411 REFERENCE · Wikipedia
निखिल कौशिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निखिल कौशिक ब्रिटेन मे बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक है। वेल्स निवासी निखिल कौशिक पेशे से डॉक्टर हैं लेकिन उनका व्यक्तित्व कवितामय ही है। उनके अब तक दो कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी कविताओं में नॉस्टेलजिया मौजूद है तो इस देश की समस्याओं की पूरी पकड़ भी। उनकी कविताओं में व्यंग्य की एक पैनी धार महसूस की जा सकती है। निखिल कवि सम्मेलनों में अपनी कविताओं को अपनी सुरीली आवाज़ में गाकर भी सुनाते हैं। निखिल सिनेमा को भी साहित्य की एक धारा ही मानते हैं। हाल ही में उन्होंने एक चलचित्र का निर्माण भी किया है जिसके वे निर्माता, निर्देशक, लेखक, गीतकार सभी कुछ हैं।
इन्हें भी देखें
आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास
आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहास
हिंदी साहित्य
बाहरी कड़ियाँ
लोकप्रिय प्रवासी कथाकार व उनकी रचनाएं
लोकप्रिय प्रवासी कवि व उनकी कविताएँ
यू के में हिंदी:उद्भव और विकास
श्रेणी:ब्रिटेन के प्रवासी हिंदी लेखक