया मिलिया इस्लामिया मंगेश कश्यप 2 भारतीय 2003-वर्तमान
अंजना ओम कश्यप भारत की एक महिला पत्रकार और समाचार प्रस्तोता हैं। वह आज तक समाचार चैनल की एक कार्यकारी संपादक हैं। वह अपने कार्यक्रम हल्ला बोल और आज तक विशेष रिपोर्ट के लिए जानी जाती हैं।https://www.newslaundry.com/ Newslaundry - Sabki Dhulai Newslaundry Newslaundry 11 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181018110220/https://www.newslaundry.com/ 18 अक्तूबर 2018 dead उन्होंने पहले अन्य हिन्दी चैनलों में बड़ी बहस और दो टूक जैसे बहस कार्यक्रमों की मेजबानी की है।OM Kashyap Anjana Guest Column: Lynching on Social Media: Anjana Om Kashyap http://www.exchange4media.com/digital/guest-columnlynching-on-social-mediaanjana-om-kashyap_60798.html www.exchange4media.com 19 April 2016 en https://web.archive.org/web/20160426091718/http://www.exchange4media.com/digital/guest-columnlynching-on-social-mediaanjana-om-kashyap_60798.html 26 अप्रैल 2016 dead
करियर
उन्होंने बिहार से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने 2002 में जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उन्होंने 2003 में दूरदर्शन के साथ पत्रकारिता करियर शुरू किया।
अंजना ने सुल्तान (2016 फ़िल्म) और टाइगर जिंदा है, जैसे हिन्दी फिल्मों में स्वयं के रूप में अभिनय किया है।
परिवार
उनके पिता का नाम डॉ. ओम प्रकाश तिवारी है जो कि पूर्व शिक्षा अधिकारी रह चुके हैं। अंजना की शादी 1995 दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप पुलिस सेवा कैडर के एक अधिकारी मंगेश कश्यप से हुई है।https://caravanmagazine.in/reportage/anjana-om-kashyap-star-hindi-news-television How Anjana Om Kashyap, a star of Hindi news television, sells the new normal Saxena Nikita 1 December 2019 The Caravan Delhi Press en subscription 6 December 2019 मंगेश दिल्ली पुलिस के उपायुक्त और 2016 से, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुख्य सतर्कता अधिकारी रहे हैं।https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/from-anjana-om-kashyap-to-rubika-liyaquat-top-popular-indian-anchors-and-their-husbands/1427030/4/ कोई IPS अफसर तो कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानिए क्या करते हैं इन मशहूर न्यूज एंकर्स के पति उनका एक बेटा और एक बेटी है।https://twitter.com/anjanaomkashyap/status/1127410748655726592 first time voter
विवाद
मुजफ्फरपुर अस्पताल की घटना
2019 बिहार इंसेफेलाइटिस के प्रकोप के बारे में रिपोर्ट करते समय, अंजना ने श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नवजात आईसीयू में प्रवेश किया और ऑन-ड्यूटी बाल रोग विशेषज्ञ से सम्पर्क करना शुरू कर दिया। उनके अनुचित व्यवहार के लिए उनकी काफी आलोचना की गई थी।https://www.telegraphindia.com/india/tv-anchor-anjana-om-kashyap-criticised-for-entering-icu-in-bihar-hospital-for-news-report/cid/1692736 TV anchor Anjana Om Kashyap criticised for entering ICU in Bihar hospital for news report 19 June 2019 Telegraph India 1 July 2019 इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ने बाद में, प्रचार पाने के प्रयास में, बच्चों के जीवन को खतरे में डालने के लिए उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज की।https://www.telegraphindia.com/india/medical-association-letter-to-channel-on-anjana-om-kashyap-s-icu-entry/cid/1693229 Medical Association letter to channel on Anjana Om Kashyap's ICU entry Telegraph India
अन्य विवाद
अंजना का अन्य विवादों में भी हाथ रहा है। महाराष्ट्र चुनाव के दौरान उन्होंने आदित्य ठाकरे के बारे में गलत टिप्पणी कर दी थी बहस इतनी बढ़ गई की अंजना को माफी मांगनी पड़ी।
इन्हें भी देखें हाँ जी
तवलीन सिंह
श्वेता सिंह
रवीश कुमार
रुबिका लियाकत
आरफ़ा ख़ानम शेरवानी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारतीय पत्रकार
श्रेणी:1975 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:रांची के लोग