411 REFERENCE · Wikipedia
भालू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
pink भालू Bear American black bear - FWS.jpg अमेरिकी काला भालु 250px जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) मांसाहारी (Carnivora) आर्कटोइडेया (Arctoidea) अरसिडाए (Ursidae) वॉल्डहाइम, 1817 उपकुल Amphicynodontinae
Hemicyoninae
Ursavinae
Agriotheriinae
Ailuropodinae
Tremarctinae
Ursinae
thumb|right|भालू
भालू या रीछ (Bear), जिसका वैज्ञानिक नाम अरसिडाए (Ursidae) है, स्तनधारी प्राणियों के मांसाहारी गण का एक जीववैज्ञानिक कुल है। हालाँकि इसकी सिर्फ आठ ज्ञात जातियाँ हैं, इसका निवास पूरी दुनिया में बहुत ही विस्तृत है। यह एशिया, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों में पाया जाता है। देखने में, सभी भालुओं के आम लक्षणों में बड़ा शरीर, मोटी टाँगे व बाज़ू, लम्बा बुक्क (नाक), पूरे बदन पर घने बाल और पाँव में सख़्त नाख़ून शामिल हैं। ध्रुवीय भालू (पोलर बेयर) अधिकतर मांस-मछली ही खाता है और बड़ा पांडा (जायंट पांडा) सिर्फ़ बांस के पत्ते-टहनियाँ खाता है, लेकिन भालुओं की अन्य छह जातियाँ सर्वाहारी होती हैं और मांस और वनस्पति दोनों खाती हैं।Kemp, T. S. (2005). The Origin and Evolution of Mammals. Oxford University Press. p. 260. ISBN 978-0-19-850760-4.Ward, P.; Kynaston, S. (1995). Wild Bears of the World. Facts on File, Inc. ISBN 978-0-8160-3245-7.Brunner, Bernd (2007). Bears: A Brief History. Yale University Press. ISBN 978-0-300-12299-2.
व्यवहार
भालू झुण्ड के बजाय अकेला रहना पसंद करते हैं। केवल बच्चे जनने के लिए नर और मादा साथ करते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। बच्चों के पैदा होने के बाद, ये छोटे भालू कुछ समय के लिए अपनी माँ का साथ रखते हैं। भालू ज़्यादातर दिन के समय ही सक्रिय होते हैं, हालाँकि कभी-कभी रात को भी घूमते हुए या खाना ढूंढते हुए पाए जा सकते हैं। इनकी सूंघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है। देखने में भारी-भरकम लगने के बावजूद भालू तेज़ी से दौड़ सकते हैं और इनमें पेड़ों पर चढ़ने और पानी में तैरने की भी अच्छी क्षमता होती है। ये अक्सर ग़ुफ़ाओं या ज़मीन में बड़े गड्ढों में अपना घर बनाते हैं। भालू की कुछ जातियाँ शीतनिष्क्रियता (सर्दियों के मौसम को सो कर गुज़ारना) प्रदर्शित करती हैं।
अन्य भाषाओं में
संस्कृत में भालू को "ऋक्ष" कहते हैं, जिस से "रीछ" शब्द उत्पन्न हुआ है। अंग्रेज़ी में भालू को "बेयर" (bear) कहते हैं। फ़ारसी में भालू के लिए "ख़ुर्स" (ur خرس) शब्द है, जिसमें 'ख़' का उच्चारण ध्यान देने योग्य है। यूनानी में इसके लिए "आर्क्तोस" (ἄρκτος) शब्द है और लातिनी में "उर्सुस" (ursus)। ध्यान दीजिये कि रीछ, ऋक्ष, ख़ुर्स, आर्क्तोस और उर्सुस सभी आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा के "ह्ऋत्कोस" (h₂ŕ̥tḱos) शब्द से उत्पन्न हुए मिलते-जुलते सजातीय शब्द हैं।Fortson, Benjamin W. (2011). Indo-European Language and Culture: An Introduction (2nd ed.). Hoboken: John Wiley & Sons. p. 31. ISBN 9781444359688. OCLC 778339290.
इन्हें भी देखें
स्तनधारी
शीतनिष्क्रियता
ध्रुवीय भालू
सन्दर्भ
Ursidae भालू
Ursidae भालू
Q11788
श्रेणी:स्तनधारी
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*
श्रेणी:परभक्षी