411 REFERENCE · Wikipedia
कौन है जो सपनों में आया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कौन है जो सपनों में आया कौन है जो सपनों में आया.jpg कौन है जो सपनों में आया का पोस्टर विभा रागनी राजेश भट्ट निखिल-विनय महमूद अली राकेश बापट, ऋचा पल्लोद 13 अगस्त, 2004 भारत हिन्दी
कौन है जो सपनों में आया 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राजेश भट्ट द्वारा निर्देशित और विभा रागनी द्वारा निर्मित है। इसमें राकेश बापट और ऋचा पल्लोद मुख्य भूमिका में हैं।मां बनने के बाद भी सार्थक भूमिकाएं संभव : ऋचा पल्लोद https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/richa-pallod-its-possible-to-do-meaningful-cinema-being-a-mother-421833/ 25 जून 2024 www.india.com hi
संक्षेप
लंदन में रहने वाले कुलदीप खन्ना (कादर ख़ान) अपने दोस्त डॉ. वर्मा की भतीजी महक (ऋचा पल्लोद) को एक महीने के लिए लंदन अपने यहाँ रहने की अनुमति दे देते हैं। वह घर के सदस्यों को भारतीय परंपराओं के बारे में सिखाना शुरू कर देती है और घर को सुधारने में मदद करती है। इस बीच, खन्ना का बेटा सनी (राकेश बापट) को उससे प्यार होने लगता है।
वह उसको शादी का प्रस्ताव रखता है। वह यह कहकर उसके अनुरोध को ठुकरा देती है कि वह किसी और को पसंद करती है। जल्द ही महक खन्ना परिवार के बीच अलोकप्रिय हो जाती है। अंत में सनी को उसकी अस्वीकृति के पीछे की सच्चाई का पता चलता है। महक एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित है और वह सनी और उसके परिवार के लिए कोई परेशानी खड़ी नहीं करना चाहती।
मुख्य कलाकार
राकेश बापट — सनी खन्ना
ऋचा पल्लोद — महक
अनुपम खेर — डा. वर्मा
कादर ख़ान — कुलदीप खन्ना
नवनीत निशान — श्रीमती कुलदीप खन्ना
राणा जंग बहादुर — करतार सिंह
शीला शर्मा — बंथो पटेल
संगीत
गायन समीर निखिल-विनय कौन है जो सपनों में आया उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 6:55 मेरा सोणा सजन उदित नारायण, स्नेहा पंत 7:07 तेरे चेहरे पे मरता हूँ कुमार शानू, अनुराधा पौडवाल 6:19 अगर दिल कहे सोनू निगम, श्रेया घोषाल 6:14 सबके चेहरों में उदित नारायण 6:19 भीगती आँखों से सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल 6:06 हरे हरे रामा बाबुल सुप्रियो, निशा 7:28 दुपट्टा सरक रहा है उदित नारायण, अलका यागनिक 7:04
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0400571 कौन है जो सपनों में आया?
श्रेणी:2004 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:निखिल–विनय द्वारा संगीतबद्ध फिल्में